/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1669637829452659.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1669637829452659.png StreetBuzz बुद्धा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट विषय के छात्र-छात्राओं ने किया कुशीनगर का शैक्षिक भ्रमण Gorakhpur
बुद्धा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट विषय के छात्र-छात्राओं ने किया कुशीनगर का शैक्षिक भ्रमण


गोरखपुर। बुद्धा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट विषय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को ऐतिहासिक कुशीनगर का भ्रमण किया। जो एक शैक्षिक भ्रमण है, जिसमें कुशीनगर में भगवान बुद्ध के समय हुई घटनाओं के जगहो के बारे में जानकारी दी गई। जो होटल मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं के भविष्य में काम आएगी।

इस तरीके के टूर के आयोजन से छात्रों में होटल मैनेजमेंट विषय और टूरिज्म विषय के बारे में जानकारी के साथ-साथ जिज्ञासा भी होती है कि जो उनके कार्य क्षेत्र में विस्तार के काम में आता है। होटल मैनेजमेंट के टूर का आयोजन यहां के डायरेक्टर अरविंद कुमार पांडे, एचओडी विवेक राय व नितिन के द्वारा संपन्न हुआ।

इसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से वहां पर हुई घटना ऐतिहासिक जगह के बारे में जाना और अपने जीवन में इस उद्देश्यों को उतारने का दृढ़ संकल्प लिया।

*भाजपा से नगर पंचायत के सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी*


गोरखपुर।

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने गोरखपुर जिले सभी 11 नगर पंचायतों से पार्टी के अधिकृत सभासद प्रत्याशियों की सूची जारी किया है, जो निम्नलिखित है:-

1-नगर पंचायत-चौमुखा

वार्ड नम्बर 1,अम्बेडकर नगर से नर्वदा भारती

वार्ड 2, उपवन नगर से सुभावती साहनी

वार्ड 3, शक्ति नगर से मनोज कुमार साहनी

वार्ड 4, बुद्ध नगर से ज्ञानती मौर्या

वार्ड 5, आजाद नगर से पूजा चौरसिया

वार्ड 6,वीरबहादुर नगर से अनिल जायसवाल

वार्ड 7, शास्त्री नगर से रामनाथ यादव लौहर

वार्ड 8, दिग्विजयनाथ नगर से अनिता

वार्ड 9, अवैद्यनाथ नगर से विद्यावती सिंह

वार्ड 10, चम्पा देवी नगर से वीरेन्द्र कुमार चौधरी

वार्ड 11, बिस्मिल नगर से सन्तोष कुमार दुसाध

वार्ड 12, अटल नगर से रामबिलास साहनी

वार्ड 13, श्रीरामजानकी नगर से रविशंकर त्रिपाठी

वार्ड 14, रामनगर से रामप्रसाद चौरसिया

वार्ड 15, बापू नगर से शिव बहादुर चौरसिया

2-नगर पंचायत पीपीगंज

वार्ड 1, अम्बेडकर नगर से जितेन्द्र कुमार

वार्ड 2, हनुमन्त नगर से कमलेश वर्मा

वार्ड 3, कबीर नगर से शशिभूषण पासवान

वार्ड 4, पंडित दीनदयाल नगर से संजीव सिंह

वार्ड 5, वीरबहादुर नगर से बालेवीर मौर्य

वार्ड 6, डा०अब्दुल कलाम नगर से रेनू वर्मा

वार्ड 7, लोहिया नगर से अवधेश मिश्र

वार्ड 8, शक्ति नगर से निशा सिंह

वार्ड 9, भारद्वाज नगर से राम सावर

वार्ड 10, सुभाष नगर से सूरज वर्मा

वार्ड 11, बापू नगर से योगेंद्र मौर्य

वार्ड 12, फिराक नगर से मोहम्मद सलीम

वार्ड 13, श्याम नगर से दिवाकर चौहान

वार्ड 14, ज्ञानचक्षु नगर से पूजा निषाद

वार्ड 15, मुन्शी प्रेमचन्द नगर से शीला यादव

वार्ड 16, आजाद नगर से धनंजय चौहान

वार्ड 17, अटल नगर से बैजनाथ उर्फ भोला अग्रहरि

वार्ड 18, बुद्ध नगर से प्रतिभा चौधरी

वार्ड 19, अब्दुल हमीद नगर से रिंकल यादव

3-नगर पंचायत-पिपराइच

वार्ड 1, सुभाष चंद्र बोस नगर से श्यामकली देवी

वार्ड 2, पंडित दीनदयाल नगर से सरजू चौहान

वार्ड 3, शिव मंदिर नगर से रवीन्द्र चौहान

वार्ड 4, अम्बेडकर नगर से शिवमंगल वर्मा

वार्ड 5, मोटेश्वर नाथ नगर से माया यादव

वार्ड 6, बापू नगर से कंचन त्रिपाठी

वार्ड 7, सम्मे माता नगर से कालिंदी पटेल

वार्ड 8, वीर अब्दुल हमीद नगर से वंदना विश्वकर्मा

वार्ड 9, ब्रह्मस्थान नगर से अनिल मद्देशिया

वार्ड 10, काली मंदिर नगर से धर्मवीर जायसवाल

वार्ड 11, शंकर लाल नगर से आशीष अग्रवाल

वार्ड 12, बुध्द नगर से राजेश जायसवाल

वार्ड 13, लोहिया नगर से दिनेश सैनी

वार्ड 14, एकलव्य नगर से शकुन्तला निषाद

वार्ड 15, महर्षि दयानंद नगर से पवन मद्देशिया

वार्ड 16, विवेकानंद नगर से रणजीत गुप्ता

वार्ड 17, शास्त्री नगर से उदयभान सिंह

4-नगर पंचायत-चौरीचौरा

वार्ड 1, बुद्ध नगर से संध्या पासवान

वार्ड 2, अम्बेडकर नगर से सुरेश पासवान

वार्ड 3, रविदास नगर से विनय कुमार

वार्ड 4, दीनदयाल नगर से सरोज जायसवाल

वार्ड 5, शिव नगर से निर्मला सैनी

वार्ड 6, रानी लक्ष्मीबाई नगर से विपिन शर्मा

वार्ड 7, शहीद नगर से प्रकाश चंद्र जायसवाल

वार्ड 8, महर्षि दयानंद नगर से संगीता जायसवाल

वार्ड 9, चंद्रशेखर आज़ाद नगर से नीलम जायसवाल

वार्ड 10, राम नगर से गणेश वर्मा

वार्ड 11, गाँधी नगर से अवध नारायण जायसवाल

वार्ड 12,अटल नगर से रोजी सिंह

वार्ड 13, बजरंग नगर से कमलावती प्रजापति

वार्ड 14, दिव्य नगर से संजय वर्मा

वार्ड 15, साईं नगर से अखिलेश जायसवाल

वार्ड 16, हनुमंत नगर से योगेंद्र जायसवाल

5-नगर पंचायत-बासगाँव

वार्ड 1, बहीडाडी़ से रीता सिंह

वार्ड 2, बड़ावन लमोहिया से रिंकी गुप्ता

वार्ड 3, मरवटिया(मध्य) से निहेला देवी बेबी

वार्ड 4, दोनखर(पश्चिम) से रामकरन

वार्ड 5, बड़ावन (पश्चिम)से होल्ड

वार्ड 6, दोनखर (पूरब) से कुँवर प्रताप रजनीश सिंह

वार्ड 7, मरवटिया (उत्तर) से गिरिजेश रावत

वार्ड 8, बासगाँव (उत्तर) से संजय कुमार सिंह

वार्ड 9, मरवटिया (दक्षिण) से सुमन सिंह

वार्ड 10, बासगाँव (चौखड़ी)से शकील अहमद

वार्ड 11, बासगाँव ( 42 पट्टी) से कृष्ण गोपाल सिंह

वार्ड 12, बासगाँव (दक्षिण) से परमवीर सिंह

6-नगर पंचायत-घघसरा

वार्ड 1, बिजौवा से सिरताजी कन्नौजिया

वार्ड 2, अमर सिंह नगर से राकेश कुमार

वार्ड 3, जयराज नगर से नीरज कन्नौजिया

वार्ड 4, पंडित दीनदयाल नगर से सुनीता त्रिपाठी

वार्ड 5, विध्यवासिनी नगर से आभास मिश्र

वार्ड 6, तुलसीदास नगर से उमाशंकर पाण्डेय

वार्ड 7, अम्बेडकर नगर से सन्तोष पाण्डेय

वार्ड 8, अटल नगर से राघवेन्द्र प्रताप सिंह

वार्ड 9, महाराणा प्रताप नगर से विनय कुमार पाण्डेय

वार्ड 10, जगदीश पुरम से चन्द्रदेव मौर्य

वार्ड 11, परशुराम नगर से गिरिजा पाण्डेय

वार्ड 12, वीर जेठू नगर से अनिल सिंह

वार्ड 13, डुमरी से विजय प्रताप सिंह

वार्ड 14, हनुमन्त नगर से राधिका देवी

वार्ड 15, वेद मंदिर नगर से श्रीमती प्रीति मौर्या

7-नगर पंचायत-सहजनवा

वार्ड 1, जिगिना से राजकुमारी सिंह

वार्ड 2, वोकटा से भागना देवी

वार्ड 3, गाहासाड़ (द्वितीय) से कुमारी कंचनलता

वार्ड 4, केशोपुर (तृतीय) से अरुण सिंह

वार्ड 5, सहबाजगंज से रामजीत प्रजापति

वार्ड 6, सहिजना तेनुहारी से बृजेन्द्र कुमार

वार्ड 7, लूचुई (तृतीय) से मुन्नी शर्मा

वार्ड 8, केशोपुर (प्रथम) से मृत्यंजय शुक्ल

वार्ड 9, पिपरा से सुष्मिता सिंह

वार्ड 10, लुचुई (प्रथम) से मनोज जायसवाल

वार्ड 11, पटखौली से कौशल्या विश्वकर्मा

वार्ड 12, गाहासाड़ (प्रथम) से उर्मिला सिंह

वार्ड 13, जुडियान से नीलम राजभर

वार्ड 14, लुचुई (द्वितीय) से कुलदीप गुप्ता

वार्ड 15, गाहासाड़ (तृतीय) से अमित सिंह

वार्ड 16, केशोपुर (द्वितीय) से आलोक कुमार चौबे

8-नगर पंचायत-उनवल

वार्ड 2, बाबू का बेड़ा से मिशलावती देवी

वार्ड 3, टेकवार से शशिकला देवी

वार्ड 4, सिकडिया पूरा टोला से सरवन कन्नौजिया

वार्ड 5, पुनिहवा टोला से चंद्रभान गुप्ता

वार्ड 6, पंचायत भवन टोला से दिनेश कुमार शर्मा

वार्ड 7, भकटोनिया से शिवशंकर राजभार

वार्ड 8, चिहारी टोला से लाल बाबू साहनी

वार्ड 9, पश्चिम टोला से चंद्रावती गौड़

वार्ड 10, पुरानी बाजार से रीना गुप्ता

वार्ड 11, जामा मस्जिद टोला से सत्यम कुमार निगम

वार्ड 12, सोनार टोला से योगेश वर्मा

वार्ड 13, सम्मय माँ मंदिर टोला से देवानन्द गुप्ता

वार्ड 14, राजा साहब का हाता से नागेन्द्र मिश्र

9-नगर पंचायत-उरुवा

वार्ड 1, अम्बेडकर नगर से बिन्दु चौहान

वार्ड 2, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस नगर से रीता देवी

वार्ड 3, पटेल नगर से बालेन्द्र कुमार

वार्ड 4, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर से अनिल कुमार

वार्ड 5, शिव नगर से धर्मनाथ मल्ल

वार्ड 6, वशिष्ठ नगर से राजेश तिवारी

वार्ड 7, अब्दुल कलाम नगर से संजीत कुमार यादव

वार्ड 8, दीनदयाल नगर से सुरेश उपाध्याय

वार्ड 9, आज़ाद नगर से बृजेंद्र पाल सिंह

वार्ड 10, हनुमन्त नगर से रीता जायसवाल

वार्ड 11, शास्त्री नगर से नीलम त्रिपाठी

वार्ड 12, विंध्यवासिनी नगर से भीम सिंह

वार्ड 13, तिलक नगर से सुनीता गुप्ता

वार्ड 14, अटल नगर से अरुण कुमार मणि

वार्ड 15, रामजानकी नगर से संदीप कुमार सिंह

10-नगर पंचायत-गोला

वार्ड 1, गोडसरी से प्रियंका पासवान

वार्ड 2, घोड़ालोटन से रीमा कन्नौजिया

वार्ड 3, थाना से पूरब मेन रोड दक्षिण से रमाशंकर प्रसाद

वार्ड 4, अतरौरा से सन्दीप सोनकर

वार्ड 5, बिसरा से गुड्डू सोनकर

वार्ड 6, हरिजन बस्ती काली चौरा से रामशब्द भारती

वार्ड 7, खटिकाना कुजरौटी से इमरान अंसारी

वार्ड 8, थाना से पूरब मेन रोड उत्तरी से अमित दुबे

वार्ड 9, गोपालपुर(उत्तरी) से विनय कुमार सैनी

वार्ड 10, रानीपुर से श्रीमती सरिता पाण्डेय

वार्ड 11, बनकटा से सच्चिदानंद राय

वार्ड 12, भीटी से नीलू राजभर

वार्ड 13, सुअरज से अशोक जायसवाल

वार्ड 14, रामामऊ से सत्यब्रत तिवारी

वार्ड 15, देवकली से गुड़िया मद्देशिया

वार्ड 16, गोपालपुर (दक्षिणी) से जितेन्द्र गुप्ता

वार्ड 17, दलदरहा छोटी बेवरी से विद्यावती जायसवाल

वार्ड 18, डिहवा दक्षिणी ब्रह्मस्थान से ऋषिकेश साहनी

वार्ड 19, ब्रह्मस्थान भीखी गंज कुम्हार टोली से अनिता देवी

11-नगर पंचायत-बड़हलगंज

वार्ड 1, डा०भीमराव अंबेडकर नगर से शकुंतला सोनकर

वार्ड 2, करपात्री जी नगर से सुमन देवी

वार्ड 3, संत रविदास नगर से रणधीर कुमार

वार्ड 4, नाना जी देशमुख नगर से डब्ल्यू सोनकर

वार्ड 5, श्यामनगर से सुरेश कुमार मिश्र

वार्ड 6, सत्यदेव शास्त्री नगर से साधना गुप्ता

वार्ड 7, मुक्तिपथ नगर से सुमित्रा निषाद

वार्ड 8, तिलक नगर से दिनेश निगम

वार्ड 9, हनुमन्त नगर से शिवप्रकाश यादव

वार्ड 10, अटल बिहारी वाजपेयी नगर से सौरभ कुमार भारती

वार्ड 11, डा०अब्दुल कलाम नगर से खुदैजा खातून

वार्ड 12, लक्ष्मी नगर से दीपक शर्मा

वार्ड 13, कल्याण नगर से सीमा मिश्रा

वार्ड 14, दीनदयाल नगर से वीरेन्द्र कुमार गुप्ता

वार्ड 15, बाबा जलेश्वर नाथ नगर से प्रभुनाथ सोनी

वार्ड 16, पौहारी जी महाराज नगर से राजेन्द्र यादव मोहन

वार्ड 17, माँ सरयू नगर से सुनील सोनी

वार्ड 18, सुभाषचंद्र बोस नगर से विकास दुबे।

*बुढ़िया माता मंदिर पर भारतीय गोरखा संगठन के तत्वावधान में की गई माँ संसारी देवी की पूजा अर्चना*


गोरखपुर- पूर्व की भाँति भारतीय गोरखा संगठन कूड़ाघाट गोरखपुर के तत्वाधान में माँ संसारी देवी कीं पूजा अर्चना बुढ़िया माई मंदिर में समस्त गोरखा समुदाय द्वारा आयोजित की गई। जिसमें सर्व समाज के लिए विशेष रूप से पूजा पाठ हवन आदि करते हुए शान्ति के दूत दो कबूतरो को उड़ाया गया तथा उपस्थित भक्तजन को माँ संसारी देवी का प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। एवम् सबके मंगल की कामना की गई।

इस कार्यक्रम क़ो समपन कराने में भारतीय गोरखा संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर तारा क्षेत्री , एल॰ प्रसाद यादव, तूल बहादुर, लीला बहादुर श्रेस्ठ, अनिल क्षेत्री, बाबू लाल राई, हरि कुमार, संजय अग्रहरी, नीरज गुप्ता, कृष्णा क्षेत्री, ममता, कुमारी संतोष, गुन बहादुरी, मनोज मिश्रा,राम दास शर्मा , माया देवी, लीलावती, रोहित गुरुंग, मस्तराज यादव , पुरन थापा, सतेंदर मिश्रा , गंगा थापा, सम्भु , विनय शुक्ला सभी लोग का योगदान रहा हैं।

पत्रकार रमेश शर्मा होंगे आम आदमी पार्टी के गोरखपुर नगर निगम से मेयर पद के उम्मीदवार: विजय


गोरखपुर। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नगर निगम नगर निकाय के प्रत्याशियों की पहली सूची लखनऊ से जारी किया है।

जिसमे पेशे से पत्रकार और वरिष्ठ समाजसेवी आम आदमी पार्टी के संगठन में प्रारम्भ से ही कार्य कर रहे रमेश कुमार शर्मा को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया गया है। रमेश कुमार शर्मा जी को आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई दिया

आप का बढ़ता कारवां: भाजपा के वरिष्ठ नेता व एमएलए प्रत्याशी रहे प्रेम शंकर मिश्र ने थामा आप का दामन


गोरखपुर। पूर्वांचल में भाजपा के कद्दावर नेता, ब्राह्मण चेहरा व सीएम योगी के करीबी रहे भाजपा के टिकट पर चिल्लूपार से बड़े राजनीतिक घरानों के खिलाफ एमएलए और एमएलसी का चुनाव लड़ चुके प्रेम शंकर मिश्र एडवोकेट ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जिलाध्यक्ष वैभव कुमार जायसवाल के हाथों सदस्यता ग्रहण किया। 

वही आप ने बड़हलगंज से उनकी पत्नी प्रेमलता मिश्रा को पार्टी के बैनर तले चेयरमैन पद उम्मीदवार भी घोषित किया है। जिला महासचिव राघवेन्द्र प्रताप यादव, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष अमन जायसवाल और वरिष्ठ नेता वीरेंद्र दुबे जी की उपस्थिति में पार्टी में उनका स्वागत किया गया।

*दूसरे दिन महापौर 14 पार्षद 417 पर्चे खरीदे गए*




गोरखपुर। नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 नामांकन प्रक्रिया दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्टेड तहसील और विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए रिटर्निंग अफसर के पास प्रत्याशी या प्रत्याशियों के प्रतिनिधि दूसरे दिन नगर निगम महापौर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 110 पर्चे खरीदे गए हैं । 







कुल दो दिनों में 231 पर्चे खरीदे जा चुके हैं पार्षद और नगर पंचायतों के सदस्य के लिए आज दूसरे दिन 877 पर्चे खरीदे जा चुके हैं दो दिनों में 1794 पर्चे खरीदे जा चुके हैं आज पहले और दूसरे दिन कुल 2638 पर्चे अध्यक्ष/ महापौर ,पार्षद, सदस्य के खरीदे गए आज बुधवार दूसरे दिन गोरखपुर नगर निगम महापौर के 14 पर्चे और 417 नगर निगम पार्षद हेतु पर्चे खरीदे गए नगर पंचायत पिपराइच अध्यक्ष के लिए 12 सदस्य 61 नगर पंचायत गोला अध्यक्ष 2 सदस्य 45 नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष 8 सदस्य 58 नगर पंचायत उरुवा बाजार अध्यक्ष 11 सदस्य 00 नगर पंचायत बांसगांव अध्यक्ष 4 सदस्य 27 नगर पंचायत मुंडेरा बाजार अध्यक्ष 11 सदस्य 00 नगर पंचायत सहजनवा अध्यक्ष 6 सदस्य 62 नगर पंचायत धधसरा अध्यक्ष 19 सदस्य 41 नगर पंचायत पीपीगंज अध्यक्ष 19 सदस्य 119 नगर पंचायत चौमुखा कैंपियरगंज अध्यक्ष 4 सदस्य 00 नगर पंचायत उनवल बाजार अध्यक्ष 00 सदस्य 47 पर्चे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने खरीदा। 







महापौर के लिए बनाए गए एडीएम वित्त न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग अफसर राज नारायण त्रिपाठी सहायक रिटर्निंग अफसर विकास कुमार सिंह के पास महापौर के प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से पहुंचकर 14 पर्चे खरीदें वही सदर तहसील एसडीएम सदर न्यायालय में पिपराइच नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु सहायक रिटर्निंग अफसर तहसीलदार न्यायिक सुनीता गुप्ता के पास पहुंचकर 12 प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने अपने अपने पर्चे खरीदें सदर तहसीलदार न्यायालय कक्षा में नगर पंचायत पिपराइच के 61 सदस्य पद हेतु प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने अपने अपने पर्चे खरीदे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए कक्ष में पार्षद पद के 417 पर्चे दूसरे दिन खरीदे गए पहले दिन 427 पर्चे वीके थे अब दो दिनों में पार्षद के 844 पर्चे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने खरीदें इसी तरह नगर निगम गोरखपुर पिपराइच गोला बड़हलगंज उरुवा बाजार बांसगांव मुंडेरा बाजार सहजनवा धधसरा पीपीगंज चौमुखा उनवल में रिटर्निंग अफसर के पास महापौर अध्यक्ष/ सदस्य के प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधियों ने 2638 अपने-अपने पर्चे खरीदे।

*प्रोटेक्शन रिमांड पर पेश किए गए पिनकान ग्रुप के डायरेक्टर*


गोरखपुर।प्राइवेट चिटफंड कंपनियों द्वारा देश के कई प्रांतों में जिलों में विस्तार करके भोली भाली जनता अपने झांसे में लेकर उनकी गाड़ी कमाई को जमा करा कर फरार हो गए।गांव की जनता अपने खून पसीने की कमाई से एक एक रुपए को जमा कर के भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहती है लेकिन यह चिटफंड कंपनियां उन गाढ़ी कमाई को लेकर पलभर में ही रफूचक्कर हो जाती है जिससे जनता परेशान और हताश हो जाती है।

इस दौरान थाना कैंट व कोतवाली में पिनकान के डायरेक्टर विनय सिंह एवं हरि सिंह आदि लोंगो के ऊपर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसमें कोलकाता की पुलिस प्रोटेक्शन रिमांड कस्टडी में लेकर बुधवार को सीजेएम कोर्ट गोरखपुर में पेश किए गए।जहां पर न्यायालय द्वारा गंभीर धाराओं में रिमांड देते हुए उन्हें पुनः कोलकाता जेल में भेजा गया।

इसी क्रम में वादी अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार साहनी,पिंटू साहनी द्वारा पिन कान ग्रुप के डायरेक्टर से भुगतान के संबंध में वार्ता करते हुए कंपनी के डायरेक्टर द्वारा बताया गया वन मैन कमेटी का गठन हुआ है उस पर आप लोग अपना पेपर ऑनलाइन कर दें जिसमें जुलाई 2023 से जमा कर्ताओं के खाते में पैसा सीधे भुगतान किया जाएगा।जहां पर भारी संख्या में जमाकर्ता एवं अभिकर्ता मौजूद रहे।

इसी क्रम में जमाकर्ता एवं अभिकर्ता ने बताया कि जुलाई 2023 से भुगतान नहीं होगा तो हम सभी लोग धरना प्रदर्शन करेंगे एवं अनिश्चित कालीन अनशन जारी रखेंगे।

भीषण आग ने मचाई तबाही, आधा दर्जन दुकान जलकर पूरी तरह ख़ाक, लाखों का हुआ नुकसान


गोरखपुर। शहर के बीचों बीच स्थित टाउन हॉल चौक पर मंगलवार की देर रात कुर्सी के गोदाम में आग लगने से, कई दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच कुर्सी की दुकान से आग की लपटें उठती देख, स्थानीय दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दिया। जब तक दमकल की गाड़ी और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचते आग बेकाबू होकर बढ़ती गई। आसपास में कुर्सी की ही दुकानें और गोदाम हैं।

जिससे आग तेजी के साथ बढ़ती चली जा रही थी और पास पड़ोस के व्यापारी हैरान हो रहे थे। बढ़ती आग को देखते हुए करीब 8 दमकल की गाड़ियों के सहारे अग्निशमन कर्मियों ने 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस दौरान तमाम ऐसे व्यापारी थे जिन्हें आग का पता भी नहीं चला और उनकी दुकानें जलकर राख हो गई हैं। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन आग की यह बड़ी घटना समय के साथ संभाल ली गई नहीं तो, पेट्रोल पंप और होटल जैसे पास पड़ोस के स्थान होने से यह बड़ा रूप ले सकती थी।

आग अपना विकराल रूप ले रही थी और कई दुकानों को अपने आगोश में लेते हुए आगे बढ़ रही थी। इसी बीच एक रेस्टोरेंट में रखा हुआ दो सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गया। जिससे मौके पर मौजूद व्यापारी और लोग बेहद परेशान हो गए। बगल में ही दवा की बड़ी मंडी है जिसे भालोटिया मार्केट कहते हैं। आग की सूचना पर दवा मंडी के अध्यक्ष, महामंत्री भी अपने तमाम साथियों के साथ पहुंच गए और अपनी दुकानों को बचाने के प्रयास में जुट गए। कोई दुकान का शटर खोलकर लैपटॉप और रजिस्टर बाहर निकाल रहा था तो कोई आग बुझाने में भी अपनी मदद की कोशिश कर रहा था। फिलहाल दुकान में शॉर्ट सर्किट से ही आग लगने की सूचना अग्निशमन कर्मियों ने दर्ज किया है। नुकसान का कोई आकलन नहीं हो पाया है। लेकिन आग की उठती लपटों को देखकर व्यापारी पूरी तरह से सहम गए थे।

बढ़ती आग को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने बैंक रोड और महिला अस्पताल, जिला अस्पताल, हठी माई मार्ग के आवागमन को बंद करा दिया। बगल में ही अस्पताल होने से एंबुलेंस की भी 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। स्वास्थ्य कर्मी भी साथ में थे। जिससे अगर किसी तरह की जनहानि होती है तो उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।फिलहाल आग पर काबू पाए जाने से व्यापारियों ने तो राहत की सांस ली है लेकिन, जिनका लाखों का सामान जलकर खाक हो गया वह तो बर्बाद हो गए हैं।

*नगर निकाय के प्रथम दिन महापौर /अध्यक्ष के 121 पर्चे पार्षद/ सदस्य के 917 पर्च बिके*


गोरखपुर। नगरी निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 नामांकन प्रक्रिया आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्टेड तहसील और विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए रिटर्निंग अफसर के पास प्रत्याशी या प्रत्याशियों के प्रतिनिधि प्रथम दिन नगर निगम महापौर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 121 पर्चे खरीदे गए हैं पार्षद और नगर पंचायतों के सदस्य के लिए 917 पर्चे खरीदे गए हैं ।

आज प्रथम दिन कुल 1038 पर्चे अध्यक्ष/ महापौर ,पार्षद, सदस्य के खरीदे गए गोरखपुर नगर निगम महापौर के 12 पर्चे और 427 नगर निगम पार्षद हेतु पर्चे खरीदे गए नगर पंचायत पिपराइच अध्यक्ष के लिए 15 सदस्य 51 नगर पंचायत गोला अध्यक्ष 1 सदस्य 28 नगर पंचायत बड़हलगंज अध्यक्ष 10 सदस्य 23 नगर पंचायत उरुवा बाजार अध्यक्ष 10 सदस्य 20 नगर पंचायत बांसगांव अध्यक्ष 10 सदस्य 42 नगर पंचायत मुंडेरा बाजार अध्यक्ष 10 सदस्य 77 नगर पंचायत सहजनवा अध्यक्ष 3 सदस्य 62 नगर पंचायत धधसरा अध्यक्ष 4 सदस्य 31 नगर पंचायत पीपीगंज अध्यक्ष 36 सदस्य 92 नगर पंचायत चौमुखा कैंपियरगंज अध्यक्ष 6 सदस्य 35 नगर पंचायत उनवल बाजार अध्यक्ष 4 सदस्य 29 पर्चे प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने खरीदा।

महापौर के लिए बनाए गए एडीएम वित्त न्यायालय कक्ष में रिटर्निंग अफसर राज नारायण त्रिपाठी सहायक रिटर्निंग अफसर विकास कुमार सिंह के पास महापौर के प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से पहुंचकर 12 परिचय खरीदें वही सदर तहसील एसडीएम सदर न्यायालय में पिपराइच नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर नेहा बंधु सहायक रिटर्निंग अफसर तहसीलदार न्यायिक सुनीता गुप्ता के पास पहुंचकर 15 प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने अपने अपने पर्चे खरीदें सदर तहसीलदार न्यायालय कक्षा में नगर पंचायत पिपराइच के 51 सदस्य पद हेतु प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने अपने अपने पर्चे खरीदे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए कक्ष में पार्षद पद के 417 प्रत्याशियों या उनके प्रतिनिधियों ने पर्च खरीदें इसी तरह पिपराइच गोला बड़हलगंज उरुवा बाजार बांसगांव मुंडेरा बाजार सहजनवा धधसरा पीपीगंज चौमुखा उनवल में रिटर्निंग अफसर के पास अध्यक्ष/ सदस्य के प्रत्याशी या उनके 599 प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पर्चे खरीदे।

*राजघाट पुलिस ने 3 गाजा तस्करों को 15 किलो गाजा के साथ किया गिरफ्तार*


गोरखपुर। राजघाट पुलिस 15 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड सौरव सिंह सहित दो अन्य अभियुक्त मोहम्मद जहीर आलम युसूफ रावत को नाजायज 15 किलो गाजा इनोवा क्रेटा कार मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर दो लैपटॉप 41400 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि अवैध गांजा कारोबारी/तस्करों सौरभ सिंह पुत्र भानूप्रपात सिंह निवासी एच.आई.जी विवेकपुरूम निकट नौका बिहार सिद्धार्थ इन्क्लेव थाना रामगढताल गोरखपुर, मो0 जहीर आलम पुत्र अली शेर मिया निवासी करमनिया थाना मोफस्सिल बेतिया बिहार व यूनूस राउत पुत्र गफूर राउत निवासी करमनिया थाना मौफस्सिल बेतिया बिहार को 15 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2023 धारा 8/20 NDPS. Act. व मु0अ0स0 144/2023 धारा 8/20 NDPS. Act. व मु0अ0स0 145/2023 धारा 8/20 NDPS. Act पंजीकृत किया गया।

अवैध गांजा कारोबारी उड़ीसा से जरिए इनोवा क्रेटा कार से गाजा बिहार होते गोरखपुर लाकर गाजा शौकीनों को बेचने का कार्य करते थे इससे पूर्व उड़ीसा से तीन बार गाजा गोरखपुर लाकर बेचने का कार्य कर चुके हैं मास्टरमाइंड गाजा तस्कर सौरभ सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर का प्लेयर रह चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली जगतराम कनौजिया भी मौजूद रहे।