दुमका : राजद का सांकेतिक धरना व प्रदर्शन, पिछड़ी जाति के आरक्षण शून्य कर दिए जाने से नाराजगी,
दुमका : संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर जिला आरक्षण रोस्टर में पिछड़ी जाति को 27 प्रतिशत आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर राजद ने शुक्रवार को जरमुंडी में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय जनता दल के जरमुंडी प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने मदनपुर स्थित भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और फिर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष अजीत यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य गठन के बाद से ही पिछड़ों का जिला रोस्टर में आरक्षण शून्य कर दिया गया है। मौजूदा सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण देने का वादा किया था, इसके बावजूद फिर से पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ छल करते हुए दुमका जिला में पिछड़ी जाति का जिला रोस्टर में आरक्षण शून्य कर दिया गया।
कहा कि राजद के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर अपने अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक कर एकजुट करते हुए आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय करेगी। उन्होंने बताया कि राजद का आज से सदस्यता अभियान का फेज टू शुरू किया जा रहा है। अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास ने कहा कि बिहार सरकार के तर्ज पर झारखंड सरकार भी यहां जातिगत जनगणना करा कर सभी जातियों को आबादी के हिसाब से आरक्षण की सुविधा बहाल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जरमुंडी को अविलंब अनुमंडल का दर्जा देते हुए सारी सुविधाएं बहाल किया जाना चाहिए। दुमका नगर अध्यक्ष कंचन यादव ने कहा कि जब तक पिछड़ा वर्ग को दुमका में 27 प्रतिशत आरक्षण सरकार नहीं देती है तब तक राजद का आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान जेवीएम के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमुख मरीक ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने श्री मरीक को सदस्यता ग्रहण कराया। मौके पर जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीश महतो, दुमका नगर अध्यक्ष कंचन यादव, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, सरैयाहाट के अमरेंद्र यादव, बलराम यादव, अर्जुन कुमार शर्मा, निवास कुमार यादव, गोपेश्वर यादव, मयंक रंजन, चंदन राउत, अनिल राउत, प्रदीप कुमार राउत, सीताराम मांझी, शंभू राउत, जय कांत कुमार , अनमोल कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव, दीपक कुमार यादव, मुकेश राउत, दीपू कुमार यादव, प्रकाश यादव, पंकज कुमार, मनोज यादव, उपेंद्र मांझी, कुंदन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
(दुमका से राहुल कुमार गुप्ता की रिपोर्ट)

















Apr 14 2023, 19:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.9k