मनोज कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया
कमलेश मेहरोत्रा
लहरपुर (सीतापुर)। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाने के उद्देश्य से नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी मनोज कुमार शुक्ला पुत्र प्रेम नाथ शुक्ला को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
मनोज शुक्ला को अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के कांग्रेसी कन्हैयालाल तिवारी एडवोकेट, डॉ विनोद दीक्षित, कन्हैया मेहरोत्रा, हाजी सिराज, लईक अंसारी, मिसबाहुद्दीन अंसारी, सतीश शर्मा, राम सिंह वर्मा आदि ने भारी हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि, मेरा परिवार शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा से ओतप्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी से परामर्श कर जिले की कार्यकारिणी का गठन करेंगे और उसके बाद ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की घोषणा कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।











Apr 14 2023, 17:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k