बढ़ई मिस्त्री के घर में अचानक लगी आग, सामान समेत लाखों का फर्नीचर जलकर राख
औरंगाबाद : गोह प्रखंड में उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप गांव में शुक्रवार की दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अगलगी में घर के सारे सामान और हजारों का फर्नीचर जलकर राख हो गया है।
![]()
बताया जाता है कि गृहस्वामी संतोष मिस्त्री अपने पूरे परिवार के साथ शुक्रवार को सुबह में ही अपने खेत में रब्बी की फसल काटने गया था। इसी दौरान दोपहर में करीब 12 बजे गांव के ही पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार ने जानकारी दी कि उनके घर में आग लगा हुआ है।
आनन-फानन रब्बी की फ़सल काट रहे संतोष मिस्त्री, रीता देवी, दुलारी देवी, सकलदेव मिस्त्री, रोहित कुमार, सूरज कुमार और सागर कुमार समेत परिवार के सभी सदस्य दौड़े-भागे घर पर पहुंचे। बंद घर का ताला खोला। तब तक घर के अंदर आग चारों तरफ विकराल रूप धारण कर चुका था।
वही घर में लगी आग की लपटो को देखकर गांव के ही डॉ. अनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, सतेंद्र प्रजापत, जितेंद्र रजक, इंदुज कुमार, रवि गुप्ता एवं वार्ड सदस्य नरेश कुमार आदि ने दर्जनों ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तबतक घर में रखा अनाज, कपड़ा एवं ग्राहकों के लिए बनाये गए फर्नीचर के सामान जलकर राख हो गये।
घटनास्थल पर मौजूद पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार ने उपहारा थाना व सीओ को सूचना देकर सरकारी सहायता राशि दिलवाने का भरोसा दिलाया है।
बताया जाता है कि संतोष मिस्त्री घर में ही फर्नीचर बनाने का कार्य करता हैं। शादी विवाह मंक देने के लिए कई लोगों ने फर्नीचर का ऑर्डर बुक कराया था। अगलगी में दो जोड़ा दीवान पलंग, दो जोड़ा साधारण पलंग, तीन चौकी, एक दर्जन कुर्सी, दो सोफा सेट सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
औरंगाबाद से धीरेन्द्र






Apr 07 2023, 15:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.4k