स्वयंसेवी संस्था कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 270 मरीजों का किया गया इलाज
गया। स्वयंसेवी संस्था कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट गांधीजी नगर कुजापी एवं गांधीजी पॉली क्लिनिक के तत्वधान में ग्राम भोरी पंचानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर परामर्श का आयोजन किया गया है।
शिविर में लगभग 270 मरीजों का इलाज डाॅ. प्रदीप कुमार एमबीबीएस ने किया। शिविर में पेट, छाती, हृदय, नस, चर्म, किडनी, मधुमेह, घबराहट, ब्लड प्रेशर, माइग्रेन आदि रोग विशेषज्ञ ने किया है। शिविर में नि:शुल्क ब्लड शुगर, यूरिक, एसिड जॉच एवं तीन दिनों की दवा दिया गया। डाॅ. प्रदीप कुमार ने मरीजॊं को कहा की नियमित व्यायाम और खान-पान में सुधार करने से स्वस्थ रह सकता है प्रत्येक व्यक्ति।
मौके पर कई गणमान्य व्यक्तियों में शुमार मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण रंजन गांधी, स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष नवीन रंजन, डा० पिंटू,अपोलो अल्ट्रासाउड सह जांचघर के प्रोपराइटर सुशील कुमार, समाजसेवी रंधीर शर्मा , सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश, सुदामा अनिकेत, सचिन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

						
गया। स्वयंसेवी संस्था कौंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट गांधीजी नगर कुजापी एवं गांधीजी पॉली क्लिनिक के तत्वधान में ग्राम भोरी पंचानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर परामर्श का आयोजन किया गया है।

गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय डोभी के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक डोभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में की गई।
गया/डोभी। डोभी पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि को विशेष अभियान चलाकर उत्पाद कांड में एक एवं वारंटी के मामले में एक तथा अन्य कांड में वारंटी 4 कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
गया/आमस। आमस प्रखंड कार्यालय के पंचायत समिति सभागार में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया की मिशन अंत्योदय योजना के लिए जीविका की तरफ से चिन्हित 94 सर्वेक्षकों के द्वारा आमस प्रखंड के सभी 9 पंचायतों के 102 राजस्व ग्रामों में मिशन अंत्योदय योजना के तहत सर्वेक्षण किया जाएगा। 
गया। गया के जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में 22 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले बिहार स्थापना दिवस के सफल आयोजन हेतु जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को बिहार दिवस के दिन सुबह 7:00 बजे से टावर चौक से गांधी मैदान स्टेडियम तक रन फॉर बिहार कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गया शहर के मध्य, उच्च विद्यालय एवं कॉलेज, स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं को रन फॉर बिहार में भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। 
गया। गया के गांधी मैदान में पीस एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित चार दिवसीय विश्व शांति महोत्सव के अवसर पर हमज़ापुर निवासी वारिस अली खान को सामाजिक कामों के लिए शांति दूत का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
गया/टनकुप्पा। एसएसबी कैम्प गुरपा में शनिवार को ३२वीं वहिंनी सशस्त्र सीमा बल के द्वितीय कमान अधिकारी संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
गया। शहर के टावर चौक पर केंद्र सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति रोके जाने पर जदयू पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व जदयू जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा एवं जदयू गया महानगर अध्यक्ष राजू बर्नवाल ने किया। 
गया में राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरजेडी पर पलटवार करते हुए जमकर कटाक्ष किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में अपराधिक मामले में अभी तो झलक है और ट्रेलर है. 
Mar 19 2023, 18:55
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
32.6k