बीडीओं एवं बीपीआरओ के साथ सरपंच संघ को हुई बैठक, प्रशिक्षण प्रभार और भत्ता का किया मांग
गया/डोभी। डोभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा एवम पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार के साथ सोमवार को सरपंच संघ की बैठक प्रखंड के सभागार में हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया।
बैठक में सरपंचों के द्वारा अधिकारी के सामने बताया गया की ग्राम कचहरी बजौरा, खरांटी और नीमा में निर्वाचन के बाद से अभी तक पूर्व के सरपंच के द्वारा प्रभार नही दिया गया है वही कुशा बीजा, घोड़ाघाट, बारी, पचरतन, अंगरा पंचायत में आंशिक प्रभार दिया गया है। पंचायती राज व्यवस्था के तहत आज तक पंच, सरपंच, उप सरपंच का प्रशिक्षण नही दिया गया जिससे इनलोग अपने कार्यों के बारे में पूरी जानकारी नहीं रख पा रहे है।
निर्वाचन के बाद से अभी तक भत्ता भी नही दिया गया है जिसे अविलंब दिलवाने का कार्य किया जाए। पंचायत सरकार भवन कुशा बीजा का भवन जीर्ण शीर्ण है जिसका मरम्मती करना जरूरी है। पंचायत खरांटी, पचरतन में सरकारी भवन नही होने से खुले आसमान में कार्य किया जाता है। जिस पंचायत में कचहरी सचिव और न्याय मित्र नहीं है उसे बहाल किया जाए। बैठक के बाद प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने सरपंच संघ के सभी निर्णय को जिला पंचायत राज को भेजा जायेगा।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।


गया/डोभी। डोभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा एवम पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार के साथ सोमवार को सरपंच संघ की बैठक प्रखंड के सभागार में हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया।

गया। सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी गया के कमांडेंट श्री एच.के गुप्ता तथा जिला प्रशासन निर्देशानुसार इ कंपनी बीबीपेसरा,फॉरेस्ट विभाग, बाराचट्टी पुलिस,उत्पाद विभाग,एन.सी.बी ने जिला का बाराचट्टी प्रखंड के बीते 2 दिनों से झिंगुरा, नकटेया, दोमचुवा, डांग आदि क्षेत्र में अफीम की खेती को ट्रैक्टर, जेसीबी तथा लेबर की माध्यम से विनष्टीकरण किया गया है।
गया। शहर के राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

गया/डोभी। डोभी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह को कार्रवाई करते हुए डोभी चतरा सड़क मार्ग के बाबा लाइन होटल के समीप से एक पिकअप वाहन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

गया/डोभी। समेकित जांच चौकी डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार के दिन डोभी चतरा मोड़ के पास से एक ऑटो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही के दौरान डोभी चतरा मोड़ के पास से एक ऑटो के सीट के नीचे तहखाना बनाकर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी। जिसे डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई सतीश कुमार, एएसआई सुनील कुमार एवं होमगार्ड के जवानों के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
गया। नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुजाप के आराडीह में डब्लूपीयू एवं केवाली में मंदिर के चारदीवारी का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस समारोह में नगर प्रखंड अध्यक्ष जदयू सतीश पटेल उर्फ रमाकांत, कुजाप के मुखिया चंद्रभूषण कुशवाहा, मानपुर प्रखंड के अध्यक्ष जदयू राहुल सिंह, घुठीया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, कामता प्रसाद, उप मुखिया कुजाप पंकज कुमार, अनिल सिंह, अमर राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड के बड़गांव में समाज जोड़ो जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय रजवार संघ द्वारा रजवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ रजवार समाज से गुमनाम योद्धाओं के चित्र पर पुष्प एवं माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देकर की गई।
गया। बिहार के गया के शेरघाटी के नया बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की जान चली गई। एक की जान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गई जबकि दूसरे की करंट लगने से होने की बात बताई जाती है। पहली घटना स्थानीय शहर के नया बाजार मुहल्ले में एक वाहन चालक की मौत करन्ट लगने की वजह से हो गई। फिलहाल जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
गया। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश द्वारा पूरे बिहार में अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल लगाकर भीम संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज गया जिले के संग्रहालय में हो रहे भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिंदाबाद के नारों व माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
Mar 06 2023, 17:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.2k