सशस्त्र सीमा बल 29वी वाहिनी की सुरक्षा ने दो दिनों में 30 एकड़ में लगी अफीम खेती नष्ट, नक्सल इलाकों में उगाई गई थी फसल
गया। सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी गया के कमांडेंट श्री एच.के गुप्ता तथा जिला प्रशासन निर्देशानुसार इ कंपनी बीबीपेसरा,फॉरेस्ट विभाग, बाराचट्टी पुलिस,उत्पाद विभाग,एन.सी.बी ने जिला का बाराचट्टी प्रखंड के बीते 2 दिनों से झिंगुरा, नकटेया, दोमचुवा, डांग आदि क्षेत्र में अफीम की खेती को ट्रैक्टर, जेसीबी तथा लेबर की माध्यम से विनष्टीकरण किया गया है।
सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी ने बताया कि अफीम की फसल तीन महीने में तैयार होती है। यह समय अफीम की फैसल तैयार होने का ही है।अफीम को फसलों के बीच में लगाया जाता है और इसकी खेती काफी गुप्त तरीके से की जाती है ताकि किसी की नजर न पड़े.
गुप्त तरीके से की जाती है अफीम की खेती
गया जिला में इस बार जमकर अफीम की खेती की जा रही है. हालांकि नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में अफीम की खेती होना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि अफीम की खेती नक्सलियों की अर्थव्यवस्था का एक अहम हिस्सा है। नक्सली दुर्गम क्षेत्रों में इसकी खेती कर कमाई करते है जिससे उनकी अर्थव्यवस्था चलती है।सशस्त्र सीमा बल के सहयोग से यह अभियान चला कर अफीम की खेती को नष्ट कर रही है।
ऐसे होती है अफीम की खेती
आपको बता दें कि अफीम की फसल तीन महीने में तैयार होती है और ये समय अफीम की फैसल तैयार होने का ही है। अफीम को फसलों के बीच में लगाया जाता है और इसकी खेती काफी गुप्त तरीके से की जाती है ताकि किसी की नजर न पड़े. जिन इलाकों में वाहनों की आवाजाही ना हो सके वहां भी अफीम की खेती की जाती है. सशस्त्र सीमा बल तथा जिला प्रशासन की सहायता में अफीम के खेती को नष्ट कर रही है साथ ही जिनकी जमीन पर खेती की गई है उन किसानों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है.
रिपोर्ट: संजय सुमन केशरी।


गया। सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी गया के कमांडेंट श्री एच.के गुप्ता तथा जिला प्रशासन निर्देशानुसार इ कंपनी बीबीपेसरा,फॉरेस्ट विभाग, बाराचट्टी पुलिस,उत्पाद विभाग,एन.सी.बी ने जिला का बाराचट्टी प्रखंड के बीते 2 दिनों से झिंगुरा, नकटेया, दोमचुवा, डांग आदि क्षेत्र में अफीम की खेती को ट्रैक्टर, जेसीबी तथा लेबर की माध्यम से विनष्टीकरण किया गया है।

गया। शहर के राय काशीनाथ मोड़ स्थित एक निजी होटल के प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

गया/डोभी। डोभी पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह को कार्रवाई करते हुए डोभी चतरा सड़क मार्ग के बाबा लाइन होटल के समीप से एक पिकअप वाहन तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

गया/डोभी। समेकित जांच चौकी डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार के दिन डोभी चतरा मोड़ के पास से एक ऑटो से भारी मात्रा में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही के दौरान डोभी चतरा मोड़ के पास से एक ऑटो के सीट के नीचे तहखाना बनाकर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही थी। जिसे डोभी चेक पोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एएसआई सतीश कुमार, एएसआई सुनील कुमार एवं होमगार्ड के जवानों के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
गया। नगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुजाप के आराडीह में डब्लूपीयू एवं केवाली में मंदिर के चारदीवारी का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। इस समारोह में नगर प्रखंड अध्यक्ष जदयू सतीश पटेल उर्फ रमाकांत, कुजाप के मुखिया चंद्रभूषण कुशवाहा, मानपुर प्रखंड के अध्यक्ष जदयू राहुल सिंह, घुठीया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, कामता प्रसाद, उप मुखिया कुजाप पंकज कुमार, अनिल सिंह, अमर राय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
गया/फतेहपुर। फतेहपुर प्रखंड के बड़गांव में समाज जोड़ो जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय रजवार संघ द्वारा रजवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ रजवार समाज से गुमनाम योद्धाओं के चित्र पर पुष्प एवं माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि देकर की गई।
गया। बिहार के गया के शेरघाटी के नया बाजार में दो अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों की जान चली गई। एक की जान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हो गई जबकि दूसरे की करंट लगने से होने की बात बताई जाती है। पहली घटना स्थानीय शहर के नया बाजार मुहल्ले में एक वाहन चालक की मौत करन्ट लगने की वजह से हो गई। फिलहाल जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
गया। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश द्वारा पूरे बिहार में अनुमंडल स्तरीय भीम चौपाल लगाकर भीम संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी आज गया जिले के संग्रहालय में हो रहे भीम संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिंदाबाद के नारों व माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।
गया/डोभी। डोभी प्रखंड मुख्यालय के सभा भवन में बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सभी विकास मित्रो को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमेश्वर प्रसाद मेहता, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मानपुर प्रेरणा रानी और पीएचसी डोभी के चिकित्सक रजनीश कुमार देव उपस्थित दिखे।
Mar 06 2023, 17:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.5k