दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर, दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, गया रेफर
गया/डोभी। दो वाहनों की आमने सामने टक्कर गया डोभी सड़क मार्ग के बजौरा मोड़ के समीप हो गई। इस घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है। क्षतिग्रस्त वाहनों को शनिवार की दोपहर तक हटाया नहीं गया।
जिससे आवागमन काफी बाधित है। प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया घटना इतना जबरदस्त था की दोनो वाहन के चालक ट्रक में घंटो फसें रहे। डोभी पुलिस को सूचना दी गई। काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद ट्रक में फसे चालक को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया।
चिंताजनक स्थिति के कारण घायल व्यक्ति को गया मेडिकल कालेज रेफर किया गया। आसपास के लोगो ने बताया टक्कर के बाद तेज आवाज हुई। तेज रफ्तार में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हुए है। इस घटना में वाहन के चालक घायल हुए है। जिसकी पहचान उत्तरप्रदेश के उर्वशी यादव एवम जहानाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के विनय यादव की पहचान हुई है।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।


गया/डोभी। दो वाहनों की आमने सामने टक्कर गया डोभी सड़क मार्ग के बजौरा मोड़ के समीप हो गई। इस घटना में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना शुक्रवार की रात्रि की बताई जाती है। क्षतिग्रस्त वाहनों को शनिवार की दोपहर तक हटाया नहीं गया।

गया। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा गया जिले के विष्णुपद, शमशान घाट, तुलसी उद्यान, गयाजी डैम, सीता पथ, सीता कुंड स्थानों का घूम घूम कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि अपने पितरों की तर्पण करने अब सालोंभर तीर्थयात्री विष्णुपद आते हैं। उन सभी तीर्थ यात्रियों को और कैसे बेहतर सुविधा दिया जाए, जिसे लेकर आज निरीक्षण किया गया। पितृपक्ष मेला अवधि में यात्रियों का सैलाब रहता है, इसे देखते हुए फल्गु नदी में आने हेतु सेपरेट एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बनाने पर स्थल निरीक्षण करते हुए विचार विमर्श किया गया, ताकि यात्रियों को बिना कठिनाई के फल्गु नदी में पहुंच कर तर्पण कर सकते हैं।
गया। गांधी मैदान लाइब्रेरी गेट से इंसाफ मंच के बैनर तले बिहार में हो रहे मॉब लिंचिंग व बेलागंज के कुरीसराय की घटना के खिलाफ इंसाफ की मांग पर सैंकड़ों युवाओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला। यह मार्च गांधी मैदान लाइब्रेरी गेट से निकाला गया जो कचहरी, समाहरणालय, जीबी रोड होते हुए टावर चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हुआ। मार्च का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले गया नगर प्रभारी तारिक अनवर, आइसा नेता मो. शेरजहां, सोनू कुशवाहा, जामीन हसन, तौसिफ आलम व मो. मेराज आलम कर रहे थे।
गया। गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने शुक्रवार को होली पर्व को लेकर चलाए जा रहे विशेष छापामारी के दौरान एक युवक के पास से 24 बोतल बीरा प्रीमियम स्ट्रांग बियर के साथ पकड़ाया है.
गया/डोभी। प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार के साथ शुक्रवार को सरपंच संघ की बैठक प्रखंड के सभागार में शुक्रवार के दिन संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया। बैठक में सरपंचों के द्वारा अधिकारी के सामने बताया गया की ग्राम कचहरी बजौरा, खरांटी और नीमा में निर्वाचन के बाद से अभी तक पूर्व के सरपंच के द्वारा प्रभार नही दिया गया है।


गया। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड मगध के सर्किल ऑफिस में कार्यरत लेखापाल मुन्नी यादव के रिटायरमेंट के बाद एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया,इस विदाई समारोह में सर्किल व अंचल कार्यालय के काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित हुए।

Mar 04 2023, 18:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
57.8k