*करीब 130 करोड़ की लागत से चमकेगी राजधानी लखनऊ, इन्वेस्टर्स समिट दस फरवरी से हो रहा शुरू*
लखनऊ। दो दिन बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। क्योंकि जी- 20 और इन्वेस्टर्स समिट आयोजन को देखते हुए सड़क , चौराहा, ट्रैफिक, लाइट समेत पर्यटन स्थल को करीब 130 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस दौरान लेसा, नगर निगम, एलडीए , लोक निर्माण विभाग, पर्यटन समेत सभी प्रमुख विभाग इसमें लगाए गए है। सभी प्रमुख मार्ग की सड़क सही करने के अलावा रेलिंग डिवाइडर पर सजावट, स्ट्रीट लाइट, चौराहों पर मूर्ति कला का प्रदर्शन, पेंटिंग से शहर को काफी खूबसूरत बना दिया गया है। इन्वेस्टर्स समिट 10 फरवरी से शुरू हो रहा है। उससे थोड़े बहुत जो काम है, उसको भी सही कराने का आदेश जारी हो गया है।
सबसे ज्यादा काम बंधा रोड पर हुआ है। यहां सड़क सही करने के अलावा पूरी स्ट्रीट लाइट को सही किया गया। सड़क के दोनों किनारे पौधे लगाना। गमले रखने के अलावा खूबसूरत मूर्तियां लगाई गई है। उसके अलावा स्ट्रीट लाइट के साथ पोल के बीच बाकी खूबसूरत झालर लगा दिए गए हैं। साथ - साथ ही अलग - अलग रंग झंडे इस सड़क की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाए हुए है। सड़क पर जहां पर काम आधूरा पड़ा है वहां पर तेजी से काम कराया जा रहा है। ताकि दो दिन के अंदर राजधानी सज धजकर तैयार हो जाए।
आपको बता दें कि 10 से 12 फरवरी के बीच ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना है। इसके लिए यहां पर करोड़ों रुपए के काम कराए गए है। यहां मौजूदा समय एक पूरी सिटी बना दी गई है। उसके अलावा वीआईपी लैंडिंग के लिए हैलीपैंड तक बनाया गया है। यहां लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, नगर निगम सबसे ज्यादा काम करा रहा है। लखनऊ के अलावा काशी, अयोध्या को लुक दिया गया है। रात को इसकी ख़ूबसूरती सबसे ज्यादा बढ़ जाती है।
Feb 08 2023, 17:56