/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634731235240592.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634731235240592.png StreetBuzz *गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अट्ठाइसवें चरण में 24 घरों में यज्ञ सम्पन्न* Amethi
*गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अट्ठाइसवें चरण में 24 घरों में यज्ञ सम्पन्न*


अमेठी । युगतीर्थ शांन्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ के अंतर्गत रविवार की सुबह रायपुर फुलवारी के 24 घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। यज्ञ के माध्यम से घरों में देव स्थापना व गंगाजली की स्थापना भी की गई। सनातन संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से गायत्री परिवार का अभियान चल रहा है।

गायत्री शक्तिपीठ पर डॉ० त्रिवेणी सिंह ने सभी यज्ञाचार्यों का तिलक करते हुए कहा कि गायत्री परिवार एक ऐसी संस्था है जो जात-पात से ऊपर उठकर सभी के घरों में पहुंच रही है। परम् पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने नारा दिया था जाति वंश सब एक समान और उसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए गायत्री परिवार हर जाति- वर्ग को समान भाव से एक साथ जोड़ने का अभियान चला रहा है।

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में रायपुर फुलवारी अमेठी के

इन यजमानों यजमानों में संगम सोनी,लल्लू सोनी, रती पाल सरोज, बाबा सरोज, अजय सरोज, सालिक राम चौरसिया, विजय कुमार सरोज, गोकुल सेठ, राजेश अग्रहरी, सुरेश कुमार गुप्ता, पुजारी सोनी, राम किशुन विश्वकर्मा, शांति पाण्डेय,लालजी सोनी, सन्तोष सोनी, चुन्नीलाल लाल सोनी, सुशील कुमार अग्रहरी, भूपेन्द्र सिंह, अवधेश कुमार सिंह, कुसुम सिंह, हर्ष बहादुर सिंह, राम कुमार अग्रहरी, सरिता वर्मा, राम नारायण सिंह

के यहाँ यज्ञाचार्य राम शंकर पाठक, सुभाष चंद्र द्विवेदी,राम प्रकाश मिश्र, महेंद्र प्रताप मिश्र, राम देव मौर्य, सच्चिदानंद तिवारी, इन्द्र देव शर्मा, कविता शर्मा, सविता शर्मा, कोमल मिश्रा, सरिता शर्मा, राकेश कुमार मिश्र, सुनील तिवारी, महेश चंद्र, रमेश चंद्र पांडेय,मगन लाल, देवी प्रसाद, चिरौंजी लाल व अशोक कुमार ने विधिवत हवन पूजन सम्पन्न कराया।

गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने में अवधेश कुमार सिंह, पवन मिश्र, घनश्याम वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पत्र को ग्रामीणों तक पहुंचाया*


अमेठी।आज हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में न्याय पंचायत गाजनपुर दुवरिया ग्राम सभा सादीपुर में राहुल गाँधी जी के पत्र को घर- घर पहुंचाते कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह। गाँव-गाँव जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पत्र को ग्रामीणों तक पहुंचाया।

वही ग्रामीणों ने राहुल गांधी को चुनाव लड़ने के लिए अनुरोध किया और राहुल गांधी को एक संदेश दिया कि इस बार राहुल गांधी को प्रचंड वोटों से जीत दिलाएंगे। कार्यक्रम में सादीपुर प्रधान भरत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मुसाफिरखाना राजीव ओझा, पवन तिवारी, फिरोज आलम,नवनीत शर्मा आनंद माली कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*पीएमजीएसवाई की सड़क निर्माण कार्य कुटाई में लापरवाही*


अमेठी। मिसरौली कसारा-बिशेषरगंज बाजार मार्ग निर्माण दूसरी बार पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण चल रहा है। पहली बार सड़क का निर्माण हुआ। लेकिन गुणवत्ता सही नहीं रही ।

सड़क के पांच साल मे चीथड़े उठ गये। कांग्रेस के नेताओं ने पाला बदला। गुपचुप भाजपा की सियासत मे शामिल हो गए। विधायक और सांसद ने मिसरौली-कसारा-बिशेषरगंज मार्ग को दुबारा पीएमजीएसवाई सड़क की स्वीकृत दे दी। लेकिन सड़क निर्माण की गुणवत्ता की हाल बेहाल हो चली है। सड़क मार्ग के किनारे ऐजिग नहीं दिख रही है ।

बारह टन,सोलह टन के रोलर से बोल्डर की कुटाई हो रही है। कुटाई भी समय के मुताबिक नही है। जबकि अस्सी टन के रोलर से कुटाई होना है। सोलर आया भी महज शो पीस रहा। पटरी भी आधी अधूरी बन पायी है।ग्राम पातीपुर,कन्धई पाण्डेय का पुरवा,अहरिन का पुरवा,कसारा,पूरे खुशियाल के समीप बोल्डर कुटाई के बाद उधड रहे है। ग्रामीण अरुण कुमार शुक्ल,किशोरी लाल,अशोक कुमार,रामराज,संजय कुमार,सुभाष कुमार,आनंद कुमार,परशुराम आदि ने निर्माण कार्य कुटाई मानक के अनुरूप काम करवानै की मांग उठाई है।

अधिशाषी अभियन्ता पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग इकाई अमेठी ने बताया कि निर्माण कार्य 02जुलाई 2022 से शुरु हुआ। और 01 जुलाई 2023 मे काम पूरा होना है। अभी समय काफी है। निर्माण की निगरानी चल रही है। मेसर्स सूरत काॅन्सट्रक्शन प्राईबेट लिमिटेड लखनऊ को जिम्मेदारी सौंपी है। पातीपुर के समीप क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य शुरु है । ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से मिल रहा है। निर्माण बेहतर करने का प्रयास है।