देवघर-में पहली बार इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अनूठी पहल – जरूरतमंद महिला को भेंट किया गया ‘पिंक टोटो’।
देवघर:
3 नवंबर 2026: महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर ने देवघर में पहली बार एक जरूरतमंद महिला को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘पिंक टोटो’ भेंट किया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर की डेप्युटी मेयर टीप चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्लब सदस्य रीता चौरसिया एवं डॉ. के. पल्लवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संयुक्त रूप से महिला लाभार्थी आशा सिंह को पिंक टोटो की चाबी सौंपकर उनके जीवन में एक नई शुरुआत का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य आशा सिंह को सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्रदान कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्थान द्वारा प्रायोजित किया गया है। संस्थान के सहयोग से साकार हुई यह पहल महज एक वाहन का उपहार नहीं, बल्कि एक महिला के जीवन में आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की संभावनाओं का प्रवेश द्वार है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने कहा, “महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ केवल महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसे अवसर और संसाधन उपलब्ध कराना भी है, जिनसे वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें। हमारा प्रयास है कि आशा सिंह इस पिंक टोटो के माध्यम से अपनी आजीविका अर्जित करें और आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हमारा मानना है कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो उसका पूरा परिवार सशक्त होता है।
इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की यह पहल सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को एक नई दिशा देती है। क्लब का विश्वास है कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब जरूरतमंदों को केवल सहायता ही नहीं, बल्कि स्वावलंबी बनने के अवसर भी प्रदान किए जाएँ। क्लब ने इस पुनीत कार्य को संभव बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए माँ ललिता देवी विद्या विहार संस्थान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, मुख्य टीप चटर्जी एवं विशिष्ट अतिथियों रीता चौरसिया और डॉ. के. पल्लवी , सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा,iso अर्चना सिंहा,tresrer चंद्रप्रभा,pp ज्ञानी मिश्रा,पीपी सरिता अग्रवाल,पीपी सारिका साह,पीपी अर्चना भगत एडिटर सुषमा रानी,पीपी रश्मि रंजन झा,पीपी रूपा छाछरिया, नमिता भगत,निशा जायसवाल,करुणाजी, विभा सिंह, सावित्री गुप्ता,जुली कुमार,शालिनी सौरव,आरती झा,के प्रति भी विशेष धन्यवाद प्रकट किया। एक पिंक टोटो, एक नई शुरुआत और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम। डॉ. ममता किरण अध्यक्ष, 2026–27 इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर डिस्ट्रिक्ट 325
11 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k