गोपाष्टमी पर आरोग्यम अस्पताल की अनूठी पहल, 500 लोगों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र जांच
हजारीबाग के सीतागढ़ स्थित पिंजरापोल गौशाला परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौसेवा के साथ मानव सेवा की भी अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां एच.जेड.बी. आरोग्यम कुणाल वुमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और एच.जेड.बी. आरोग्यम अस्पताल एवं ट्रॉमा केयर की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया।
इस शिविर में आसपास के इलाकों से पहुंचे करीब 500 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य और आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को निःशुल्क परामर्श भी दिया।
शिविर में अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम ने ब्लड प्रेशर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की। वहीं, आधुनिक उपकरणों से आंखों की जांच कर लोगों को जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी गई। स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग और फर्टिलिटी केयर से जुड़ी समस्याओं पर भी विशेषज्ञों ने लोगों का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आरोग्यम अस्पताल की प्राथमिकता है। गोपाष्टमी के अवसर पर गौसेवा के साथ मानव सेवा का यह प्रयास विशेष महत्व रखता है। अस्पताल का प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर चिकित्सा परामर्श मिल सके।
वहीं, अस्पताल की प्रशासक जया सिंह ने कहा कि शिविर में करीब 500 लोगों की भागीदारी बताती है कि समाज में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अस्पताल की ओर से आगे भी जनहित में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इधर, गोपाष्टमी महोत्सव को लेकर गौशाला परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और हरा चारा खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। परिसर में लगे मेले, विभिन्न स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
कुल मिलाकर गोपाष्टमी के इस आयोजन में धार्मिक आस्था, गौसेवा और स्वास्थ्य सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।

हजारीबाग के सीतागढ़ स्थित पिंजरापोल गौशाला परिसर में गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौसेवा के साथ मानव सेवा की भी अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां एच.जेड.बी. आरोग्यम कुणाल वुमेन एंड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और एच.जेड.बी. आरोग्यम अस्पताल एवं ट्रॉमा केयर की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया।
हजारीबाग। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर हजारीबाग स्थित पिंजरापोल गोशाला में आयोजित मेले में मुन्ना सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरा चारा एवं खाद्य सामग्री खिलाकर गौसेवा की।
लखैया में क्रिकेट का रोमांच शुरू हो चुका है। खिलाड़ियों के जोश और खेलप्रेमियों के उत्साह के बीच लखैया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुन्ना सिंह ने किया। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। साथ ही आयोजन समिति को इस शानदार पहल के लिए बधाई दी।
हजारीबाग में छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के दौरान सांसद मनीष जायसवाल की एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे देखते हुए सांसद लंबे गाड़ियों के काफिले के बजाय बाइक से शहर के विभिन्न छठ घाटों तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समितियों का उत्साह बढ़ाया और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
हजारीबाग में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही श्रद्धा और उल्लास के बीच समापन हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठी मैया के गीतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा।
हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान वे बाइक से अलग-अलग घाटों पर पहुंचे और छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बड़ा बाजार ओपी पुलिस ने कार्मेल चौक के पास स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में छापेमारी कर चोरी की कुल 6 बाइक बरामद की हैं और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग। नगर आयुक्त की कार्यशैली और पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को हजारीबाग प्रेस क्लब के बैनर तले पुराने समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। एकदिवसीय धरने में पत्रकारों ने अपने सम्मान, अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम को विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों का समर्थन मिला।
Nov 18 2026, 17:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k