छठ घाटों पर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल, व्रतियों से लिया आशीर्वाद और ग्रहण किया ठेकुआ प्रसाद

हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान वे बाइक से अलग-अलग घाटों पर पहुंचे और छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इसी क्रम में सांसद बड़ा बाजार स्थित संस्कार एनक्लेव, जैन मंदिर रोड पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकार प्रमोद खंडेलवाल एवं पत्रकार रितेश खंडेलवाल के आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। छठ व्रती विनीता खंडेलवाल ने पारंपरिक रीति-रिवाज से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने छठ महापर्व का पारंपरिक प्रसाद ठेकुआ श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और परिवार के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

इस मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और लोक परंपराओं का अद्भुत प्रतीक है। यह पर्व सामाजिक समरसता और पारिवारिक आत्मीयता का संदेश देता है। विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वध के लिए ले जाए जा रहे 13 मवेशी बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 मवेशियों को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की रात करीब 12 बजकर 10 मिनट पर बड़कागांव थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम सिरमा से कदमाडीह और ढेंगा होते हुए सुकुल खपिया की ओर कुछ लोग पैदल ही मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते वध करने की नीयत से ले जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने संभावित रास्ते की घेराबंदी की। इसी दौरान 6 से 7 व्यक्ति—जिनमें कुछ बाइक पर सवार थे और कुछ पैदल चल रहे थे—मवेशियों को हांकते हुए आते दिखे। पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी आरोपी मवेशी और मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे।

पुलिस बल के जवानों ने खदेड़ कर तीन लोगों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि 3 से 4 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमा निवासी 42 वर्षीय मोहम्मद वाजिद अली, 25 वर्षीय मोहम्मद आरीज और 23 वर्षीय मुकम्मल हुसैन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आसपास के गांवों से सस्ते दामों में मवेशी खरीदकर हजारीबाग की ओर वध करने वाले व्यापारियों को बेचने ले जा रहे थे।

पुलिस ने मौके से कुल 13 मवेशी बरामद किए हैं, जिनमें 9 बैल, 2 काड़ा और 2 भैंस शामिल हैं। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थानीय गौशाला भेजा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार्मेल चौक स्थित गैरेज पर छापेमारी, चोरी की 6 बाइक बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

 हजारीबाग में चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बड़ा बाजार ओपी पुलिस ने कार्मेल चौक के पास स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज में छापेमारी कर चोरी की कुल 6 बाइक बरामद की हैं और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कार्मेल चौक के पास 'A to Z' नामक मोटरसाइकिल गैरेज में चोरी की बाइकों की खरीद-बिक्री का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर बड़ा बाजार ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

टीम ने जब कार्मेल चौक स्थित उक्त गैरेज में छापेमारी की, तो वहां खड़ी चार मोटरसाइकिलें संदिग्ध पाई गईं, जो जांच में चोरी की निकलीं। पुलिस ने मौके से दो युवकों—कटकमदाग थाना क्षेत्र के रहने वाले 34 वर्षीय राजिक इमाम और लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पसई निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया।

गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बड़ा बाजार के फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी संदीप साव उन्हें चोरी की मोटरसाइकिलें लाकर देता था, जिन्हें वे आधे दाम में बेच दिया करते थे। इतना ही नहीं, खरीदारों को भरोसा दिलाने के लिए ये लोग गाड़ी के कागजात के साथ-साथ नाम ट्रांसफर कराने के नाम पर एक फर्जी स्लिप भी थमा देते थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 5 स्प्लेंडर और 1 पल्सर समेत 6 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

इस छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ रुपक कुमार सिंह और बड़ा बाजार ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है और मुख्य सप्लायर संदीप साव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हजारीबाग प्रेस क्लब का नगर आयुक्त के खिलाफ धरना, पत्रकारों ने उठाई कार्रवाई की मांग

हजारीबाग। नगर आयुक्त की कार्यशैली और पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को हजारीबाग प्रेस क्लब के बैनर तले पुराने समाहरणालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया गया। एकदिवसीय धरने में पत्रकारों ने अपने सम्मान, अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम को विभिन्न राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों का समर्थन मिला।

धरने की अध्यक्षता प्रेस क्लब के संरक्षक कृष्णा गुप्ता ने की, जबकि संचालन सचिव दीपक सिंह ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। उनका काम जनता की आवाज उठाना और व्यवस्था से सवाल करना है। किसी खबर पर आपत्ति होने पर अधिकारी को तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए, न कि पत्रकारों पर दबाव बनाने का प्रयास करना चाहिए।

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक अकेला यादव ने कहा कि पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

महापौर अरविंद राणा ने कहा कि पत्रकार जनहित के मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण काम करते हैं। उनके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार उचित नहीं है। मामले में सभी पक्षों को सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता और भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी पत्रकारों के सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

धरने में शामिल अन्य वक्ताओं ने भी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

धरना समाप्त होने के बाद हजारीबाग प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई और पत्रकारों के सम्मान एवं प्रेस की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन

धरना-प्रदर्शन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, टुन्नू गोप, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, डॉ. आरसी प्रसाद मेहता, विनोद कुशवाहा, रेणु कुमारी, आनंद देव, सुरजीत नागवाला, अरविंद ओझा, अनूप भाई, निर्मल जैन, मजीद अंसारी, महेंद्र राम, मनमीत अकेला, विशाल वाल्मीकि, प्रोफेसर सुकल्यान मोइत्रा, दीपक नाथ सहाय, बटेश्वर मेहता, भैया अभिमन्यु प्रसाद, सच्चिदानंद पांडेय, जीतन राम, शिवलाल महतो, शेफाली गुप्ता, अर्जुन मेहता, गणेश कुमार सीटू, चंदन सिंह, सरफराज अहमद, संजर मलिक, हरीश श्रीवास्तव, राजकुमार उर्फ बबलू कुशवाहा, मनोज गुप्ता, रविंद्र पासवान, जीवन यादव, आशीष कुमार, बप्पी करण, इंजीनियर अमन कुमार और वरिष्ठ पत्रकार जावेद इस्लाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पत्रकार विकास सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा के लिए आवाज उठाई जाती रहेगी।

11 रुपये में 21 प्रकार की पूजन सामग्री, हजारीबाग यूथ विंग ने 301 छठव्रतियों की की सेवा

हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ पर हजारीबाग यूथ विंग ने सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की। गुरुवार को के.बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के समीप संस्था की ओर से 301 छठव्रतियों के बीच सूप, नारियल सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री का वितरण किया गया। लगातार चौथे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक छठव्रती को मात्र 11 रुपये की सहयोग राशि पर पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी विद्या जायसवाल शामिल हुईं। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार और उपमहापौर अविनाश कुमार यादव की भी उपस्थिति रही। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने स्वयं श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर एसपी अमन कुमार ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार चौथे वर्ष जरूरतमंद छठव्रतियों को 11 रुपये में पूजन सामग्री उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। ऐसे प्रयासों से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को त्योहार मनाने में सहयोग मिलता है।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा कि संस्था ने अपनी इस पहल के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। वहीं संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ा रहना है। यह आयोजन सभी सदस्यों की सामूहिक सेवा भावना का परिणाम है।

कार्यक्रम के दौरान छठ मइया के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, संस्था मार्गदर्शक विकास केशरी, जय प्रकाश खण्डेलवाल, प्रणीत जैन, विवेक तिवारी, सेजल सिंह, राजेश जैन, उदित तिवारी, प्रवेक जैन, पन्नालाल जैन, विनय पांडे, प्रीतम सिंह, सप्तऋषि पांडे, शेखर सुमन, गौरव कुमार, केशव खंडेलवाल एवं विवेक सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

छठ महापर्व को लेकर हजारीबाग पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, एसपी अमन कुमार ने संभाली कमान

हजारीबाग में छठ महापर्व 2026 को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 12 नवंबर को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में हजारीबाग पुलिस के पदाधिकारियों और जवानों ने झील परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छठ घाटों की साफ-सफाई की गई।

अभियान में डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सीसीआर, एसडीपीओ सदर और परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र हजारीबाग सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए। इस पहल के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और छठ घाटों को साफ रखने का संदेश दिया गया।

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लेबर ओटी बंद रहने का मामला, सांसद मीडिया प्रतिनिधि ने डीसी से की शिकायत

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेबर ओटी बंद रहने की सूचना से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अधीक्षक पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर पूर्व में प्रयास कर लेबर रूम चालू कराया गया था, लेकिन अब महिला चिकित्सकों द्वारा लेबर ओटी बंद रखे जाने की जानकारी मिली है। ग्राम ओदरना, कटकमदाग के एक मरीज के परिजन ने उन्हें फोन कर इसकी शिकायत की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रंजन चौधरी ने हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से फोन पर बात कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। इस पर उपायुक्त ने लेबर ओटी जल्द चालू कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

रंजन चौधरी ने कहा कि सरकारी अस्पताल में गरीब और जरूरतमंद मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

छठ व्रतियों को 11 रुपये में मिलेगी 21 प्रकार की पूजन सामग्री, हजारीबाग यूथ विंग ने पूरी की तैयारी

हजारीबाग। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हजारीबाग यूथ विंग की ओर से लगातार चौथे वर्ष विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 301 छठ व्रतियों को मात्र 11 रुपये की सहयोग राशि पर सूप, नारियल सहित 21 प्रकार की पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

यह कार्यक्रम 12 नवंबर, गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक के. बी. सहाय मार्ग स्थित खजांची तालाब के निकट आयोजित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य दिनभर जुटे रहे। 301 सूप और नारियल की विधिवत सफाई के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से पूजन सामग्री की पैकिंग की। सामग्री में शुद्ध घी, सिंदूर, रोली, कपूर, काठ बादाम, कमल गोटा, लौंग, इलायची, बड़ी इलायची, छोहाड़ा, मखाना, रुई-बत्ती, धूपबत्ती, सुपारी, आरता पत्ता, माचिस सहित छठ पूजा की अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि छठ महापर्व पवित्रता, अनुशासन, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। संस्था का प्रयास है कि व्रतियों के कठिन अनुष्ठान में छोटी-सी सहभागिता निभाकर सेवा और सहयोग का संदेश दिया जाए।

अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था लगातार चौथे वर्ष सेवा और समर्पण की भावना से यह आयोजन कर रही है, ताकि छठ व्रतियों को आवश्यक पूजन सामग्री आसानी से मिल सके।

वहीं, उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत और लोक आस्था का गौरव है। इस अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्य सामूहिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन, प्रणीत जैन, प्रीतम सिंह, सप्तऋषि पांडे, शेखर सुमन, विनय पांडे एवं विवेक सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।

हजारीबाग प्रेस क्लब विवाद पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताई नाराजगी, पत्रकारों के समर्थन में आए

हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पत्रकारों पर कथित रूप से दबाव बनाने के प्रयास को लेकर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अधिकारियों को पत्रकारों पर दबाव बनाने के बजाय जनहित से जुड़े सवालों का तथ्यों के साथ जवाब देना चाहिए और अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि हजारीबाग प्रेस क्लब का भवन उपायुक्त, हजारीबाग द्वारा आवंटित किया गया है। राज्य सरकार की व्यवस्था के तहत रांची सहित अन्य स्थानों पर भी पत्रकारों के लिए भवन उपलब्ध कराए गए हैं। ऐसे में आवंटित भवन को लेकर नगर निगम के किसी अधिकारी द्वारा पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर अनावश्यक जांच-पड़ताल करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता की अपनी-अपनी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियां हैं। सभी संस्थाओं को एक-दूसरे के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान का आदर करना चाहिए।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है। पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस पूरे मामले में पत्रकार साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।