हजारीबाग में फायरिंग का खुलासा, घायल समेत पांच युवक गिरफ्तार; मोबाइल वीडियो से खुली पोल
हजारीबाग में फायरिंग का खुलासा, घायल समेत पांच युवक गिरफ्तार; मोबाइल वीडियो से खुली पोल
हजारीबाग: जिले के केरेडारी थाना अंतर्गत पगार ओपी क्षेत्र में हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, माइनिंग क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाई गई थी। इसी दौरान चली गोली से दो युवक घायल हो गए थे। मामले को छिपाने के लिए आरोपियों ने अज्ञात अपराधियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया था।
![]()
पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को पगार गांव के रूपलाल महतो और रमेश कुमार महतो को गोली लगने के बाद सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि 22 अक्टूबर की रात सीकरी से लौटने के दौरान पतरा पुल के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग की थी।
मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच के दौरान पांचों युवकों के बयानों में अंतर मिलने पर पुलिस ने उनके मोबाइल फोन की जांच की। इस दौरान हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो मिला, जिसके बाद मामले में नया मोड़ आया।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 22 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वे पगार के नरजोरवा टांड़ फुटबॉल मैदान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान सचिन कुमार महतो ने अवैध हथियार से फायरिंग की। इसके बाद रूपलाल महतो हथियार से छेड़छाड़ करने लगा, जिससे गोली चल गई। गोली रूपलाल की बाईं हथेली को भेदते हुए पास बैठे रमेश महतो की दाहिनी जांघ में जा लगी।
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने कार्रवाई से बचने के लिए अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की कहानी बनाई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार महतो (22), अनुज कुमार महतो (22), शिवलाल कुमार महतो (21), रूपलाल महतो (20) और रमेश कुमार महतो (22) के रूप में हुई है। इनमें रूपलाल और रमेश का अस्पताल में इलाज चल रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मैगजीन सहित एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम के दो खोखे, तीन मोबाइल फोन, फायरिंग के वीडियो वाली एक पेन ड्राइव और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
इस मामले में केरेडारी (पगार ओपी) थाना कांड संख्या 122/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हजारीबाग में फायरिंग का खुलासा, घायल समेत पांच युवक गिरफ्तार; मोबाइल वीडियो से खुली पोल

हजारीबाग: शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और बाजारों में खुलेआम घूम रहे लावारिस गोवंश की सुरक्षा और प्लास्टिक खाने से बीमार हो रहे पशुओं के संरक्षण को लेकर हजारीबाग यूथ विंग ने प्रशासन से ठोस पहल करने की मांग की है। संगठन के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने उपायुक्त, नगर आयुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान के लिए सात सूत्री मांगपत्र प्रस्तुत किया है।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को नवनिर्मित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
हजारीबाग। जिले के दारू अंचल में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सत्यम स्टोर से करीब 65 लीटर और एम.बी. मार्ट से करीब 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मौके पर ही लगभग 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक नष्ट करा दी।
हजारीबाग। शहर के प्रसिद्ध खजांची तालाब के विकास को लेकर सांसद मनीष जायसवाल ने पहल की है। शुक्रवार सुबह तालाब परिसर पहुंचे सांसद ने स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की और सांसद निधि से 10 लाख रुपये उपलब्ध कराने से संबंधित अनुशंसा पत्र उन्हें सौंपा। इस दौरान हजारीबाग के उपमहापौर अविनाश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
हजारीबाग। उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर को नगर निगम सभागार, हजारीबाग में नगर निगम क्षेत्र के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों के लिए जन्म एवं मृत्यु निबंधन प्रक्रिया पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), नगर निगम, हजारीबाग ने की।
हजारीबाग। बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की ओर से बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। माता रानी की विदाई के लिए निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, बंगाल से आए ढाकियों की पारंपरिक धुनों और भक्तिमय गीतों से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु जय माता दी और अगले बरस तू जल्दी आ मां के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे।
हजारीबाग, गुंजरा। संजीवनी डिजिटल लाइब्रेरी की पांचवीं वर्षगांठ रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ युवाओं की उपलब्धियों को सराहा गया। समारोह में बच्चों ने नृत्य, भाषण और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हजारीबाग जिले में दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त हेमन्त सती और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बरही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बरही चौक, रसोइया धमना, धमना और बरही मैदान स्थित रावण दहन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया गया।
Oct 26 2026, 17:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.7k