अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत की दिखी झलक
हजारीबाग। महाराज अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित मारवाड़ी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अग्रसेन भवन सभागार में उत्सवी माहौल में हुआ। दीप प्रज्वलन, महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
उद्घाटन समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर महाराज अग्रसेन के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद समाज के बच्चों ने भक्तिमय गणेश वंदना प्रस्तुत की। बच्चों की प्रस्तुति से सभागार में आध्यात्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।
समारोह का प्रमुख आकर्षण समाज के वरिष्ठ महिला और पुरुष सदस्यों का सम्मान रहा। उन्हें शॉल और मोतियों की माला भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने इस पहल के जरिए वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव, मार्गदर्शन और समाज के प्रति उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसके बाद समाज की बहू-बेटियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव के पहले दिन मेहंदी लेखन, शतरंज और नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
11 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मारवाड़ी अग्रवाल समाज की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य महाराज अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने के साथ समाज में आपसी सहयोग, समानता, सेवा भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।
समाज के अध्यक्ष पारस अग्रवाल और सचिव विनोद झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से कहा कि महाराज अग्रसेन के विचार आज भी समाज को सेवा, समानता, सहयोग और एकता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उनके अनुसार, अग्रसेन जयंती महोत्सव समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और युवा पीढ़ी को संस्कारों व परंपराओं से जोड़ने का माध्यम है।
वहीं, महोत्सव के संयोजक सीए विनीत अग्रवाल और अभिषेक चौधरी अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज के हर आयु वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। समाज के लोगों की सहभागिता से महोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी मारवाड़ी अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी अभिषेक चौधरी अग्रवाल ने दी।

हजारीबाग। महाराज अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित मारवाड़ी अग्रवाल समाज के अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को अग्रसेन भवन सभागार में उत्सवी माहौल में हुआ। दीप प्रज्वलन, महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
बुधवार को टाटीझरिया के दूधमटिया में आयोजित वन रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला में उपायुक्त श्री हेमन्त सती शामिल हुए। उन्होंने मेले की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वृक्षों को राखी बांधी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।
आर्थिक परेशानी किसी मेधावी विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए, इसके लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव की रहने वाली ममता कुमारी आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने हिंदी विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए चाणक्या आईएएस एकेडमी की डेमो क्लास में हिस्सा लिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
हजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सदर विधानसभा हजारीबाग के विधायक श्री प्रदीप प्रसाद से मुलाकात कर जन वितरण प्रणाली के डीलरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।
हजारीबाग। 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद के समर्थन में बुधवार को हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर विभिन्न संगठनों और झारखंड आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से आंदोलनकारियों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो की जिला समिति ने रविवार को जिला परिषद चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद उठे विवाद के विरोध में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की।
हजारीबाग। मंडई डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से हजारीबाग नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षदों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए डंपिंग यार्ड तक गांव से अलग वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दारू थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 25.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Oct 07 2026, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k