आर्थिक तंगी नहीं रोक सकी IAS बनने का सपना, सांसद मनीष जायसवाल ने किसान की बेटी ममता की दो साल की कोचिंग का उठाया खर्च
आर्थिक परेशानी किसी मेधावी विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए, इसके लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव की रहने वाली ममता कुमारी आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने हिंदी विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए चाणक्या आईएएस एकेडमी की डेमो क्लास में हिस्सा लिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
ममता की परेशानी की जानकारी सांसद मनीष जायसवाल को मिली, जिसके बाद उन्होंने उनकी मदद करने का निर्णय लिया। सांसद ने ममता का चाणक्या आईएएस एकेडमी में दाखिला कराया और दो वर्षों की पूरी कोचिंग का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।
ममता के पिता प्रमोद महतो किसान हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का सपना देखा। अब सांसद के सहयोग से ममता को आईएएस की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिल गया है।
कोचिंग में नामांकन के बाद मंगलवार सुबह ममता अपने पिता के साथ हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने सांसद मनीष जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। ममता ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो रहा था, लेकिन सांसद के सहयोग से अब उन्हें आईएएस की तैयारी करने का अवसर मिला है। वह पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेंगी।
वहीं, सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि “अगर पंख आपके हुनर के हैं तो उड़ान भरने का हौसला हम देंगे।” उन्होंने कहा कि अत्यंत जरूरतमंद और मेधावी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य हासिल करने में आर्थिक कठिनाई आती है तो एक जनप्रतिनिधि के रूप में वे यथासंभव सहयोग करते रहे हैं और आगे भी ऐसे विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में सहयोग करते रहेंगे।
ममता के लिए यह सहयोग सिर्फ कोचिंग की फीस तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक मजबूरी के बीच आईएएस बनने के उसके सपने को एक नई उम्मीद भी मिली है।


आर्थिक परेशानी किसी मेधावी विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए, इसके लिए हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है। बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव की रहने वाली ममता कुमारी आईएएस बनना चाहती हैं। उन्होंने हिंदी विषय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए चाणक्या आईएएस एकेडमी की डेमो क्लास में हिस्सा लिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
हजारीबाग, 6 अक्टूबर 2026। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन, हजारीबाग के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सदर विधानसभा हजारीबाग के विधायक श्री प्रदीप प्रसाद से मुलाकात कर जन वितरण प्रणाली के डीलरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।
हजारीबाग। 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद के समर्थन में बुधवार को हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर विभिन्न संगठनों और झारखंड आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से आंदोलनकारियों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो की जिला समिति ने रविवार को जिला परिषद चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद उठे विवाद के विरोध में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की।
हजारीबाग। मंडई डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से हजारीबाग नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षदों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए डंपिंग यार्ड तक गांव से अलग वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दारू थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 25.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हजारीबाग: तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश के कारण हजारीबाग के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर विद्युत खंभों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हजारीबाग जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम यानी रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गंभीर डॉग बाइट के मामलों में समय पर सीरम उपलब्ध कराने की मांग की है।
Oct 07 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k