बड़कागांव थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर जोर
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने थाना में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था से जुड़ी संचिकाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। लंबित कांड, वारंट और कुर्की के मामलों की समीक्षा करते हुए इनके जल्द निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।
थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। वहीं, अवैध मादक पदार्थ से जुड़े लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई तेज करने को कहा गया। नशे के खिलाफ आम लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया।
एनटीपीसी और अन्य सहयोगी कोल माइंस क्षेत्रों में, जहां खनन और परिवहन का काम होता है, लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस के अनुसार, इसका उद्देश्य लूट, चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम करना है।
इसके अलावा अवैध बालू, कोयला और अन्य प्रकार की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय एवं संबंध बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधान के लिए लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन तथा संगठित अपराध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बड़कागांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, वारंट और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी समेत कई बिंदुओं की समीक्षा की गई।
हजारीबाग। 30 सितंबर को आहूत झारखंड बंद के समर्थन में बुधवार को हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर विभिन्न संगठनों और झारखंड आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सरकार से आंदोलनकारियों के अधिकार एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो की जिला समिति ने रविवार को जिला परिषद चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद उठे विवाद के विरोध में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया ने की।
हजारीबाग। मंडई डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से हजारीबाग नगर निगम के अधिकारियों और वार्ड पार्षदों ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की प्रमुख मांगों को ध्यान में रखते हुए डंपिंग यार्ड तक गांव से अलग वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में 25 सितंबर 2026 को हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दारू थाना कांड संख्या 85/26, दिनांक 25.09.2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
हजारीबाग: तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश के कारण हजारीबाग के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर विद्युत खंभों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हजारीबाग जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम यानी रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गंभीर डॉग बाइट के मामलों में समय पर सीरम उपलब्ध कराने की मांग की है।
मुंबई के ठाणे में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर झारखंडी युवा एकता संघ की ओर से आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार का स्वागत और सम्मान किया गया। झारखंड से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर आंदोलनों में उनकी भूमिका को लेकर संगठन के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने वार्ड संख्या 08 और 09 में सड़क एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।
8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0