नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत नुक्कड नाटक आयोजित
गोंडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सक्रिय राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेशभर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है | सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘नमो सेवा- अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम के तहत संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में गोंडा जनपद के विधान सभा क्षेत्र करनैलगंज के चिन्हित स्थलों, चांदपुर, खरगूपुर, मंगुरा बाजार, बस स्टॉप चौराहा करनैलगंज बाज़ार, सकरौरा बड़ा शिवाला, कन्हैया इंटर कालेज, खुर्दाशीर, छतौनी, गोसाईपुरवा, लालेमऊ, धनावा, चचरी आदि स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निरन्तर लोगों को जागरूक किया जा रहा है | कलाकारों ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बहुत ही सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया | कलाकारों का अभिनय बहुत ही उमदा और प्रभावी होने के कारण दर्शकों द्वारा बीच- बीच में ठहाके और तालियाँ लगती रहीं | कलाकारों के रोचक संवादों के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गयी और पात्र लोगों को संबन्धित विभाग द्वारा मिल रहे लाभ के लिए लोगों को प्रेरित किया गया | कलाकारों ने अतिथि देवो भवः के साथ किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्व रोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति भी जागरूक करने के साथ संचालित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी देवेंद्र दीक्षित, देवनाथ सविता, मनोज पांडेय, ऋचा पांडे, आशीष गिरी, माधव राज तिवारी, राजकुमार मिश्रा, गुड्डू वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे | सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस नुक्कड़ नाटक को देख स्थानीय नागरिकों ने भूरी- भूरी प्रशंसा और सराहना की | कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भाजपा पदाधिकारी संदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, भाजपा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन- कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है | मंडल अध्यक्ष करनैलगंज नगर आशीष गिरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यों पर आधारित नाटक ‘नमो- सेवा गाथा’ का मंचन पूरे प्रदेश के सभी विधान सभावार चिन्हित स्थलों पर किया जा रहा है जिसमें कलाकार अपने अभिनय के माध्यम से जनता को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उसके लाभ हेतु लोगों को प्रेरित कर रहे हैं | मंडल अध्यक्ष करनैलगंज ग्रामीण माधव राज तिवारी का कहना है कि प्रियव्रत सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक बहुत ही प्रभावी, मनोरंजक और संदेश प्रधान है |
गांधी के सत्य-अहिंसा के संदेश को जीवन में उतारने का लिया संकल्प

*सुपर मार्केट स्थित प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण*

सुलतानपुर।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर मंडल अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीता शरण त्रिपाठी ने कहा महात्मा गांधी का जीवन सत्य, त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सेवा का मार्ग दिखाते हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,गन्ना विकास समिति लि. सुल्तानपुर/अमेठी के चेयरमैन गांधी सिंह,जिला महामंत्री संदीप सिंह,आशीष सिंह रानू, इंद्रदेव मिश्र,धर्मेन्द्र कुमार,दिनेश चौरसिया, राहुलभान मिश्र, सौरभ पांडे,अनुज प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता,राजीव सिंह, सभासद अरविंद यादव,अफजल अंसारी, संदीप गुप्ता, मंगू प्रजापति,डॉ आरसी पांडे,मंजू तिवारी, प्रदीप मिश्र मोहित साहू, अजय सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
बिजली लाइन पर काम कर रहे कर्मी की दर्दनाक मौत
गोंडा।जिले के आर्यनगर बिजली उपकेंद्र अंतर्गत कौड़िया बाजार के बिजली कर्मी सीताराम गुप्ता की लैबुड़वा में हाईटेंशन लाइन पर तार जोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सीताराम गुप्ता लाइन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई आ गई और ये दर्दनाक हादसा हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है।जिले में आए दिन बिजली से कर्मियों, आम जनता और मवेशियों की मौत हो रही है, ये बेहद गंभीर विषय है। विभाग को सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं कराया जा रहा?
सरकारी जमीन पर बुलडोजर एक्शन, नोटिस के बाद खुद ही घर तोड़ने लगे 26 परिवार
*नगवा-जमुआ गांव में खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन पर था कब्जा, 300 से ज्यादा पुलिस तैनात, हाईकोर्ट में 5 अक्टूबर को सुनवाई



गोंडा। तरबगंज तहसील क्षेत्र के नगवा और जमुआ गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चलने जा रहा है। खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन पर बने 26 मकानों को खाली कराने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम भी मौजूद है।बुलडोजर एक्शन से पहले रविवार सुबह 11 बजे से ही कई परिवार खुद अपने मकान तोड़कर सरकारी जमीन खाली करने लगे। कई परिवारों ने सामान बाहर निकाल लिया है, जबकि कुछ अभी भी सामान समेट रहे हैं। जिनके पास रहने की दूसरी जगह नहीं है, वे कार्रवाई रोकने की गुहार लगाते हुए रोते नजर आए।
प्रशासन के मुताबिक अतिक्रमण का मामला कई सालों से तहसील में लंबित था। कई बार नोटिस देने के बावजूद जमीन खाली नहीं की गई।नगवा निवासी पराग दत्त मिश्रा ने मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को 5 अक्टूबर को शपथ पत्र के साथ तलब किया है। इसी के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, एसडीएम तरबगंज सविता शुक्ला, महिला थाना प्रभारी अनीता यादव, वजीरगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह मौजूद हैं।
साइकिल रेस प्रतियोगिता में निमिता सिंघी ने प्रथम बाजी मारी ..
बैडमिंटन में जूनियर में कृति सोमानी व यदन्या अग्रवाल एवं सीनियर में नुपूर मोदी व सुरभि केडिया रही विजेता ...

अग्रसेन जयंती समारोह का हुआ शानदार आगाज

गोण्डा। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को साइकिल रेस प्रतियोगिता के साथ हुआ। इस बार प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
जूनियर बालक वर्ग में आदविक बंसल प्रथम, आयुष गोयल द्वितीय तथा नमन अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में हर्षिता सिंघई प्रथम, मिसिका केडिया द्वितीय एवं  आशवी महेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं।
इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग में कार्तिक अग्रवाल प्रथम, अविरल पचेरिया द्वितीय एवं अक्षत जैन तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में रोली जैन ने प्रथम, दिव्या अग्रवाल ने द्वितीय तथा मोली जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में निमिता सिंघी प्रथम, प्रिया अग्रवाल द्वितीय एवं कोमल पचेरिया तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को मंच द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  उतरौला रोड पर स्थित नेहरू स्टेडियम हाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में जूनियर ग्रुप में कार्तिक अग्रवाल, यथार्थ अग्रवाल,रातुल सिंघल,यश महेश्वरी, सार्थक मोदी, अक्षत अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, अच्युत अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, अभ्युदय मोदी, शुभ अग्रवाल, प्रियांशु अग्रवाल, अथर्व गर्ग,धवल शर्मा ने हिस्सा लिया,वहीं सीनियर ग्रुप में वरुण मोदी, आदित्य मोदी, श्याम मनोहर अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, अमित गर्ग,उमेश शाह ने हिस्सा लिया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप महिला वर्ग में कृति सोमानी व यदन्या अग्रवाल विजेता रही वहीं पहल गोयल एवं आर्या सिंघल उपविजेता रही। सीनियर महिला ग्रुप में नुपुर मोदी व सुरभि केडिया विजेता, और रोली पचेरिया स्वाति सिंघल उप विजेता रही।यह कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच गोन्डा शाखा एवं अग्रवाल नव युवक संघ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल नव युवक संघ के कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष चेतन अग्रवाल, महामंत्री विकास जैन, संरक्षक महेश नहारिया, पवन अग्रवाल सीए, अनिल मित्तल, दीपक गर्ग, अजय अग्रवाल, आयुष गोयल, हरीश केडिया एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष राम मनोहर अग्रवाल, मंत्री पवन अग्रवाल, सचिन खेमका,विकास अग्रवाल, अमित मित्तल,अतुल अग्रवाल तथा महिला मंडल की प्रेमलता सिंघल, नीतू गर्ग, सुप्रिया सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पुष्पा सिंघल, दीक्षा सिंघल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)।  क्षेत्र के ग्राम उमरा कलां  से एक  साईकिल यात्रा सैफई के लिए  रवाना। युवा सपा नेता अतुल वर्मा ने झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ। रविवार को क्षेत्र के ग्राम उमरा कलां स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर क्षेत्र के युवा सपा कार्यकर्ताओं का सपा  नेता अतुल वर्मा ने स्वागत करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और सभी को समाजवादी पार्टी का पटका व पहचान पत्र पहनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि आप सभी पार्टी के एक मजबूत स्तंभ है उन्होंने छह दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा के संयोजक अविनेश यादव व नीरज यादव ने बताया कि, रविवार से प्रारंभ हुई पीडीए साइकिल यात्रा आगामी 10 अक्टूबर को सैफई पहुंचकर स्वर्गीय  नेता मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी, उन्होंने बताया कि  साइकिल यात्रा जगह-जगह लोगों को समाजवादी पार्टी की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए एक बार फिर सपा का परचम लहराने के लिए लोगों को जागरूक करेगी।  इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष महिला सभा ज्ञानवती, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रतापसिंह,राजेंद्र यादव, रफीक , प्रधान सेतुबंध यादव, डॉक्टर इस्माइल, भागीरथ मौर्य ,गौरव सहित साइकिल यात्री  गौतम कुमार यादव, अवनेश यादव, मालतीभार्गव, नीरज यादव, संदीप यादव, नीरज यादव, संतोष कुमार यादव, रामबाबू, बबलू कुमार, अतुलमिश्रा सहित 25 सदस्य उपस्थित थे।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी*

*गोण्डा 04 अक्टूबर 2026*  - पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मनकापुर, गोण्डा में सत्र 2027-28 में कक्षा-11 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

विद्यालय के प्राचार्य लालता प्रसाद शर्मा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन  *सीबीएसईआईटीएमएस डॉट एनआईसी डॉट आईएन* के माध्यम से किया जाएगा। प्रवेश से संबंधित विस्तृत विवरणिका एवं आवश्यक दिशा-निर्देश पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

प्राचार्य ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मंडल के समस्त जनपदों में प्रमुखता से हो रहा कार्य

*आईजीआरएस पर देवीपाटन मंडल का दबदबा कायम, लगातार सातवीं बार प्रदेश में प्रथम*

*सितंबर माह में 91.82 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में शीर्ष स्थान*

*मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की सघन मॉनिटरिंग और शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद बना प्रभावी निस्तारण का आधार*

*‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ के जरिए महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर एवं वाद मुक्त देवीपाटन:से संवाद इसकी अतिरिक्त अन्य और योजनाओं को गहन समीक्षा के उपरान्त*
*मण्डलायुक्त  की पहल को समस्त जिलाधिकारी फॉलो एवं निगरानी करें*

*गोण्डा, 04 अक्टूबर 2026।* जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की दिशा में देवीपाटन मंडल ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली का परचम लहराया है। आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की सितंबर 2026 की रैंकिंग में देवीपाटन मंडल ने  91.82 प्रतिशत के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

मंडल की यह उपलब्धि जनशिकायतों के निस्तारण में अपनाई जा रही प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था, अधिकारियों की जवाबदेही, शिकायतकर्ताओं से सीधे फीडबैक तथा प्रकरणों के वास्तविक समाधान पर दिए जा रहे विशेष जोर का परिणाम है।

शिकायत का निस्तारण नहीं, समस्या का समाधान है प्राथमिकता

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में मंडल के चारों जनपदों—गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर—में आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित एवं गहन समीक्षा की जा रही है।

मंडलायुक्त द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आईजीआरएस पर किसी शिकायत का केवल औपचारिक अथवा कागजी निस्तारण पर्याप्त नहीं है। शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान ही निस्तारण का आधार होना चाहिए।

इसी उद्देश्य से मंडलायुक्त द्वारा स्वयं प्रत्येक माह रैंडम आधार पर शिकायतकर्ताओं से फोन पर संवाद कर फीडबैक लिया जाता है। शिकायतकर्ता से यह जानकारी प्राप्त की जाती है कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है अथवा नहीं। फीडबैक में यदि किसी प्रकरण में औपचारिक निस्तारण अथवा समस्या का समाधान न होना सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।

इस व्यवस्था से जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और मजबूती मिली है।

*‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ से महिलाओं को मिला सीधा प्रशासनिक मंच वाद मुक्त:से समाधान देवीपाटन मंडल के सभी महिलाओं की समस्याओं का हो रहा निदान*

महिलाओं एवं बेटियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए मंडल में संचालित ‘मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद’ पहल भी जनशिकायत निस्तारण व्यवस्था को नई गति दे रही है।

गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर में संचालित इस पहल के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का सहज एवं प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें त्वरित राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हो।

लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का सिलसिला जारी

देवीपाटन मंडल का आईजीआरएस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। मार्च 2026 में प्रथम, अप्रैल में प्रथम, मई में द्वितीय तथा जून, जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल ने जनशिकायतों के निस्तारण में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया है।

लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त करना मंडल में शिकायतों की नियमित समीक्षा, लंबित प्रकरणों की सघन मॉनिटरिंग, शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की प्रभावी व्यवस्था को दर्शाता है।

जनविश्वास को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि के लिए मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि शिकायतकर्ता को केवल निस्तारण की सूचना न मिले, बल्कि उसकी समस्या का वास्तविक समाधान भी हो।
थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अवैध देशी तमंचा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। दिनांक 03.10.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कहोबाडुमरियाडीह मुख्य मार्ग, दलपतपुर मोड़, बहद ग्राम नेवादा कुन्दुरखा के पास से 01 अभियुक्त आलोक सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह निवासी ग्राम गौरवा कानूनगो, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन  चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया
मऊ मुहम्मदाबाद गोहना मऊ शासन के निर्देश पर  रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन  चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित किया गया

इस मेले में चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं देते हुए सुबह 8:00 बजे से सायं काल तक विभिन्न स्वास्थ्य केदो पर बैठे चिकित्सकों ने मरीज का परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई लगे हुए स्वास्थ्य मेले के दौरान अस्पताल की अधीक्षक डॉक्टर फैयाज अहमद ने विभिन्न केदो पर पहुंचकर मरीज का हाल जाना और मौसम में हो रहे परिवर्तन को लेकर स्वच्छता की प्रति संदेश देते हुए यह बताया कि दिन में तेज धूप एवं संध्या ठंड के कारण जहां मौसम में बदलाव हो रहा है


वहीं खासतौर से नन्हे मुन्ने बच्चे तथा वृद्धि लोग बीमार पड़ रहे हैं इसके लिए इन लोगों के अभिभावकों को सावधान करते हुए जागरूक किया इस मौके पर भिन्न-भिन्न स्वास्थ्य केदो पर चिकित्सकों ने मरीज का परीक्षण कर दवा दी जबकि चारों सात केंद्र मिलकर 168 मरीज का चिकित्सकों ने परीक्षण का दवा दी है

इस मौके पर डॉक्टर जावेद अहमद डॉक्टर संजय चौहान डॉक्टर बलवंत फार्मासिस्ट सूबेदार सरोज उपासना राय रितेश कुमार राय सरोज यादव जेपी मौर्य समेत अस्पताल की एएनएम स्टाफ नर्स विभिन्न स्वास्थ्य केदो पर उपस्थित रहे