मऊ पुलिस लाइन में वामा सारथी वैलनेस कैंप, 108 पुलिसकर्मियों व परिजनों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
मऊ। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को वामा सारथी वैलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस विभाग के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का भी वितरण किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जाता है।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार सिंह सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की।
इस दौरान जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने पुलिसकर्मियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की ड्यूटी बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, तभी पुलिसकर्मी बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की इस पहल को सराहनीय बताते हुए चिकित्सकों का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण एसोसिएशन (वामा सारथी) के माध्यम से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए इस तरह की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित किया जा रहा है, जिसका पुलिस परिवारों को काफी लाभ मिल रहा है।
शिविर में होम्योपैथिक के साथ एलोपैथिक चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध रहीं। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर, हड्डी, नेत्र, बाल रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई।
शिविर में कुल 108 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 51 लोगों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार सिंह, नेत्र विशेषज्ञ एम.के. पांडेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार सिंह, जिला महिला अस्पताल की डॉ. स्वाति सिंह, डॉ. प्रफुल्ल कुमार राय, अवनीश यादव, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, महिला हेड कांस्टेबल सोनी सिंह, महिला कांस्टेबल रोमी सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।![]()
![]()

मऊ। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को वामा सारथी वैलनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस विभाग के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा जरूरत के अनुसार दवाओं का भी वितरण किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जाता है।

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रविवार को जौनपुर के डीडी प्लेक्स सिनेमा हॉल में ज्ञानप्रकाश सिंह के सौजन्य से नगरपालिका जौनपुर के सफाई कर्मचारी बंधुओं के लिए ‘हनुमान अंश’ फिल्म की विशेष निःशुल्क स्क्रीनिंग आयोजित की गई।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने 70 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपित बेटे को रविवार गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में निगोही थाना पुलिस ने रविवार को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच अवैध तमंचे, एक अधबना तमंचा, दो जिंदा कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पिकअप में पीछे से घुसी बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत; सऊदी अरब से कमाकर हाल ही में लौटा था घर
मऊ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), इमिलिया में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत आयुष राय को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल की ओर से 3 अक्टूबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया गया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की हत्या के मामले में 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शराब पीने के बाद बेहोश होने पर सचिन की बिजली के करंट का झटका देकर मौत के घाट उतार दिया था।
Oct 04 2026, 17:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1