वाराणसी : वडनगर-काशी बाइक यात्रा का 07 अक्टूबर को समापन, जगतपुर में हाेगी नितिन नबीन की जनसभा
—सेवा यात्रियों संग, 51 महिलाएं कलश में वडनगर की नदियों का जल लेकर आ रही, काशी विश्वनाथ का होगा जलाभिषेक
लखनऊ /वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से काशी पहुंच रही बाइक यात्रा का सात अक्टूबर को वाराणसी में समापन होगा। बाइक यात्रा के समापन कार्यक्रम में रोहनिया स्थित जगतपुर इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की विशाल जनसभा प्रस्तावित है।
भाजपा अध्यक्ष की जनसभा को लेकर शनिवार को सिगरा गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित व्यवस्था टोली की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि वडनगर और काशी के बीच निकली यह बाइक यात्रा दो प्राचीन, जीवंत और ऐतिहासिक संस्कृतियों के मिलन का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को दोपहर बाद यात्रा के काशी पहुंचने का क्रम शुरू हो जायेगा । इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की काशी में पहली जनसभा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने और बाइक यात्रियों का काशी की गरिमा के अनुरूप स्वागत करने का आह्वान किया।
बैठक में काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बताया कि वडनगर से आने वाली सेवा संकल्प बाइक यात्रा के स्वागत के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वागत प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। यहां जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर की सुबह सभी बाइक यात्री सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय में एकत्र होंगे। यहां महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत करेंगी। इसके बाद यात्री बस से मैदागिन चौराहे पहुंचेंगे और वहां से पद यात्रा कर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ धाम जाते समय 51 महिलाएं सिर पर कलश लेकर सेवा यात्रियों के आगे चलेंगी। इन कलशों में वडनगर की नदियों का एकत्रित जल रहेगा, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक के बाद यात्री मैदागिन से बस से रोहनिया स्थित गोकुलधाम पहुंचेंगे और वहां से जगतपुर इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की जनसभा में शामिल होंगे। बैठक में स्वागत व विषय प्रस्तावना महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने किया। संचालन महानगर महामंत्री अशोक जाटव ने किया। बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी व टी. राम, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नवरतन राठी,अजीत रावत,अनूप जायसवाल,राकेश शर्मा आदि की मौजूदगी रही।

—सेवा यात्रियों संग, 51 महिलाएं कलश में वडनगर की नदियों का जल लेकर आ रही, काशी विश्वनाथ का होगा जलाभिषेक

कानपुर। भाजपा के मीडिया विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन के कार्यक्रमों, अभियानों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र के सभी जिलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर सामने लाया जाएगा। यह बातें शनिवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त मीडिया संयोजक अनूप अवस्थी ने कही।
कानपुर। त्योहारों को देखते हुए शहर की सड़कों और अन्य विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा कराया जाए। पैच कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच के साथ जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें ठीक कराया जाए और निर्माणाधीन मार्गों का काम तेजी से पूरा कर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह निर्देश नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान दिए।
कानपुर। सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। छोटे और बड़े गड्ढों को तकनीकी जरूरत के अनुसार चिह्नित कर उनकी उपयुक्त तरीके से मरम्मत कराई जाए। निर्माण सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों के आवागमन में भी अनावश्यक दिक्कत न हो। यह निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान दिए।
विशाल भारत संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद अहमद दूबे ने बिछड़े रिश्तों को जोड़ने के लिए भोजभात का आयोजन किया
कार्यक्रम में पहुंचे रिश्तेदारों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। लंबे अंतराल के बाद मिले परिजनों की आंखों में खुशी और भावुकता का माहौल रहा।बताया गया कि नौशाद अहमद दूबे के आठ पीढ़ी पूर्वज लाल बहादुर दूबे आजमगढ़ के रानी की सराय के निवासी थे। औरंगजेब के दौर में परिस्थितियों के कारण उन्होंने इस्लाम ग्रहण किया और जौनपुर के डेहरी गांव में आकर बस गए। उनके परिवार के अन्य सदस्य रानी की सराय समेत पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों में चले गए। पीढ़ियों तक दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से बिछड़े रहे।नौशाद अहमद दूबे की बेटी की शादी के कार्ड पर ‘दूबे’ उपनाम लिखे जाने के बाद पूर्वजों और रिश्तेदारों की तलाश शुरू हुई।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अफराधियों के बाद से चोरी हुए आभूषण के अलावा असलहा भी बरामद किया गया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात और धमकी के आरोप; पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस अधिकारियों तक लगाई गुहार
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रौनीगंगा चक गांव में पुरानी रंजिश और विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, सीढ़ी तोड़ने और ईंट ले जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पूर्व विधायक समेत 14 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Oct 04 2026, 12:21
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k