मण्डलायुक्त ने गांधी जयन्ती के अवसर पर अपनी मौजूदगी में अपर आयुक्तों के माध्यम से कार्यालय भवन पर कराया ध्वजारोहण
गांधी जी की अहिंसा संघर्षों से भागने की नहीं, बल्कि संघर्षों में उतरने वाली अहिंसा थी: मण्डलायुक्त




उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़ :; मण्डलायुक्त विवेक ने गांधी जयन्ती के अवसर पर महिला सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी मौजूदगी में कार्यालय भवन पर अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी एवं अपर आयुक्त ज्योति राय के माध्यम से संयुक्त रूप से ध्वजारोहरण कराया। तत्पश्चात समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, छात्राओं द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान किया गया। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरान्त मण्डलायुक्त विवेक ने अपने कार्यालय सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के बड़े चित्र का अनावरण व माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डलायुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन संघर्षों, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी की अहिंसा संघर्षों से भागने की नहीं बल्कि संघर्षों में उतरने वाली अहिंसा थी। इस प्रकार गांधी जी की अहिंसा एक सक्रिया अहिंसा थी। उन्होंने कहा महान वह है जो विरोधों से भागता नहीं है बल्कि विरोध को स्वीकार कर विरोधियों से सामंजस्य बनाते हुए अपने सिद्धान्त पर अग्रसर होता है, और गांधी जी के अन्द यह विशेषता प्रमुखता से थी। मण्डलायुक्त विवेक ने कहा कि गांधी जी की विचारधारा एक वैश्विक विचाराधारा थी। इस प्रकार आज हमें एक व्यक्ति की नहीं बल्कि एक वैश्विक विचारधारा की जयन्ती मनाने का सौभाग्य प्राप्त है। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन संघर्षों और तत्समय आत्मनिर्भर भारत बनाने के दिशा में लिए गये अत्यन्त महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा जय जवान, जय किसान के दिये गये नारे से देश ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया जो निरन्तर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सादा जीवन उच्च विचार को स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री ने चरितार्थ कर दिखाया, उनके जीवन में दिखावा नाममात्र भी नहीं था। मण्डलायुक्त ने उपस्थिति समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को देश की इन दोनों महा विभूतियों से निरन्तर सीख और प्रेरणा लेने तथा देश के विकास में सभी को अपना सकारात्मक योगदान देने का आहवान किया।

        इससे पूर्व अपर आयुक्त-प्रशासन प्रमोद कुमार पाण्डेय, अपर आयुक्त-न्यायिक डाक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर आयुक्त ज्योति राय, अपर निदेशक अभियोजन बीपी पाण्डेय, शासकीय अधिवक्ता ओपी पाण्डेय, सहायक शासकीय अधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, सेन्ट्रल बार एसोसियेशन के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव व मन्त्री जनार्दन राय आदि ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके जीवन के कतिपय पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अभय तिवारी ने किया, जबकि स्थानीय जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा रामधुन और अन्य प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामअवध सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थिति थे।
05-06 अक्टूबर को आकांक्षात्मक विकास खण्डों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे शासन के नामित नोडल अधिकारी

*05-06 अक्टूबर को आकांक्षात्मक विकास खण्डों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे शासन के नामित नोडल अधिकारी*


*बभनजोत, पंडरी कृपाल व रुपईडीह में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखेंगे नोडल अधिकारी*


*आकांक्षात्मक विकास खण्डों में योजनाओं की प्रगति व उपलब्धियों का होगा भौतिक सत्यापन*



*गोण्डा 03 अक्टूबर 2026* - प्रदेश के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में विकास कार्यों की वास्तविक प्रगति एवं परिलक्षित परिवर्तनों का भौतिक सत्यापन करने के लिए शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारियों का 05 एवं 06 अक्टूबर, 2026 को जनपद गोण्डा में स्थलीय निरीक्षण प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव, नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के 30 सितम्बर, 2026 के निर्देशों के क्रम में जनपद के तीन आकांक्षात्मक विकास खण्डों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।

जनपद के बभनजोत विकास खण्ड के लिए सुश्री जसजीत कौर (बैच-2012), प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार पंडरी कृपाल के लिए सुश्री अर्चना वर्मा (बैच-2014), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, लखनऊ तथा रुपईडीह के लिए श्रीमती कृतिका शर्मा (बैच-2014), विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों का स्थलीय सत्यापन किया जाएगा। इसके साथ ही जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर विकास खण्डों में संचालित विभिन्न योजनाओं की स्थिति, उपलब्धियों एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी।
शासन के निर्देशों के अनुसार सम्बन्धित अधिकारियों को सभी आवश्यक अभिलेख एवं आंकड़े पूर्ण तथा अद्यतन रूप में तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान विकास खण्डवार योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों तथा धरातल पर हुए बदलावों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाएगा। साथ ही, आकांक्षात्मक विकास खण्डों में संचालित योजनाओं से संबंधित विकास खण्ड अधिकारी, Aspirational Block Fellow एवं CM Fellow सहित संबंधित अधिकारियों की भी निरीक्षण कार्यक्रम में आवश्यक भूमिका रहेगी।
डी मोनफोर अकादमी में पीटीएम, विद्यार्थियों की प्रतिभा ने मोहा मन
बहसूमा। डी मोनफोर अकादमी में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम साझा करने के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतिभा की झलक देखने को मिली।

नर्सरी विंग के विद्यार्थियों ने आकर्षक क्राफ्ट कलाकृतियां प्रदर्शित कीं। कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित विभिन्न मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यालय के संगीत शिक्षक की म्यूजिक बैंड पर मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।

बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, शैक्षणिक प्रगति और सुधार के आवश्यक पहलुओं की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करना भी है।

निदेशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने के लिए उचित अवसर देना विद्यालय की प्राथमिकता है। निदेशक डॉ. केके शर्मा ने गतिविधि आधारित शिक्षा को विद्यार्थियों में जिज्ञासा और नवाचार बढ़ाने वाला बताया। उप-प्रधानाचार्या रितु चिकारा ने अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया।
जिलाधिकारी ने तहसील गोण्डा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए


*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी*


*सम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*


*सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ*


*गोण्डा 03 अक्टूबर, 2026*।
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील गोण्डा सदर में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान तहसील गोण्डा सदर में कुल 135 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 130 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर  पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।  

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

*तहसील सदर गोण्डा में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण छड़ी, कान की मशीन,  क्षय रोग रोगियों को पोषण पोटली, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा वितरित किया गया।*

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जीतेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर गोण्डा मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, एलडीएम विनोद तिवारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया तेज*

*निरंतर पुनरीक्षण-2026: 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में होगा पंजीकरण*

*“कोई मतदाता न छूटे” अभियान के तहत छूटे मतदाताओं को सूची में जोड़ने की कवायद तेज*

*मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए BLO से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक सुविधा*

*गोण्डा, 03 अक्टूबर 2026* - विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत जनपद में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्यवाही जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए मतदाताओं का पंजीकरण कराया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य “कोई मतदाता न छूटे (No Voter to be Left Behind)” को साकार करना है। इसके तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों, बेघर, दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं सहित सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अपर जिलाधिकारी/अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं। विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए फार्म-6A, मृतक, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट नामों को हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में सुधार अथवा नाम स्थानांतरण के लिए संबंधित फार्म का प्रयोग किया जा सकता है। आवेदन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO), मतदाता पंजीकरण केन्द्र, तहसील अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ECINET मोबाइल ऐप एवं निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने राजनीतिक दलों से भी अपेक्षा की है कि वे अपने कार्यकर्ताओं एवं बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करें। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों में यदि कोई त्रुटि हो तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से ठीक कराया जाए। निर्वाचन विभाग का लक्ष्य पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ अपात्र मतदाताओं के नामों को सूची से हटाना है।
साइबर जागरूकता अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों में चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान, लगभग 750 नागरिकों को किया गया जागरूक*
गोण्डा। अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लगभग 750 नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय दिवस का मुख्य विषय “Secure Browser, Safe Browsing, Antivirus एवं Updated Device” रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सदैव विश्वसनीय एवं सुरक्षित वेब ब्राउजर का प्रयोग करें तथा सुरक्षित ब्राउजिंग की आदत अपनाएं। नागरिकों को किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, पॉप-अप, लिंक अथवा अनजान डाउनलोड पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी वेबसाइट पर व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी दर्ज करने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच करने तथा HTTPS कनेक्शन का ध्यान रखने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन को बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरणों में विश्वसनीय एंटीवायरस/सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए। अनजान अथवा अविश्वसनीय स्रोतों से एप्लीकेशन एवं सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने डिजिटल उपकरणों के ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब ब्राउजर एवं अन्य एप्लीकेशन को समय-समय पर अपडेट रखने की सलाह दी गई, जिससे सुरक्षा संबंधी कमियों का साइबर अपराधियों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से फर्जी लिंक, पॉप-अप, वेबसाइट, मैसेज एवं डाउनलोड के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा जल्दबाजी में किसी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। नागरिकों को डिजिटल उपकरणों का प्रयोग करते समय सतर्कता, सुरक्षित ब्राउजिंग, नियमित अपडेट एवं विश्वसनीय सुरक्षा सॉफ्टवेयर के उपयोग को अपनी दैनिक डिजिटल आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी अथवा किसी अन्य प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

*गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।
ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत प्रभावी पैरवी से डबल मर्डर के 02 हत्याभियुक्तों को हुई सश्रम आजीवन कारावास व रूपये 60,000-60,000/- के अर्थदण्ड की सजा-

गोण्डा। दिनांक 21.08.2023 को थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत गन्ने के खेत में युवक सतीश का शव बरामद हुआ था। घटना के संबंध में थाना धानेपुर पुलिस द्वारा दिनांक 23.08.2023 को घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों कृपाराम व राघवराम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक सतीश का कृपाराम की पुत्री आरती के साथ प्रेम प्रसंग था। दिनांक 20/21.08.2023 की रात्रि दोनों को घर में एक साथ देख लेने पर क्षुब्ध होकर कृपाराम ने अपने पुत्र राघवराम के साथ मिलकर सतीश एवं अपनी पुत्री आरती की हत्या कर दी। सतीश के शव को गन्ने के खेत में तथा आरती के शव को अयोध्या स्थित श्मशान घाट में दफना दिया गया था। थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा जनपद अयोध्या से मृतका आरती का शव बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई थी।

दोषसिद्धि का विवरण-
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे थाना धानेपुर में पंजीकृत डबल मर्डर के अभियोग मे क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक दवाच्यॉ, मॉनिटरिंग सेल, डीजीसी श्री बसंत शुक्ला, कोर्ट मोहर्रिर हेड का0 मारकंडेय सिंह व थाना धानेपुर के पैरोकार का0 सूर्य प्रताप की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 03.10.2026 को दोषी अभियुक्तगण कृपाराम व राघवराम को सेसन जज श्री दुर्ग नारायण सिंह द्वारा  दोषसिद्ध करते हुए सश्रम आजीवन कारावास व 60,000-60,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत करनैलगंज में नुक्कड़ नाटक से जनजागरूकता का संदेश


*गोण्डा, 03 अक्टूबर 2026* -। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत “नमो सेवा अनकही कहानियाँ” कार्यक्रम के तहत शनिवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बस स्टॉप, करनैलगंज में आयोजित हुआ, जिसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं लोक शैली के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में श्री संदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा एवं विधानसभा संयोजक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष गिरी, मंडल अध्यक्ष एवं विधानसभा सह-संयोजक, नमो सेवा-अनकही कहानियां/नमो सेवा गाथा, इंद्रपाल कश्यप, सोशल मीडिया संयोजक करनैलगंज तथा मनोज सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का निर्देशन प्रियव्रत सिंह ने किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए आमजन को सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
मऊ के ग्रामसभा अमारी जिउतिया व्रत को लेकर जुटीं माताएं
जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत के अवसर पर आज माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और आस्था के बीच महिलाओं की भीड़ नजर आई।
साइबर जागरूकता अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों में चला व्यापक जन-जागरूकता अभियान, लगभग 750 नागरिकों को किया गया जागरूक*

गोण्डा। अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लगभग 750 नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय दिवस का मुख्य विषय “Secure Browser, Safe Browsing, Antivirus एवं Updated Device” रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सदैव विश्वसनीय एवं सुरक्षित वेब ब्राउजर का प्रयोग करें तथा सुरक्षित ब्राउजिंग की आदत अपनाएं। नागरिकों को किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, पॉप-अप, लिंक अथवा अनजान डाउनलोड पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी वेबसाइट पर व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी दर्ज करने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच करने तथा HTTPS कनेक्शन का ध्यान रखने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन को बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरणों में विश्वसनीय एंटीवायरस/सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए। अनजान अथवा अविश्वसनीय स्रोतों से एप्लीकेशन एवं सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने डिजिटल उपकरणों के ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब ब्राउजर एवं अन्य एप्लीकेशन को समय-समय पर अपडेट रखने की सलाह दी गई, जिससे सुरक्षा संबंधी कमियों का साइबर अपराधियों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से फर्जी लिंक, पॉप-अप, वेबसाइट, मैसेज एवं डाउनलोड के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा जल्दबाजी में किसी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। नागरिकों को डिजिटल उपकरणों का प्रयोग करते समय सतर्कता, सुरक्षित ब्राउजिंग, नियमित अपडेट एवं विश्वसनीय सुरक्षा सॉफ्टवेयर के उपयोग को अपनी दैनिक डिजिटल आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी अथवा किसी अन्य प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।

*गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आमजन को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साइबर जागरूकता अभियान निरंतर जारी है।