जिलाधिकारी ने तहसील गोण्डा सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए
![]()
*सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का शतप्रतिशत समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश-जिलाधिकारी*
*सम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*
*सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दिया योजनाओं का लाभ*
*गोण्डा 03 अक्टूबर, 2026*।
शासन की मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील गोण्डा सदर में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान तहसील गोण्डा सदर में कुल 135 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया, शेष 130 प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत सभी प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या समय से तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाय, तथा टीम द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांच के समय पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनकर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाय।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण तथा चकमार्ग के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को राजस्व एवं पुलिस फोर्स की संयुक्त टीम के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
*तहसील सदर गोण्डा में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण छड़ी, कान की मशीन, क्षय रोग रोगियों को पोषण पोटली, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण पत्र जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा वितरित किया गया।*
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जीतेंद्र गौतम, तहसीलदार सदर गोण्डा मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार, जिला दिव्यांजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय, एलडीएम विनोद तिवारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।![]()


गोण्डा। अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाए जाने के क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03.10.2026 को अभियान के द्वितीय दिवस जनपद के समस्त 18 थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा पोस्टर, बैनर एवं पम्पलेट के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं अन्य नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान के माध्यम से लगभग 750 नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के द्वितीय दिवस का मुख्य विषय “Secure Browser, Safe Browsing, Antivirus एवं Updated Device” रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा नागरिकों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सदैव विश्वसनीय एवं सुरक्षित वेब ब्राउजर का प्रयोग करें तथा सुरक्षित ब्राउजिंग की आदत अपनाएं। नागरिकों को किसी भी संदिग्ध वेबसाइट, पॉप-अप, लिंक अथवा अनजान डाउनलोड पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही किसी वेबसाइट पर व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी दर्ज करने से पहले वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच करने तथा HTTPS कनेक्शन का ध्यान रखने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों द्वारा आमजन को बताया गया कि मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरणों में विश्वसनीय एंटीवायरस/सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए। अनजान अथवा अविश्वसनीय स्रोतों से एप्लीकेशन एवं सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों को अपने डिजिटल उपकरणों के ऑपरेटिंग सिस्टम, वेब ब्राउजर एवं अन्य एप्लीकेशन को समय-समय पर अपडेट रखने की सलाह दी गई, जिससे सुरक्षा संबंधी कमियों का साइबर अपराधियों द्वारा दुरुपयोग किए जाने की संभावना को कम किया जा सके। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों से फर्जी लिंक, पॉप-अप, वेबसाइट, मैसेज एवं डाउनलोड के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा जल्दबाजी में किसी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें। नागरिकों को डिजिटल उपकरणों का प्रयोग करते समय सतर्कता, सुरक्षित ब्राउजिंग, नियमित अपडेट एवं विश्वसनीय सुरक्षा सॉफ्टवेयर के उपयोग को अपनी दैनिक डिजिटल आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी अथवा किसी अन्य प्रकार के साइबर अपराध का शिकार होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जिउतिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत के अवसर पर आज माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धा और आस्था के बीच महिलाओं की भीड़ नजर आई।
जौनपुर। वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक रूप से चलाये जा रहे आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेलें भेजे जाने की मांग की। कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, देश के करोड़ों मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से निकाल कर प्रयोजित तरीके से भाजपा को फायदा पहुंचाया गया। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल भेजे जाने की मांग करते हुए कहा कि मतदाताओं का नाम काटना देश द्रोह है, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फर्जी तरीके से अन्य चुनाव आयुक्तों के परामर्श के बिना एसआईआर कराकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की है, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए वोट चोरी के सहारे बनी केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद त्रिपाठी, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख विश्राम राम, शैलेन्द्र यादव, सैयद रुमान हैदर, राहुल श्रीवास्तव, महेंद्र गौतम, नीरज तिवारी, गुलफाम हैदर, नीरज यादव, सचिन गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Oct 03 2026, 17:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1