अंबेडकर नगर: सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
अंबेडकर नगर। गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन जफरपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और अभियान संयोजक विकाश निषाद का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। सरकार ने उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।
अभियान संयोजक विकाश निषाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज सेवा का संकल्प है। हमारा लक्ष्य हर गांव और हर परिवार तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्राथमिकता है।
नोडल अधिकारी एवं एडीओ पंचायत बृजेश वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते योजनाओं के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश उपाध्याय , पंचायत सहायिका ज्योति , पूर्व प्रधान सदाशिव गोस्वामी, राजेश पांडे ,राहुल यादव समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Oct 01 2026, 16:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k