शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जोरदार बैठक हुई
गोंडा, 30 सितम्बर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस भवन गोंडा में बुधवार को शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर की तैयारियों को लेकर जोरदार बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और महान स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी की जयंती पर पूरे शहर में प्रभातफेरी, विचार संगोष्ठी और दलित बस्तियों में सहभोज कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
बैठक के दौरान सेवानिवृत्त लिपिक कैलाश चन्द्र श्रीवास्तव और मोहम्मद रहीम को पटका व माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया गया।
इस मौके पर शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने कहा, "नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की विचारधारा से प्रेरित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। हम बापू, शास्त्री जी और मसूरिया दीन पासी जी के विचारों को घर-घर पहुंचाएंगे।"
बैठक में जिला संयोजक डॉ. सैयद अब्दुल मुजीब, प्रदेश संगठन मंत्री (सेवा दल) अनीश नाना, शहर संगठन प्रभारी सुकई भारती, शौकत अली उर्फ माली बाबा, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, शाहिदा अंजुम, शिव शंकर कश्यप, जानकी देवी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sep 30 2026, 17:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1