गणेश मेले में एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल ने  डांस प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
गणेश मेले के अवसर पर आयोजित भव्य डांस प्रतियोगिता मे एबीसी किड्ज मांटेसरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया

लखनऊ।  प्रतियोगिता में अनेक स्कूलों एवं विभिन्न ग्रुपों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लेकिन एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल की मनमोहक, आकर्षक एवं शानदार प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ उपस्थित जनसमूह का भी दिल जीत लिया। अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के दम पर विद्यालय के बच्चों ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।

इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव  ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय प्रत्येक वर्ष गणेश मेले की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। हर वर्ष हमारे बच्चे अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से शानदार प्रस्तुतियां देकर पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं। इस वर्ष भी बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। यह  स्कूल के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है।संस्कार भारतीय द्वारा brijmahautsav में 2nd .बेबी हेल्थ शो में 2nd 5th aur 7th.....गणेश मेला duet डांस प्रतियोगिता में 3rd स्थान ABC ने प्राप्त किया है जो काफी सराहनीय है ।

संगीता  ने बताया चाहे  स्केटिंग हो चाहे twaikando...चाहे ओलम्पियाड हो चाहे पढ़ाई.....ABC के बच्चे अपना हर जगह अपनी पहचान बनाते हैं....  इस अवसर पर काजल, प्रिया, इशिता, मनप्रीत, रूपाली, निशा, सिल्की, शालू, दीपिका, अध्या, शिल्पा, दीक्षा, रक्षा, अर्शी, लक्षिता, हुमा, दीपा, दिया सहित समस्त सहयोगी अध्यापिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लेखपाल पर ग्रामीण से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल, कैलावर गांव के ग्रामीण ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की शिकायत
लेखपाल ने वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का लगाया आरोप

चहनियां। कैलावर गांव में तैनात लेखपाल रंजना सिंह पर ग्रामीण से कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगा है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। मामले को लेकर कैलावर गांव निवासी सुग्रीव कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो लगभग चार दिन पहले कैलावर गांव में भूमि पैमाइश के दौरान का बताया जा रहा है।
       सुग्रीव कुमार का आरोप है कि लेखपाल रंजना सिंह का ग्रामीणों के प्रति व्यवहार उचित नहीं है।  कहा कि ग्रामीण अपनी समस्या लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के पास पहुंचते हैं तो उनकी बात सम्मानपूर्वक सुनी जानी चाहिए। आरोप है कि चकरोड और नवीन परती की भूमि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।शिकायतकर्ता के मुताबिक चकरोड और नवीन परती की भूमि पर शौचालय के साथ करकट, ईंट-पत्थर आदि रखे हुए हैं। आरोप है कि इसे हटाने के लिए एसडीएम के यहां लगातार प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। सुग्रीव कुमार ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर पहुंचे लोगों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में लेखपाल रंजना सिंह ने ग्रामीण के आरोपों को गलत बताते हुए अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है और वीडियो के शुरुआती घटनाक्रम को सामने नहीं लाया गया। लेखपाल के अनुसार शुरुआत में आरोपी पक्ष की ओर से ही उनके साथ बदतमीजी की गई थी। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी छवि और चरित्र को खराब दिखाने की साजिश की जा रही है। लेखपाल ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को संदर्भ से अलग करके प्रस्तुत करने के बजाय मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप - प्रत्यारोप के बीच मामला जांच का विषय बना हुआ है।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: यूपी पुलिस को लगातार तीसरे साल मिला 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड'
हॉल नंबर 04 में उमड़ी लाखों की भीड़, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के शानदार प्रदर्शन ने बनाई हैट्रिक

लखनऊ।  इंडिया एक्सपोजीशन मॉल, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' में उत्तर प्रदेश पुलिस की भव्य संयुक्त प्रदर्शनी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ट्रेड शो के हॉल नंबर 04 में स्थित यूपी पुलिस के स्टॉल पर पूरे आयोजन के दौरान लाखों की संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने इसे पूरे एक्सपो का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया। आम जनमानस के इस अभूतपूर्व उत्साह, स्टॉल पर सबसे अधिक दर्शकों की उपस्थिति और सुरक्षा व तकनीक के शानदार प्रस्तुतीकरण के लिए, उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल को 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्यम राज्य मंत्री  हंसराज विश्वकर्मा  के द्वारा प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से यह गौरवमयी सम्मान  राजेश कुमार यादव (पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, मुख्यालय उत्तर प्रदेश एवं  करुणा शंकर सिंह (प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 112) द्वारा ग्रहण किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल का यह लगातार तीसरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। विगत वर्षों 2024 और 2025 में भी यूपी पुलिस के स्टॉल ने 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' अपने नाम किया था। इस वर्ष यह 'हैट्रिक' लगाते हुए पुलिस बल की आधुनिक कार्यप्रणाली और जनता के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को प्रमाणित करता है। ट्रेड शो के दौरान विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक (सीआईडी, साइबर क्राइम एवं यूपी 112) द्वारा इस भव्य प्रदर्शनी का शानदार कांसेप्ट सुझाया गया था। पुलिस महानिदेशक ने 02 दिवस तक नोएडा में रुककर प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रदर्शनी में यूपी पुलिस द्वारा जन-सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और अपने गौरवशाली इतिहास का जो शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया, उसने आम जनता, विशेषकर युवाओं और बच्चों के मन में पुलिस की एक सकारात्मक और हाई-टेक छवि उकेरी है। स्टॉल पर मिला यह 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' और लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।  इस गौरवमयी अवसर पर,  पुलिस महानिदेशक (सीआईडी, साइबर क्राइम एवं यूपी 112) द्वारा इस भव्य प्रदर्शनी को सफल बनाने वाली अपनी सभी सहभागी इकाइयों को उनकी 'जोशपूर्ण प्रतिभागिता' और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया । सभी अधिकारियों एवं जवानों की दिन-रात की मेहनत, अनुशासन और टीम-भावना के बिना यह ऐतिहासिक सफलता संभव नहीं थी। उत्तर प्रदेश पुलिस इस अपार स्नेह और निरंतर समर्थन के लिए ट्रेड शो में पधारे सभी आगंतुकों एवं प्रदेशवासियों का भी हृदय से आभार व्यक्त करती है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा लूट की घटना में संलिप्त वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा। दिनांक 05.09.2026 को वादी श्री अंकित गुप्ता पुत्र श्री भरतराम गुप्ता निवासी बालपुर बाजार थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि दिनांक 4.9.2026 को समय करीब 10.30 बजे अपनी दुकान बन्द करके अम्बेडकर चौराहे पर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी जो ऊचे झंझरी देशी शराब के सेल्स मैन है के साथ बालपुर बाजार जा रहा था की पीछे से दो मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा हम लोगों को रोककर मेरे साथ अपने हाथ में लिये असलहे से मारपीट किया तथा जान से मारने का धमकी देते हुए मेरा दुकान का कैश लगभग 70000 सत्तर हजार रूपये लूटकर लेकर भाग गये। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर द्वारा सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0 819/26 पंजीकृत किया गया ।

*कार्यवाही-*
आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा राजेन्द्र लाहिड़ी चौराहे के पास लूट की घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र वंशराज सिंह निवासी ग्राम नरसिंहपुर तहसील हरैया थाना पैगुलिया जिला बस्ती को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री किट का वितरण


*प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा*

*गोण्डा 29 सितम्बर,2026*। तहसील तरबगंज अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम ऐलीपरसौली में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बाढ़ राहत सामग्री किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक तरबगंज श्री प्रेम नरायन पाण्डेय जी, उपजिलाधिकारी तरबगंज श्रीमती सविता शुक्ला तथा तहसीलदार श्री आशुतोष पाण्डेय ने प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री किट वितरित की।

बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों को दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें विषम परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग मिल सके। राहत सामग्री प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक श्री प्रेम नरायन पाण्डेय ने कहा कि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर जोर दिया।

उपजिलाधिकारी तरबगंज श्रीमती सविता शुक्ला ने कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित लोगों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार श्री आशुतोष पाण्डेय ने भी ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता के संबंध में अवगत कराया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ की स्थिति के दौरान प्रशासन पूरी तत्परता के साथ उनके साथ खड़ा है और आवश्यकतानुसार राहत कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

राहत सामग्री वितरण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बाढ़ की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित गांवों में प्रशासन ने पहुंचाया राहत पैकेट, ग्रामीणों से लिया हालात का जायजा

*सीडीओ, एडीएम एवं आपदा विशेषज्ञ ने ऐलीपरसौली, गढ़ी, बहादुरपुर, नकहरा सहित विभिन्न गांवों का किया दौरा*


*प्रभावित परिवारों तक लगातार पहुंचाई जा रही राहत सामाग्री, प्रशासन अलर्ट*

*गोण्डा 29 सितम्बर,2026*।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील तरबगंज एवं तहसील करनैलगंज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा एवं जिला आपदा विशेषज्ञ श्री राजेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर ग्रामीणों को लंच पैकेट वितरित किए।

मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं जिला आपदा विशेषज्ञ ने ऐलीपरसौली, गढ़ी, बहादुरपुर, नकहरा आदि गांवों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए बाढ़ की वर्तमान स्थिति, जलभराव, आवागमन, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरा प्रशासन आपके साथ है। बाढ़ की स्थिति में प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों द्वारा गांवों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
करनैलगंज चौराहे पर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान, 3 बसों का चालान


*प्रशासन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने की प्रभावी कार्रवाई, यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश*


*यात्रियों से किराया एवं सुविधाओं की ली गई जानकारी, ओवरलोडिंग व लापरवाही से बचने के निर्देश*


*फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट व फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश*


*गोण्डा 29 सितम्बर,2026*।
जनपद में करनैलगंज चौराहे पर सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसों के परमिट, आवश्यक दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की गहनता से जांच की गई।

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के आधार पर 3 बसों का चालान किया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों एवं चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का प्रत्येक दशा में पालन सुनिश्चित किया जाए। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संयुक्त टीम द्वारा बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी बातचीत कर उनसे लिए जा रहे किराये तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। यात्रियों द्वारा बताया गया कि उनसे सामान्य निर्धारित किराया ही लिया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि यदि उनसे निर्धारित किराये से अधिक राशि ली जाती है अथवा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अनियमितता सामने आती है तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल दें।
बस चालकों को विशेष रूप से हिदायत दी गई कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन को तेज गति एवं खतरनाक तरीके से संचालित न करें। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहन संचालन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बस संचालकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वाहन में सभी आवश्यक इमरजेंसी सुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध एवं क्रियाशील स्थिति में रहें। बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट तथा फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाओं की नियमित जांच की जाए तथा हर तीन माह में आवश्यकतानुसार दवाएं बदली जाएं।

संयुक्त टीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वाहन चालक और संचालक नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक


*कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, समय से पूर्व तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश*


*विभागवार अधिकारियों को सौंपे गए कार्यक्रमों का दायित्व*

*गोण्डा 29 सितम्बर,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आगामी 02 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गांधी जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाएं।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल में फल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पूर्ति विभाग द्वारा कुष्ठ सेवा केन्द्र पर फल एवं दवा वितरण कराया जाएगा। नगर पालिका द्वारा विभिन्न मूर्तियों एवं स्मारकों की साफ-सफाई तथा चूना छिड़काव कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्योग विभाग तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला कारागार में पूर्व वर्षों की भांति गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, निर्धारित दिवस पर शराब एवं मदिरा की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जबकि नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा व्यापक साफ-सफाई कराई जाएगी। मलिन बस्तियों में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और सभी तैयारियां 02 अक्टूबर से पूर्व ही पूर्ण कर लें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गांधी जयंती के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन, एलडीएम विनोद तिवारी, जिला उद्योग अधिकारी बाबूराम, खाद्यी ग्रामोद्योग अधिकारी महेन्द्र मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह,  अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोण्डा सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत प्रभावी से गैंगस्टर को हुई 10 वर्ष का सश्रम कारावास व रूपये 5,000/- के अर्थदण्ड की सजा-*

गोण्डा। दिनांक 02.09.2026 को थाना मनकापुर में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें थाना मनकापुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के आरोपी अभियुक्त डाक्टर उर्फ रंगा उर्फ प्रदीप उर्फ विनय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा दिनांक 07.05.2013 को अभियुक्त के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय रवाना मे दाखिल किया गया था।

*दोषसिद्धि का विवरण-*
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अपराधों में दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा अधिकतम/त्वरित दंडात्मक कार्यवाही हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे थाना मनकापुर में पंजीकृत अभियोग मे मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक श्री उदय प्रताप वर्मा, कोर्ट मोहर्रिर का0 अरूण वर्मा व थाना मनकापुर के पैरोकार हेड का0 बृजेश गुप्ता की प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप आज दिनांक 29.09.2026 को दोषी अभियुक्त डाक्टर उर्फ रंगा उर्फ प्रदीप उर्फ विनय को अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री मनोज कुमार द्वारा दोषसिद्ध करते हुए 10 वर्ष कारावास व 5,000/- रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
टेढ़िया मस्जिद के पास कार टकराने पर दो भाइयों पर हमला, 15 के खिलाफ FIR दर्ज!*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़िया मस्जिद के पास गाड़ी टकराने की मामूली सी बात पर दबंगों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। मुकेरीगंज निवासी अनमोल कारूष और उनके भाई अनुराग पर असामाजिक तत्वों ने लाठी, कुल्हाड़ी और हॉकी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 27 सितंबर की शाम की है, आरोप है कि जब अनमोल अपनी गाड़ी से नानी के घर जा रहे थे। तभी UP50B7942 गाड़ी के चालक असद उर्फ छोटक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर असद ने फोन करके गुलामी का पुरा से दर्जनों साथियों को बुला लिया। आरोपी सोयब ने हॉकी से अनमोल के सिर पर वार कर उसे फोड़ दिया, वहीं बचाने आए उनके भाई अनुराग को भी कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। राहगीरों के बीच-बचाव से दोनों की जान बच सकी। भागते समय हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर और घटना के वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने असद, सोयब, अमजद, जावेद, समशेर, तौसीन, नकुल, सांजल, अफगान, मन्नू, मुन्नू, महताब, नादीक, अनस और शेरु कुल 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये सभी गुलामी की पूरा क्षेत्र के बताए जा रहे है, फिलहाल सीओ सिटी शुभम तोंदी पूरे मामले की जांच में जुट गए है।