यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: यूपी पुलिस को लगातार तीसरे साल मिला 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड'
हॉल नंबर 04 में उमड़ी लाखों की भीड़, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के शानदार प्रदर्शन ने बनाई हैट्रिक
लखनऊ। इंडिया एक्सपोजीशन मॉल, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' में उत्तर प्रदेश पुलिस की भव्य संयुक्त प्रदर्शनी ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। ट्रेड शो के हॉल नंबर 04 में स्थित यूपी पुलिस के स्टॉल पर पूरे आयोजन के दौरान लाखों की संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसने इसे पूरे एक्सपो का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया। आम जनमानस के इस अभूतपूर्व उत्साह, स्टॉल पर सबसे अधिक दर्शकों की उपस्थिति और सुरक्षा व तकनीक के शानदार प्रस्तुतीकरण के लिए, उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल को 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म एवं लघु उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से यह गौरवमयी सम्मान राजेश कुमार यादव (पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, मुख्यालय उत्तर प्रदेश एवं करुणा शंकर सिंह (प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 112) द्वारा ग्रहण किया गया। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल का यह लगातार तीसरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। विगत वर्षों 2024 और 2025 में भी यूपी पुलिस के स्टॉल ने 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' अपने नाम किया था। इस वर्ष यह 'हैट्रिक' लगाते हुए पुलिस बल की आधुनिक कार्यप्रणाली और जनता के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को प्रमाणित करता है। ट्रेड शो के दौरान विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक (सीआईडी, साइबर क्राइम एवं यूपी 112) द्वारा इस भव्य प्रदर्शनी का शानदार कांसेप्ट सुझाया गया था। पुलिस महानिदेशक ने 02 दिवस तक नोएडा में रुककर प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रदर्शनी में यूपी पुलिस द्वारा जन-सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और अपने गौरवशाली इतिहास का जो शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया, उसने आम जनता, विशेषकर युवाओं और बच्चों के मन में पुलिस की एक सकारात्मक और हाई-टेक छवि उकेरी है। स्टॉल पर मिला यह 'बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड' और लाखों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब, उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस गौरवमयी अवसर पर, पुलिस महानिदेशक (सीआईडी, साइबर क्राइम एवं यूपी 112) द्वारा इस भव्य प्रदर्शनी को सफल बनाने वाली अपनी सभी सहभागी इकाइयों को उनकी 'जोशपूर्ण प्रतिभागिता' और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया । सभी अधिकारियों एवं जवानों की दिन-रात की मेहनत, अनुशासन और टीम-भावना के बिना यह ऐतिहासिक सफलता संभव नहीं थी। उत्तर प्रदेश पुलिस इस अपार स्नेह और निरंतर समर्थन के लिए ट्रेड शो में पधारे सभी आगंतुकों एवं प्रदेशवासियों का भी हृदय से आभार व्यक्त करती है।

हॉल नंबर 04 में उमड़ी लाखों की भीड़, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के शानदार प्रदर्शन ने बनाई हैट्रिक

विश्व हृदय दिवस पर रैली निकाल किया जागरुक, 178 की निःशुल्क जांच
Sep 30 2026, 09:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.4k