करनैलगंज चौराहे पर ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान, 3 बसों का चालान
![]()
*प्रशासन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने की प्रभावी कार्रवाई, यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश*
*यात्रियों से किराया एवं सुविधाओं की ली गई जानकारी, ओवरलोडिंग व लापरवाही से बचने के निर्देश*
*फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट व फर्स्ट एड बॉक्स अनिवार्य रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश*
*गोण्डा 29 सितम्बर,2026*।
जनपद में करनैलगंज चौराहे पर सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बसों के परमिट, आवश्यक दस्तावेजों, सुरक्षा मानकों तथा यातायात नियमों के अनुपालन की गहनता से जांच की गई।
प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के आधार पर 3 बसों का चालान किया गया। अधिकारियों ने बस संचालकों एवं चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का प्रत्येक दशा में पालन सुनिश्चित किया जाए। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संयुक्त टीम द्वारा बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी बातचीत कर उनसे लिए जा रहे किराये तथा यात्रा के दौरान उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। यात्रियों द्वारा बताया गया कि उनसे सामान्य निर्धारित किराया ही लिया गया है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि यदि उनसे निर्धारित किराये से अधिक राशि ली जाती है अथवा यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अनियमितता सामने आती है तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल दें।
बस चालकों को विशेष रूप से हिदायत दी गई कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा वाहन को तेज गति एवं खतरनाक तरीके से संचालित न करें। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहन संचालन में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बस संचालकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक वाहन में सभी आवश्यक इमरजेंसी सुरक्षा उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध एवं क्रियाशील स्थिति में रहें। बसों में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट तथा फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स में रखी दवाओं की नियमित जांच की जाए तथा हर तीन माह में आवश्यकतानुसार दवाएं बदली जाएं।
संयुक्त टीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। वाहन चालक और संचालक नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ यात्रियों एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। यात्री वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन और नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।


विश्व हृदय दिवस पर रैली निकाल किया जागरुक, 178 की निःशुल्क जांच
मीरजापुर। जनपद न्यायधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जिला कारागार पहुचंकर पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के पुलिसकमिर्यो के द्वारा बन्दियों के पास रखे झोला आदि को खंगाला गया जिसमें किसी भी प्रकार आपित्तजनक वस्तु नहीं पाई गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न बैरको के अलावा महिला बैरक, जेल के अस्पताल व रसोईघर में पहुचंकर बन रहे भोजन का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जेल अस्पताल में भर्ती बन्दियों का नियमित चिकित्सक के द्वारा परीक्षण किया जाए तथा इन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयां ससमय उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण समय से भोजन दिया जाए तथा बन्दियों से कहा कि जिस किसी विधिक सहायता, सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है तो जेल अधीक्षक के माध्यम से अवगत कराएं ताकि उन्हें मानक व पात्रता के अनुसार उपलब्ध कराई जा सके। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी अधिकारियो द्वारा देखा गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएल वर्मा, जेल अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
Sep 29 2026, 19:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1