टेढ़िया मस्जिद के पास कार टकराने पर दो भाइयों पर हमला, 15 के खिलाफ FIR दर्ज!*

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के टेढ़िया मस्जिद के पास गाड़ी टकराने की मामूली सी बात पर दबंगों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। मुकेरीगंज निवासी अनमोल कारूष और उनके भाई अनुराग पर असामाजिक तत्वों ने लाठी, कुल्हाड़ी और हॉकी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 27 सितंबर की शाम की है, आरोप है कि जब अनमोल अपनी गाड़ी से नानी के घर जा रहे थे। तभी UP50B7942 गाड़ी के चालक असद उर्फ छोटक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर असद ने फोन करके गुलामी का पुरा से दर्जनों साथियों को बुला लिया। आरोपी सोयब ने हॉकी से अनमोल के सिर पर वार कर उसे फोड़ दिया, वहीं बचाने आए उनके भाई अनुराग को भी कुल्हाड़ी और लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। राहगीरों के बीच-बचाव से दोनों की जान बच सकी। भागते समय हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर और घटना के वीडियो साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने असद, सोयब, अमजद, जावेद, समशेर, तौसीन, नकुल, सांजल, अफगान, मन्नू, मुन्नू, महताब, नादीक, अनस और शेरु कुल 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये सभी गुलामी की पूरा क्षेत्र के बताए जा रहे है, फिलहाल सीओ सिटी शुभम तोंदी पूरे मामले की जांच में जुट गए है।
मऊ अनियमित जीवनशैली से बढ़ रहा हृदय रोगः डॉ संजय सिंह
विश्व हृदय दिवस पर रैली निकाल किया जागरुक, 178 की निःशुल्क जांच

मऊः जीवन रक्षा के लिए हृदय की सुरक्षा आवश्यक है। बढ़ती उम्र के साथ दिनचर्या एवं खानपान में असंतुलन होने की दशा में हृदय रोग का प्रभाव तेजी से बढ़ता है। इस समय युवाओं में इस रोग का खतरा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है।

अनियमित दिनचर्या, देर रात तक मोबाइल फोन का उपयोग, फास्ट फूड के सेवन सहित तनाव हृदय रोग का महत्वपूर्ण कारक है। आधुनिक जीवनशैली में यह रोग जानलेवा सिद्ध हो रहा है। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार व नियमित दिनचर्या इस रोग से बचाव में महत्वपूर्ण है। डॉ संजय सिंह ने विश्व हृदय दिवस यह संदेश पर दिया।

शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा आयोजित जागरूकता रैली एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अमेरिका से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा वह बोल रहे थे।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह दी कहा कि हृदय रोग के प्रति लोगों को जागरुक होने की आवश्यकता है।

शारदा नारायण हास्पिटल में स्थापित कैथलैब में मेरे द्वारा सौ से अधिक टीपीआई, दौ सो से अधिक टीपीआई, साढ़े पांच सौ से अधिक सीएजी तथा दौ सौ चालीस टीपीसीए किया गया है। विश्व में यह तेजी से फैलता जा रहा है।

योग-व्यायाम के साथ ही इस दिशा में सबको जागरुक करना अति आवश्यक है। इस अवसर शारदा नारायण हास्पिटल से गायत्री मंदिर, आजमगढ़ मोड़, रोडवेज होते डीसीएसकेपीजी कालेज तक जन जागरुकता रैली निकाली गई।

इस दौरान शारदा नारायण नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कालेज पहसा, गड़वा के विद्यार्थियों ने सक्रिय प्रतिभाग किया।

शाही कटरा में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 178 लाभान्वित

मऊ : विश्व हृदय दिवस पर सोमवार को शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शाही कटरा में शारदा नारायण हास्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 178 लोगों की आंख, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, बीपी, एचबी, ब्लडप्रेशर व सांस की जांचकर उन्हें दवाओं का वितरण किया गया।
जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार पुरुष बैरक व महिला बैरक का किया निरीक्षण
मीरजापुर। जनपद न्यायधीश अनुपम कुमार, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जिला कारागार पहुचंकर पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल के पुलिसकमिर्यो के द्वारा बन्दियों के पास रखे झोला आदि को खंगाला गया जिसमें किसी भी प्रकार आपित्तजनक वस्तु नहीं पाई गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न बैरको के अलावा महिला बैरक, जेल के अस्पताल व रसोईघर में पहुचंकर बन रहे भोजन का भी परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जेल अस्पताल में भर्ती बन्दियों का नियमित चिकित्सक के द्वारा परीक्षण किया जाए तथा इन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयां ससमय उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण समय से भोजन दिया जाए तथा बन्दियों से कहा कि जिस किसी विधिक सहायता, सरकारी अधिवक्ता की आवश्यकता है तो जेल अधीक्षक के माध्यम से अवगत कराएं ताकि उन्हें मानक व पात्रता के अनुसार उपलब्ध कराई जा सके। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी अधिकारियो द्वारा देखा गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड विजय शंकर गौतम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनन्द कुमार द्वितीय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएल वर्मा, जेल अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
बच्चों को पॉक्सो एक्ट के अधिकारों और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी .
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रीता कौशिक के आदेशानुसार मंगलवार को न्यू हाईट्स स्कूल, नानक गंज हरदोई में बालक-बालिकाओं के अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट-2012 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी विशाल दीक्षित ने विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट के तहत प्राप्त कानूनी संरक्षण और किसी अपराध की स्थिति में अपनाई जाने वाली विधिक प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी असहज या आपत्तिजनक स्थिति को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में परिवार, विद्यालय या संबंधित विधिक सहायता केंद्र को तत्काल जानकारी दें। आवश्यकता पड़ने पर 112, 1098 और 1090 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कानून बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है, लेकिन इसके लिए बच्चों का जागरूक होना आवश्यक है। जागरूकता के माध्यम से बच्चे अपने अधिकारों को समझकर किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं। इसी उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नोडल अधिकारी विनीता धनकर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल भाषा में जवाब दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउंसलर देवेन्द्र सिंह, मुकुल शुक्ला, पीएलवी दिनेश कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पीएम राहत योजना तथा गुड सेमेरिटन योजना के अन्तर्गत पात्रों को चिन्हित कर उन्हें लाभान्वित किया जाये, तथा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित किया जाये। ई रिक्शा के व्यवस्थित परिचालन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि हिट एण्ड रन के लम्बित दावों को तत्काल निस्तारित कराये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने तथा यातायात नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम के सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित तहसील स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पच्चीस स्कूलों के 125 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमे विकसित भारत की तस्वीर को बच्चों ने अपने कौशल से से कागज पर उतारा गया एक से बढ़ कर एक चित्र बच्चों ने बनाए
जोकि वास्तव से देखने काबिल थे इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में भी बच्चों द्वारा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने से लेकर विश्व गुरु बनने के संकल्प को भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी
भाषण प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों को जो भविष्य के संस्कार देने का काम किया जा रहा वह वाकई काबिले तारीफ रहा
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आंशू ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को प्रतियोगिता में पथम द्वतीय तृतीय स्थान के साथ पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाने का काम किया गया
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रदीप यादव ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापक गणों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया
मऊ हार्ट अटैक में हर सेकंड अहम, छात्रों को सिखाए सीपीआर और फर्स्ट एड के गुर
- विश्व हृदय दिवस पर प्रकाश हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- डॉ. विश्वजीत ने बताया लक्षण, सीपीआर और चोकिंग में प्राथमिक सहायता के तरीके

मऊ। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में छात्र-छात्राओं के लिए हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को हार्ट अटैक के लक्षण, बचाव और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी।

डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक पसीना, बेचैनी और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दिलाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

साथ ही खाना या कोई वस्तु गले में फंसने यानी चोकिंग की स्थिति में तत्काल की जाने वाली प्राथमिक सहायता की जानकारी दी गई।
डॉ. विश्वजीत सिंह ने एंजियोग्राफी समेत हृदय रोगों की जांच और उपचार में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं को भी विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने कहा कि हृदय संबंधी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सही तरीके से प्राथमिक सहायता देना मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आपात परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता और जीवनरक्षक तकनीकों के प्रति प्रशिक्षित करना रहा।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कुल 97 शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।
जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित उपस्थित रहें।
प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को राहत देने को लेकर सपा ने दिया मांग पत्र*

  *गोण्डा।*
पिछले कई दिनों से भयंकर वर्षा  आंधी के प्राकृतिक आपदा से विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में फसलों को हुई क्षति, आंधी से पेड़ व खंभे गिरने से बाधित बिजली  आपूर्ति को बहाल करने की मांग पर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगपत्र दिया।
     सपा का प्रतिनिधि मंडल मंडल जिसमे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता रामभजन चौबे , के टी तिवारी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी , विजय सिंह, टिंटू प्रदेश सचिव दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष, मनोज चौबे सपा नेता, विवेक सिंह बाबा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए  मांगपत्र में कहा गया है कि
तहसील व विधान सभा तरबगंज में  लगातार तेज रफ्तार से चली  हवाओं व अंधड के साथ हुई भारी वर्षा से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।  विधानसभा क्षेत्र के नगर कस्बों सहित सरयू के तटवर्ती मांझा क्षेत्र के दर्जनों गांवों  में भारी जलभराव से आवागमन  बाधित होने के साथ मवेशियों के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
मांगपत्र में गन्ना, धान व मक्का के गिरने से हुई क्षति के  पीड़ित किसानों को अनुदान दिलाने का अनुरोध किया गया है।
जलभराव से फूस के रिहायशी आवास व पशुशाला के गिरने, तेज हवाओं से हजारों पेड गिरने से बाधित आवागमन बहाल कराने, बिजली के खंभे गिरने से ठप्प पडी विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की भी मांग की गई है। मांगपत्र देने वाले प्रमुख रूप से देव मणि तिवारी ,अंकुर तिवारी, रिंटू सिंह, रोहित चौबे ,धर्मेंद्र तिवारी,दिलीप पांडे, सूबेदार चौबे, बृजेश चौबे, कालिका प्रजापति, आदि शामिल रहे।
चीनी मिलाने बाढ़ एवं वर्षा पीड़ित किसानों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया
               
तुलसीपुर बलरामपुर 29 सितंबर।   विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित किसानों के सहयोग के लिए तुलसीपुर चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम उनके सहयोग के लिए युद्ध स्तर पर मैदान में उतरकर किसानों का हर संभव सहयोग कर रही है जल भराव वाले खेतों से पानी को उतरवाने के लिए और गिरे हुए गन्ने की बधाई के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है इकाई प्रमुख  आर एस प्रसाद ने बताया कि ऐसे खेतों में जहां वर्षा का जल लग गया है खेतों में डालने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और ट्राइकोडर्मा की निशुल्क व्यवस्था चीनी मिल प्रबंधन ने कराया है जिस किसी भी किसान को इसकी जरूरत हो अपने क्षेत्र के CFAऔर सीडीओ से बात करके प्राप्त कर सकते है और किसी भी सहयोग तथा सुझाव के लिए चीनी मिल प्रबंधन से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं उक्त जानकारी चीनी मिल उप महाप्रबंधक प्रशासन आशीष प्रताप सिंह ने दी।