चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बिलग्राम के सिटी पब्लिक स्कूल में आयोजित तहसील स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पच्चीस स्कूलों के 125 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमे विकसित भारत की तस्वीर को बच्चों ने अपने कौशल से से कागज पर उतारा गया एक से बढ़ कर एक चित्र बच्चों ने बनाए
जोकि वास्तव से देखने काबिल थे इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता में भी बच्चों द्वारा देश को प्रगति के पथ पर ले जाने से लेकर विश्व गुरु बनने के संकल्प को भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी
भाषण प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों को जो भविष्य के संस्कार देने का काम किया जा रहा वह वाकई काबिले तारीफ रहा
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आंशू ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बच्चों को प्रतियोगिता में पथम द्वतीय तृतीय स्थान के साथ पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाने का काम किया गया
सिटी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रदीप यादव ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापक गणों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया
मऊ हार्ट अटैक में हर सेकंड अहम, छात्रों को सिखाए सीपीआर और फर्स्ट एड के गुर
- विश्व हृदय दिवस पर प्रकाश हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- डॉ. विश्वजीत ने बताया लक्षण, सीपीआर और चोकिंग में प्राथमिक सहायता के तरीके

मऊ। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में छात्र-छात्राओं के लिए हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को हार्ट अटैक के लक्षण, बचाव और आपात स्थिति में उठाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी।

डॉ. विश्वजीत सिंह ने बताया कि सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, अत्यधिक पसीना, बेचैनी और कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सहायता दिलाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

साथ ही खाना या कोई वस्तु गले में फंसने यानी चोकिंग की स्थिति में तत्काल की जाने वाली प्राथमिक सहायता की जानकारी दी गई।
डॉ. विश्वजीत सिंह ने एंजियोग्राफी समेत हृदय रोगों की जांच और उपचार में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं को भी विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने कहा कि हृदय संबंधी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में घबराने के बजाय सही तरीके से प्राथमिक सहायता देना मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें आपात परिस्थितियों में प्राथमिक सहायता और जीवनरक्षक तकनीकों के प्रति प्रशिक्षित करना रहा।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें*
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कुल 97 शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।
जन सुनवाई में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब चंद्र सहित संबंधित उपस्थित रहें।
प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को राहत देने को लेकर सपा ने दिया मांग पत्र*

  *गोण्डा।*
पिछले कई दिनों से भयंकर वर्षा  आंधी के प्राकृतिक आपदा से विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में फसलों को हुई क्षति, आंधी से पेड़ व खंभे गिरने से बाधित बिजली  आपूर्ति को बहाल करने की मांग पर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी को चार सूत्रीय मांगपत्र दिया।
     सपा का प्रतिनिधि मंडल मंडल जिसमे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता रामभजन चौबे , के टी तिवारी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी , विजय सिंह, टिंटू प्रदेश सचिव दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष, मनोज चौबे सपा नेता, विवेक सिंह बाबा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा के नेतृत्व में एसडीएम को दिए गए  मांगपत्र में कहा गया है कि
तहसील व विधान सभा तरबगंज में  लगातार तेज रफ्तार से चली  हवाओं व अंधड के साथ हुई भारी वर्षा से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।  विधानसभा क्षेत्र के नगर कस्बों सहित सरयू के तटवर्ती मांझा क्षेत्र के दर्जनों गांवों  में भारी जलभराव से आवागमन  बाधित होने के साथ मवेशियों के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
मांगपत्र में गन्ना, धान व मक्का के गिरने से हुई क्षति के  पीड़ित किसानों को अनुदान दिलाने का अनुरोध किया गया है।
जलभराव से फूस के रिहायशी आवास व पशुशाला के गिरने, तेज हवाओं से हजारों पेड गिरने से बाधित आवागमन बहाल कराने, बिजली के खंभे गिरने से ठप्प पडी विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की भी मांग की गई है। मांगपत्र देने वाले प्रमुख रूप से देव मणि तिवारी ,अंकुर तिवारी, रिंटू सिंह, रोहित चौबे ,धर्मेंद्र तिवारी,दिलीप पांडे, सूबेदार चौबे, बृजेश चौबे, कालिका प्रजापति, आदि शामिल रहे।
चीनी मिलाने बाढ़ एवं वर्षा पीड़ित किसानों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया
               
तुलसीपुर बलरामपुर 29 सितंबर।   विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित किसानों के सहयोग के लिए तुलसीपुर चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम उनके सहयोग के लिए युद्ध स्तर पर मैदान में उतरकर किसानों का हर संभव सहयोग कर रही है जल भराव वाले खेतों से पानी को उतरवाने के लिए और गिरे हुए गन्ने की बधाई के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है इकाई प्रमुख  आर एस प्रसाद ने बताया कि ऐसे खेतों में जहां वर्षा का जल लग गया है खेतों में डालने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और ट्राइकोडर्मा की निशुल्क व्यवस्था चीनी मिल प्रबंधन ने कराया है जिस किसी भी किसान को इसकी जरूरत हो अपने क्षेत्र के CFAऔर सीडीओ से बात करके प्राप्त कर सकते है और किसी भी सहयोग तथा सुझाव के लिए चीनी मिल प्रबंधन से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं उक्त जानकारी चीनी मिल उप महाप्रबंधक प्रशासन आशीष प्रताप सिंह ने दी।
राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर एवं डीप पर तेज जलप्रवाह के दृष्टिगत डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया सघन निरीक्षण*

*तहसील तुलसीपुर के कैलाशगढ़ एवं भुसैलवा डीप का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिक जलप्रवाह वाले डीप पर नाव सहित सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश*

*डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का लिया जायजा, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम से आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश*

*सिसई घाट पर राप्ती नदी के जलस्तर का लिया जायजा, राप्ती बैराज से डिस्चार्ज हुआ कम, रात्रि से जलस्तर में कमी आने की संभावना*

बलरामपुर 29 सितंबर

राप्ती नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं पहाड़ी नालों में पानी के तेज बहाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों का लगातार स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सिसई घाट के साथ ही तहसील तुलसीपुर के कैलाशगढ़ एवं भुसैलवा डीप का निरीक्षण कर जलप्रवाह, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों में हुई फसल क्षति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसील तुलसीपुर के कैलाशगढ़ डीप एवं भुसैलवा डीप पर पहुंचकर पानी के बहाव की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सिरिया पहाड़ी नाले में पानी आने के कारण दोनों डीप पर जलप्रवाह बढ़ा हुआ है। जिलाधिकारी ने डीप के दोनों ओर की स्थिति, पानी के बहाव एवं स्थानीय लोगों के आवागमन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन डीप एवं अन्य स्थानों पर पानी का बहाव अधिक है, वहां जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। ऐसे स्थानों पर आवश्यकता के अनुरूप नाव की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डीप पर जलस्तर एवं जलप्रवाह की लगातार निगरानी रखने तथा पानी बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तेज जलप्रवाह वाले डीप पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। स्थानीय स्तर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी स्थिति पर नजर रखें तथा जलप्रवाह अधिक होने पर लोगों को सुरक्षित आवागमन के संबंध में जागरूक किया जाए। डीप एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम कैलाशगढ़ एवं भुसैलवा क्षेत्र में फसलों की स्थिति का भी स्थलीय जायजा लिया। अतिवृष्टि एवं जलभराव के कारण प्रभावित फसलों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए फसल क्षति का वास्तविक एवं पारदर्शी आकलन किया जाए तथा इसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों एवं फसल क्षति का विवरण सही ढंग से दर्ज किया जाए, जिससे नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सिसई घाट पहुंचकर राप्ती नदी के बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर होने के दृष्टिगत उन्होंने नदी के जलस्तर में हो रहे बदलाव तथा आगामी कुछ घंटों की संभावित स्थिति के संबंध में बाढ़ खंड के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि राप्ती बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है तथा रात्रि से राप्ती नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इसके बावजूद नदी के जलस्तर एवं सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाए। बाढ़ खंड एवं तहसील प्रशासन आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थिति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं तथा सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखा जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने तुलसीपुर नगर क्षेत्र स्थित 33/11 केवी विद्युत वितरण उपखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिवृष्टि के बाद विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति को सुचारु रखा जाए तथा जहां भी विद्युत संबंधी समस्या प्राप्त हो, वहां टीम भेजकर प्राथमिकता के आधार पर उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
वांछित एवं वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना महुली पुलिस द्वारा 04 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
  
रमेश दूबे

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस टीम द्वारा सक्रियता एवं सतर्कता के साथ प्रभावी कार्यवाही करते हुए विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश देकर न्यायालय से निर्गत वारंटों में वांछित कुल 04 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

थाना महुली पुलिस टीम द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश एवं सघन तलाश की गई। पुलिस की प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप 04 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना महुली पुलिस द्वारा की गई उक्त कार्यवाही से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने में सफलता प्राप्त हुई है। जनपद पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों तथा न्यायालय से निर्गत वारंटों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।

गिरफ्तार वारंटियों की संख्या : 04

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

- उपनिरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह
- मुख्य आरक्षी मोहन चौहान
- आरक्षी छोटेलाल

गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
मऊ: स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में श्रमदान
मऊ के विकास भवन परिसर में स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने करीब 40 मिनट तक श्रमदान कर विकास भवन परिसर की साफ-सफाई की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया।

जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि स्वच्छता किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन की आदत बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में निरंतर योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अरुण वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पंचायती राज विभाग से DC-IEC अंकित कुमार सिंह एवं विवेक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पति से विवाद के बाद बंद कमरे में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी महिला, 112 की कॉल पर चंद मिनट में पहुंची पुलिस
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या का प्रयास करने लगी। ऐसे वक्त में यूपी-112 की त्वरित प्रतिक्रिया महिला के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। सूचना मिलते ही PRV-7411 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सूझबूझ से महिला को सुरक्षित बचा लिया।

घटना 18 सितंबर की सुबह 7:26 बजे की है। यूपी-112 को इवेंट संख्या 02823 के माध्यम से महिला के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही PRV-7411 पर तैनात उपनिरीक्षक ओमप्रकाश राम और होमगार्ड चालक मुरलीश्याम तिवारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पति से विवाद के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था और फांसी लगाने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया और कमरे का दरवाजा खोलकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना में खास बात यह रही कि सूचना मिलने और मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संकट की स्थिति को गंभीर परिणाम तक पहुंचने से रोक दिया।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में दोनों पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट प्रयास के लिए 'मानव जीवन बचाने में उत्कृष्ट कार्य' की श्रेणी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीबीएसई वेबिनार में शिक्षकों ने जाना परीक्षा-2027 का अपडेट
विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की दी जानकारी

रामराज (मेरठ)। डी मोनफोर अकादमी में मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित विशेष ऑनलाइन वेबिनार में विद्यालय के शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों ने सहभागिता की। वेबिनार में वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं, विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षार्थियों की सूची से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं एवं दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि सीबीएसई का यह वेबिनार शिक्षकों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा। बोर्ड के दिशा-निर्देशों की सही जानकारी होने से विद्यार्थियों के पंजीकरण और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा करने में सुविधा होगी।

निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि ऐसे वेबिनार शिक्षकों को नवीनतम शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं से अपडेट रखने में सहायक हैं। निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि सीबीएसई के नियमों और प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी विद्यालय के सुचारु संचालन के साथ विद्यार्थियों के हित में भी जरूरी है।

उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु चिकारा ने बताया कि वेबिनार में शिक्षकों को पंजीकरण और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी मिली। शिक्षकों ने दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक बिंदुओं को नोट किया। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रमों को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए उपयोगी बताया।