दुर्गागंज में दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 3500 रुपये भी बरामद किए



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र में एक दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

यह घटना मध्यरात्रि हरिकरनपुर निवासी अनिल कुमार की सदूकबीर स्थित दुकान पर हुई थी। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर काउंटर से 10,000 रुपये चुरा लिए थे।

शिकायत के आधार पर दुर्गागंज थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी हैदर अली को सुकनहवा तालाब, शेरपुर के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मिश्राईनपुर निवासी हैदर अली (45) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 3500 रुपये मिले। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।


*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-* 
अवर निरीक्षक हरिन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल नन्दजी यादव तथा कांस्टेबल उमेश कुमार, थाना दुर्गागंज।
लायंस क्लब गौरव द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

लायंस क्लब प्रयागराज गौरव द्वारा आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, नैनी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल रक्तदान अधिकारी  पंकज माहेश्वरी उपस्थित रहे। क्लब की ओर से अध्यक्ष लायन डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह , सचिव लायन अनिल विश्वकर्मा , कोषाध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता  एवं लायन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव  की  प्रमुख भूमिका रही।क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को फ्रूटी, फल एवं बिस्किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वहीं मंडल रक्तदान अधिकारी द्वारा सभी रक्तदाताओं को" प्रशंसा प्रमाण पत्र"  प्रदान कर उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने कहा आज चिकित्सा विज्ञान ने भले ही अभूतपूर्व प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव के दौरान जटिलता, ऑपरेशन अथवा किसी आपात स्थिति में समय पर उपलब्ध रक्त किसी व्यक्ति के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है। ऐसे समय में रक्तदाता वास्तव में जीवनदाता की भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं विद्यार्थियों का विशेष सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही।
लायंस क्लब प्रयागराज गौरव की ओर से सभी रक्तदाताओं, संस्थान परिवार एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त  किया।
एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने किया आधारशिला वृद्धाश्रम का निरीक्षण, 140 वृद्धजनों से की आत्मीय मुलाकात*

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
।अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पांडेय ने शुक्रवार को नैनी स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। वर्तमान में वृद्धाश्रम में लगभग 140 वृद्धजन निवास कर रहे हैं।निरीक्षण के दौरान एडीएम ने सभी वृद्धजनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने स्वास्थ्य, भोजन, आवास, चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं दैनिक देखभाल के बारे में जानकारी ली।
एडीएम ने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर पूछा कि उन्हें उपलब्ध सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र वृद्धजनों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित किए और उत्तम स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना की। फल पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली।एडीएम ने स्वच्छता, पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता, सुरक्षा एवं गरिमापूर्ण देखभाल पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।संस्था के निदेशक गोस्वामी शशांक जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य वृद्धजनों को केवल आश्रय नहीं बल्कि सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, अपनापन एवं गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है। संस्था द्वारा निरंतर सेवा एवं कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
तेज हवाओं और बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान*
गोण्डा। तेज हवाओं और भारी  बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने से अन्नदाता किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

किसानों को तत्काल राहत, निष्पक्ष फसल नुकसान सर्वेक्षण और उचित मुआवजा दिया जाए। किसान देश की रीढ़ हैं, उनकी मेहनत और आजीविका की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। यह मांग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान ने की है।

उन्होंने कहा कि हम किसानों के दुख-दर्द में उनके साथ खड़े है।
बलरामपुर नगर को मिलेगी बड़ी सौगात: 6.53 करोड़ की लागत से बनेगा विशाल एवं सर्वसुविधायुक्त मैरिज हॉल
                                                         
मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति,शारदीय नवरात्रि में भूमि पूजन के साथ शुरू होगा निर्माण कार्य।     
                                  
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अंतर्गत नगरवासियों को एक बड़ी विकास सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर में विशाल एवं सर्वसुविधायुक्त बारात घर (मैरिज हॉल) के निर्माण के लिए ₹6 करोड़ 53 लाख 60 हजार की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह स्वीकृति माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से मिली है। प्रस्तावित मैरिज हॉल के निर्माण से नगरवासियों को शादी-विवाह सहित विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए आधुनिक और सुविधाजनक आयोजन स्थल उपलब्ध होगा।
शारदीय नवरात्रि में होगा भूमि पूजन
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि आगामी शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बारात घर का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से एक आधुनिक और पर्याप्त सुविधाओं से युक्त आयोजन स्थल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगरवासियों को अपने पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा मैरिज हॉल
प्रस्तावित बारात घर को आधुनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य नगरवासियों को सुव्यवस्थित,सुविधाजनक एवं गरिमापूर्ण आयोजन स्थल उपलब्ध कराना है। मैरिज हॉल का निर्माण पूरा होने के बाद विवाह समारोह,पारिवारिक कार्यक्रम तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए लोगों को बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
तैयार हुआ भव्य 3डी मॉडल
परियोजना की भव्यता और प्रस्तावित स्वरूप को दर्शाने के लिए मैरिज हॉल का 3 डी मॉडल भी तैयार हो चुका है। 3डी मॉडल के माध्यम से भवन की आधुनिक डिजाइन,प्रस्तावित संरचना और सुविधाओं की स्पष्ट झलक देखने को मिल रही है। इससे आने वाले समय में साकार होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की परिकल्पना को समझना आसान होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के प्रयासों से स्वीकृत यह परियोजना नगर के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। मैरिज हॉल के निर्माण से जहां नगरवासियों को एक बेहतर आयोजन स्थल मिलेगा,वहीं नगर में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलेगी।
लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में नगर पालिका की टीमें युद्धस्तर पर जुटीं         
                             
                                         
पेड़ व विद्युत पोल गिरने से बाधित आपूर्ति बहाल करने,जलभराव एवं जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे कर्मचारी           
                                  
बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में विगत तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर पेड़ एवं विद्युत पोल गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं,कुछ स्थानों पर जलभराव जैसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हुई हैं। स्थिति को देखते हुए आदर्श नगर पालिका परिषद,बलरामपुर की टीमें अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही युद्धस्तर पर कर रही हैं।
नगर की सड़कों को सुचारु करने,गिरे हुए पेड़ों एवं अन्य अवरोधों को हटाने, साफ-सफाई तथा जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए नगर पालिका की टीमें पूरी तत्परता,जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य कर रही हैं।
लगातार बारिश के कारण नगरवासियों को पेयजल की समस्या न हो,इसके लिए नगर की सभी बड़ी पानी की टंकियों पर जनरेटर के माध्यम से पानी की आपूर्ति चालू की जा रही है। नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि प्रतिकूल मौसम के बीच नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अध्यक्ष डॉ.धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने नगरवासियों से अपील की है कि लगातार हो रही वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही आवागमन करें। जलभराव वाले क्षेत्रों,गिरे हुए पेड़ों,विद्युत पोल अथवा विद्युत तारों के आसपास विशेष सावधानी बरतें तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में संबंधित विभाग को तत्काल सूचना दें।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा,सुविधा,पेयजल व्यवस्था एवं सुगम आवागमन नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर पालिका की टीमें परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आवश्यकता के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
नगरवासियों से अपील की गई है कि नगर से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए नगर पालिका परिषद की हेल्पलाइन संख्या 1533 पर संपर्क करें। अत्यंत आवश्यक स्थिति में निम्न अधिकारियों एवं सहयोगियों से भी संपर्क किया जा सकता है—
अधिशासी अधिकारी श्री लाल चंद्र मौर्य — 8189078346
जल जे.ई.श्री धर्मेंद्र गौड़ — 9598168421
सफाई निरीक्षक श्री दिवाकर पांडेय — 8546020248
सहायक सफाई निरीक्षक श्री राहुल — 8934809721
श्री गौरव मिश्रा — 9984850039
नगर पालिका प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। लगातार बारिश के बीच नगर की व्यवस्थाओं को सामान्य बनाए रखने के लिए पालिका की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ कार्यरत हैं।
मऊ 48 घंटे की बारिश से खेत बने तालाब, किसानों की फसल पर संकट
मऊ। जिले में पिछले करीब 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ खेती-किसानी को भी प्रभावित किया है।

लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है और कई स्थानों पर धान समेत अन्य फसलें जलमग्न हो गई हैं।
खेतों में पानी जमा होने से कई जगह फसलें तालाब जैसी स्थिति में दिखाई दे रही हैं। जलनिकासी नहीं होने के कारण फसलों के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि फसल तैयार करने में महीनों की मेहनत और काफी लागत लगी है।

ऐसे में लगातार बारिश से फसल खराब होने की स्थिति बनी तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसानों ने जलनिकासी की व्यवस्था और फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित सहायता की मांग की है।
डीएम-एसपी ने ज्ञानपुर जिला जेल का औचक निरीक्षण किया: सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और भोजन व्यवस्था जांची, बंदियों को समय पर सभी सुविधाएं देने के


नितेश श्रीवास्तव

भदोही। भदोही के जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने ज्ञानपुर जिला जेल का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में बंद कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा और भोजन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने रसोई घर, खाद्यान स्टोर, पुरुष, महिला और किशोर बैरकों का जायजा लिया। जेल परिसर में चल रही डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया गया।

डीएम और एसपी ने महिला बैरक में जाकर सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों को सभी सरकारी सुविधाएं समय पर मिलें। पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था भी जांची गई। मुलाकाती रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।
रोजगार मेले में 467 अभ्यर्थियों का चयन, 899 ने किया प्रतिभाग*
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं ईश्वरदीन छेदी लाल इंटर कॉलेज जसरा, बारा के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर को रोजगार महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। मेले में 21 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 467 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।मेले में कुल 899 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि विधायक बारा डॉ. वाचस्पति ने युवाओं को भविष्य उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया और कंपनियों से चयनित अभ्यर्थियों को उचित वेतन के साथ रोजगार देने का आग्रह किया।सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि रोजगार महोत्सव की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक रविशेखर आनंद ने किया।
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का प्रयागराज आगमन आज

अपना दल एस के जिला सचिव के आवास पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने की बैठक

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

अपना दल (एस) पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ई0 आशीष पटेल प्रयागराज के यमुनापार में गौहनिया स्थित एम. वी. कांवेंट में आज शनिवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार राम मनोहर पटेल करेंगे। बैठक के संयोजक बारा विधायक वाचस्पति हैं।
जिसके परिपेक्ष्य में शुक्रवार को विधानसभा कोरांव में क्षेत्रीय परिक्षेत्र प्रयागराज के सचिव डॉ0 हरिचंद्र पटेल के आवास पर जिलाध्यक्ष राम मनोहर पटेल संग क्षेत्रीय सचिव लाल शास्त्री पटेल , महासचिव सम्राट राहुल मौर्य, जिला महासचिव दिनेश पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राज कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मंच शिवबालक कोल , आदि कार्यकर्ता पदाधिकारियों के संग आकस्मिक बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक योजना तैयार की।