हजारीबाग में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित, विधायक ने विद्युत अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात
हजारीबाग: तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश के कारण हजारीबाग के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर विद्युत खंभों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत आपूर्ति बहाल कराने को लेकर हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने विद्युत अधीक्षण अभियंता अशोक उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था सामान्य करने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त बिजली तारों और खंभों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर कराने तथा प्रभावित इलाकों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
विधायक के अनुसार, विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उन्हें एक घंटे के भीतर हजारीबाग में विद्युत व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुई विद्युत समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके।
इस दौरान बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि एवं कटकमदाग मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बलराम शर्मा, कटकमसांडी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, कटकमदाग मंडल अध्यक्ष एवं उप प्रमुख विमल गुप्ता और पवन गिरि मौजूद रहे।

हजारीबाग: तेज हवा, आंधी-तूफान और बारिश के कारण हजारीबाग के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर विद्युत खंभों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बिजली बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हजारीबाग जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज सीरम यानी रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन की उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गंभीर डॉग बाइट के मामलों में समय पर सीरम उपलब्ध कराने की मांग की है।
मुंबई के ठाणे में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर झारखंडी युवा एकता संघ की ओर से आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार का स्वागत और सम्मान किया गया। झारखंड से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर आंदोलनों में उनकी भूमिका को लेकर संगठन के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली और जल निकासी से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर कई विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने वार्ड संख्या 08 और 09 में सड़क एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं।
हजारीबाग। बीते देर शाम हजारीबाग और आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेश पूजा समारोहों में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह शामिल हुए। उन्होंने अलग-अलग पूजा पंडालों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की और हजारीबाग सहित समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हजारीबाग। हजारीबाग की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हजारीबाग में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दो युवा एथलीट पृथ्वी उरांव और अनौखी कुमारी का चयन अंडर-17 विश्व विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 से 8 दिसंबर तक ब्राजील के जेनेवा में किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
हजारीबाग। मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से जुड़ी बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति इस वर्ष अपनी 26वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में महासमिति की दूसरी बैठक सचिव दीप नारायण निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मां दुर्गा के जयकारों और जय माता दी के उद्घोष के साथ हुई।
कटकमसांडी। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड के पश्चिमी मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे गणेश पूजा, ब्रह्मभोज सहित कई धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए हरसंभव पहल का भरोसा दिलाया।
हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम तोरार में 6 सितंबर की रात हुई जगेश्वर भुईयां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे अवैध संबंध का आरोप सामने आया है।
9 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.4k