बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में प्रशासन अलर्ट
-लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार वर्षा, जिलाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर आवागमन और जलभराव पर नजर रखने के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव की स्थिति बनी है। मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों के जिलाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हैं। जिलों में वाहनों के आवागमन, जलभराव और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लेने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, कानपुर मंडल, प्रयागराज मंडल, अयोध्या मंडल, वाराणसी सहित कई जिलों में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एस एन सुनील पांडेय ने बताया कि
कृषि विभाग की 25 सितंबर तक की वर्षा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 54 जिलों में वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में 14 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि बलरामपुर में सर्वाधिक 71.6 मिलीमीटर और बरेली में न्यूनतम 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। एक जून से 25 सितंबर तक प्रदेश के 15 जिलों में सामान्य से 120 प्रतिशत से अधिक, 36 जिलों में सामान्य, 10 जिलों में सामान्य से कम और आठ जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है। छह जिलों में सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है, जबकि किसी भी जिले में शून्य वर्षा दर्ज नहीं हुई।
रिपोर्ट के अनुसार सामान्य से 120 प्रतिशत से अधिक वर्षा वाले जिलों में संभल, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर, मेरठ, बांदा, कानपुर नगर, मुजफ्फरनगर, एटा, प्रयागराज, कन्नौज, बिजनौर, फिरोजाबाद, ललितपुर और प्रतापगढ़ शामिल हैं। वहीं 36 जिलों में वर्षा सामान्य श्रेणी में रही।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश तथा 27 सितंबर को भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 से 27 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
बारिश को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों पर लगातार नजर रखने, आमजन से संपर्क बनाए रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में विशेष निगरानी की जा रही है। प्रदेश के सभी प्राइमरी से लेकर बारहवीं तक के स्कूल, सीबीएसी,यूपी बोर्ड एवं आई एससी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला जलभराव वाले क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त सड़कों और प्रमुख मार्गों पर आवागमन की स्थिति पर नजर रख रहा है। लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

-लखनऊ समेत कई जिलों में लगातार वर्षा, जिलाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर आवागमन और जलभराव पर नजर रखने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अतिवृष्टि को लेकर शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मुस्तदी के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने 32 जिलाें में आकस्मिक बाढ़ आने व 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
गणेश प्रतिमाओं के दर्शन के लिए मार्ग में लोगों की भीड़ जुटी रही गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन युवाओं द्वारा किया गया । मटकी को 15 फीट ऊंचाई पर बांधा गया । जिसे युवाओं ने हौसले के साथ मानव श्रृंखला बनाकर फोड़ा ।
विसर्जन यात्राओं को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस की निगरानी के बीच सभी शोभायात्राएं शमसाबाद के ढाई घाट स्थित गंगा तट के लिए रवाना हुई। जहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के साथ ही कई दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणपति के आगमन की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी।हालांकि आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। और रिमझिम बारिश भी हो रही है ।लेकिन इसके बावजूद भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया । भीगते हुए श्रद्धालु शोभायात्रा में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे ।
गोंडा। तरबगंज-मोतीगंज मार्ग पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. तुषार बनर्जी (56) अपने बेटे के साथ क्लिनिक से घर लौट रहे थे। बारिश हो रही थी, तभी अचानक सड़क पर आए छुट्टा मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए।हेलमेट पहने होने के कारण उनके बेटे की जान बाल-बाल बच गई, उसे मामूली चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल डॉक्टर को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।डॉ. बनर्जी पिछले तीन दशकों से क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रहे थे। गरीबों के मसीहा के रूप में उनकी पहचान थी। उनकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगे।
आध्यात्मिक साधना के साथ शिक्षा, चिकित्सा और आर्थिक विकेंद्रीकरण पर जोर, विद्वानों ने समकालीन संदर्भों में परखी प्रासंगिकता
*चाय पीते समय दबंगों ने सिर फोड़ा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
प्रतापगढ़। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जेडी शिक्षा ग्राम द्वारा संचालित ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कोहंडौर, प्रतापगढ़ में आज पूरे उत्साह के साथ विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। सबसे पहले शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और उन्होंने छात्रों को इस अवसर पर पूरे विश्व में फार्मेसी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो चिकित्सा विज्ञान और रोगी की देखभाल के बीच सीधा संबंध स्थापित करता है। प्रधानाचार्य डॉक्टर एचयस चौरसिया ने आज के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के बारे में बताया, जिसमे क्विज प्रतियोगिता, फार्मेसी थीम पर रंगोली, पोस्टर प्रेजेंटेशन, प्लांटेशन प्रेजेंटेशन, वर्किंग मॉडल बनाकर छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट किए हुए सभी छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । छात्रों में अनु यादव, जिज्ञासिनी वर्मा, पलक मिश्रा ,प्रीती वर्मा, तनु जायसवाल सतीश तिवारी, शैलजा पांडे आदि छात्रों विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर शिक्षण संस्थान से जुड़े सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।
Sep 26 2026, 12:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k