मऊ डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज, मऊ में “माई हेल्थ, माई प्राइड” के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
मऊ, 25 सितम्बर 2026।
भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशानुसार संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत – 100 डेज संकल्प अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार को डी.सी.एस.के. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, मऊ में “माई हेल्थ, माई प्राइड” विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को समझाना तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। विभागीय निर्देश के अनुसार 25 सितम्बर को सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा स्वास्थ्य एवं नशे के संबंध में विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं उपस्थित अतिथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव एवं परामर्श प्रदान किया गया।
इस दौरान विशेषज्ञ के रूप में डॉ नीलेश श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला महिला अस्पताल, मऊ, डॉ अनिल कुमार, (फिजिशियन), डॉ कंचन लता आजाद, डॉ कुसुम वर्मा, डॉ वन्दना श्रीवास्तव, डॉ नीलम (जिला नशा मुक्ति केंद्र, मऊ) , डॉ ज्योति सिंह, अध्यक्षा, इनर व्हील क्लब, मऊ और डॉ रुचिका मिश्रा जी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में जिला हॉस्पिटल की तकनीशियन टीम के सदस्य राम जनम सिंह यादव, शिव मुनि, विजय राय भी उपस्थित रहे।
Sep 25 2026, 18:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k