अघोषित रात्रि बिजली कटौती को लेकर सत्याग्रह अनशन पर बैठे बाबा तिवारी
अधिशाषी अभियंता कार्यालय मेजारोड़ मे लगभग 7 घंटे चले धरने के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागा विभाग
अधिशाषी अभियंता के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त, एक सप्ताह मे समस्या दूर नहीं हुई तो होगा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
प्रयागराज
Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
मेजा क्षेत्र मे अघोषित बिजली कटौती को लेकर कुम्भकर्णी नींद मे सो रहे बिजली विभाग के आलाधिकारियों को जगाने के लिए बीते दिन यमुनापार विकास मंच के अध्यक्ष बाबा सर्वेश तिवारी सत्याग्रह अनशन पर बैठ गए। समूचे मेजा क्षेत्र मे हो रहे अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। अनशन पर बैठे बाबा तिवारी ने साफ शब्दों मे कहा कि यदि रात्रि बिजली कटौती जल्द बन्द नहीं होती तो मेजावासियों के साथ अनिश्चित कालीन अनशन जारी रहेगा। यमुनापार विकास मंच द्वारा इससे पहले भी कई बार अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन कुछ दिन बिजली कटौती मे सुधार के बाद पुनः स्थिति जस की तस हो जाती है जिससे अनियमित बिजली व्यवस्था को लेकर मेजावासियों मे आक्रोश व्याप्त है। बाबा तिवारी ने कहा की सूबे की सरकार दम्भ भरती है कि प्रदेश के सभी जिलों मे चौबीस घंटे बिजली दी जाती है लेकिन जमीनी हकीकत उसके उलट है मेजा मे 10 से 12 घंटे बामुश्किल बिजली आपूर्ति मिल रही है जिसके कारण आमजनमानस से लेकर किसान तक परेशान हैं। लगभग सात घंटे तक चले अनशन के बाद अधिशाषी अभियंता ने आकर आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का निदान किया जायेगा। जिसके बाद बाबा तिवारी ने ज्ञापन देते हुए एक सप्ताह तक समाधान का समय दिया। और साफ किया कि समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा। अधिशासी अभियंता द्वारा उच्चाधिकारियो से बात करके आश्वस्त किया गया जिसके बाद अनशन समाप्त हुआ। अनशन मे मुख्य रूप से बाबा सर्वेश तिवारी के साथ समाजसेवी किसान नेता पंडित राम शिरोमणि तिवारी, रामबाबू मिश्रा, ओपी पांडेय, सतीश तिवारी, धीरज श्रीवास्तव, शीलू उपाध्याय, सोनू गौतम, संजय विश्वकर्मा, शमशाद हुसैन, निलेश तिवारी, विकास शुक्ला, काजू नेता प्रवीण मौर्या, डबलू बिन्द आदि लोग सम्मिलित रहे।

अधिशाषी अभियंता कार्यालय मेजारोड़ मे लगभग 7 घंटे चले धरने के बाद कुम्भकर्णी नींद से जागा विभाग

प्रयागराज
लखनऊ । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था युगधारा फाउंडेशन लखनऊ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 19 सितंबर 2026 को किया गया। जहां मुंबई महानगर की ख्यातिप्राप्त कवियत्री सत्यभामा शिवकुमार सिंह कृत चौथी पुस्तक ' स्वर संवेदना ' का लोकार्पण हुआ तत्पश्चात ' स्पर्श चेतना ' को संस्था द्वारा साहित्य रत्नाकर सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार सहस्त्र बुद्धे सहित अनेकों वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित थे।आयोजन युगधारा के अध्यक्ष श्रीमती गीता अवस्थी, उपाध्यक्ष आकाश अवस्थी एवं महासचिव सौम्या मिश्रा एवं सहयोगियों द्वारा किया गया जहां सत्यभामा सिंह को सम्मान प्राप्त हुआ। लखनऊ में सत्यभामा सिंह का सम्मान हुआ यह जानकर महानगर मुंबई के साहित्यकारों ने बधाइयां दी।सत्यभामा सिंह बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की राष्ट्रीय महासचिव हैं जिन्होंने पत्रकार विनय शर्मा दीप को बताया कि मेरे काव्य-संग्रह ‘स्पर्श चेतना’ को युगधारा फाउंडेशन द्वारा ‘साहित्य रत्नाकर सम्मान’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। इस सम्मान के साथ प्राप्त ₹2500 की सम्मान राशि मेरे साहित्यिक सृजन के प्रति विश्वास और प्रोत्साहन का स्नेहिल प्रतीक है।इस आत्मीय सम्मान के लिए युगधारा फाउंडेशन की महासचिव सौम्या मिश्रा तथा युगधारा के समस्त पदाधिकारियों एवं साहित्य-प्रेमी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ।
ईको-फ्रेंडली तरीके से प्रतिमा विसर्जित कर विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के लोहिंदा चौराहा स्थित सेक्रेट लाइफ स्कूल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार के साथ आगामी मिशन 2027 को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलेभर में भगवान श्री परशुराम की 1100 प्रतिमाएं भेंट करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भगवान श्री परशुराम के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर घर में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियोंजीवन, शौर्य और संस्कारों से परिचित हो सके। इससे युवाओं में उनके प्रति आस्था और सम्मान का भाव भी बढ़ेगा। और कार्यकर्ताओं ने 1100 प्रतिमाएं भेंट करने की पहल पर सहमति जताते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी से नागेंद्र कुमार मिश्र वशिष्ठ, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजेंद्र मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, ब्लॉक प्रभारी दीपक मिश्र, नवीन उपाध्याय, कल्पनात उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय प्रधान, रमेश मिश्र, इंद्रेश मिश्र, अमरपाल तिवारी और विधानसभा कार्यकारिणी के प्रवीण दुबे लालन मौजूद रहे। पत्रकार अमित पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
1956 में बनी चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पम्प नहर को आधुनिक तकनीक से लैस कर 660 क्यूसेक क्षमता के साथ तैयार किया गया है।
अकोल्ही मुबारकपुर में रात के समय वारदात, सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को हुई जानकारी
Sep 25 2026, 18:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k