विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित
गोंडा।विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर के अवसर पर फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन व
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गोंडा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा वृद्धआश्रम, गोंडा पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को दैनिक उपयोग सामग्री, फल, मिठाई व अन्य सामानों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला औषधि निरीक्षक, गोंडा डॉ. सुकृति वर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी, डी.पी.ए. गोंडा के मंत्री डॉ. सुधीर शुक्ला, फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. कुलदीप मणि त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री डॉ. नौशाद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, जिला अध्यक्ष डॉ. सुमित मोहनवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी डॉ. उल्लास मिश्रा, जिला सह संयोजक श्री निलेश्वर नाथ पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. निरंजन सैनी, जिला महासचिव संदीप यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. राम बाबू व अजय गुप्ता, विनोद सैनी, राकेश वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, फुरकान सलमानी, अयोध्या प्रसाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष व इंचार्ज शाखा गोंडा के जिला अध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि *वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे 2026 की थीम "स्वस्थ भविष्य हेतु फार्मासिस्टों का सशक्त होना"है। यह थीम इस बात को दर्शाती है कि विश्व में जनमानस के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हेतु फार्मासिस्ट की अहम व महत्वपूर्ण भूमिका है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा इस्तांबुल, तुर्की में इसी दिन 25 सितंबर को 1912 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य फार्मास्युटिकल व अन्य दवाओं से सम्बन्धित जागरूकता फैलाना व दवाओं की गुणवत्ता व उससे होने वाले दुष्प्रभाव को कम करना था।
Sep 25 2026, 16:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1