जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के लोहिंदा चौराहा स्थित सेक्रेट लाइफ स्कूल में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन विस्तार के साथ आगामी मिशन 2027 को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलेभर में भगवान श्री परशुराम की 1100 प्रतिमाएं भेंट करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार दुबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भगवान श्री परशुराम के विचारों और आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि हर घर में भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी उनके बैठक में संगठन को मजबूत करने और समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियोंजीवन, शौर्य और संस्कारों से परिचित हो सके। इससे युवाओं में उनके प्रति आस्था और सम्मान का भाव भी बढ़ेगा। और कार्यकर्ताओं ने 1100 प्रतिमाएं भेंट करने की पहल पर सहमति जताते हुए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी से नागेंद्र कुमार मिश्र वशिष्ठ, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजेंद्र मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, ब्लॉक प्रभारी दीपक मिश्र, नवीन उपाध्याय, कल्पनात उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय प्रधान, रमेश मिश्र, इंद्रेश मिश्र, अमरपाल तिवारी और विधानसभा कार्यकारिणी के प्रवीण दुबे लालन मौजूद रहे। पत्रकार अमित पाण्डेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, BJP प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने ही खोल दी सिस्टम की कलई, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से मिले अनिल द्विवेदी

लखनऊ/सोनभद्र।भाजपा सरकार में ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ने अपनी ही सरकार के अस्पताल की बदहाली की पोल खोल दी है। सोनभद्र निवासी एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता अनिल द्विवेदी ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर मुलाकात कर राबर्ट्सगंज, सोनभद्र मेडिकल कॉलेज से संबद्ध L-2 और L-3 अस्पताल (लोढ़ी) की खस्ता हालत पर पत्र सौंपा है। अनिल द्विवेदी ने डिप्टी सीएम को दिए पत्र में कहा है कि जिला संयुक्त चिकित्सालय की हालत बेहद खराब है, जिससे प्रतिदिन हजारों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और भाजपा सरकार की छवि खराब हो रही है।

*पत्र में उठाए गए प्रमुख मुद्दे *

उन्होंने करोड़ों की L-3 बिल्डिंग जो 3 साल से बंद पड़ी है का मुद्दा उठाते हुए  डिप्टी सीएम को बताया कि, L-3 बिल्डिंग को बने 3-4 साल हो गए, लेकिन आज तक बेड और OT शुरू नहीं हो सका। करोड़ों की लागत से बनी बिल्डिंग शोपीस बनी है। इसी प्रकार से L-2 में AC तक खराब पड़ा है। L-2 वार्ड में बुनियादी सुविधा AC पिछले 5-6 महीने से खराब पड़ा है, AMC तक नहीं हुआ है। आयुष्मान योजना ठप है, आयुष्मान भारत का बकाया भुगतान न होने से गरीब मरीजों का इलाज बंद पड़ा है। जनरेटर खराब, ऑटो मोड पर नहीं, मरीजों-डॉक्टरों के लिए पार्किंग नहीं, SMC कंपनी की लापरवाही से बेड, लाइट और साफ-सफाई बदहाल।

*घटिया सामान और गलत रिपोर्ट:*

अस्पताल में निम्न गुणवत्ता का सामान खरीदा गया है, एक्स-रे सुविधा नदारद है और खून जांच की रिपोर्ट बार-बार गलत आ रही है।
अनिल द्विवेदी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर उच्चस्तरीय जांच और तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मऊ सात दशक पुरानी मशीनों की जगह अब आधुनिक पम्प, नए पैनल और अपग्रेडेड सबस्टेशन… दोहरीघाट की ऐतिहासिक पम्प नहर ने अब नया रूप ले लिया है।
1956 में बनी चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पम्प नहर को आधुनिक तकनीक से लैस कर 660 क्यूसेक क्षमता के साथ तैयार किया गया है।

विभाग के मुताबिक, इससे मऊ और बलिया के करीब 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

परियोजना परिसर में 30 किलोवाट का सोलर पैनल, आधुनिक कंट्रोल रूम और अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं।शुक्रवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इसका लोकार्पण किया।
मऊ दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, आभूषण व दानपेटिका ले गए चोर
अकोल्ही मुबारकपुर में रात के समय वारदात, सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को हुई जानकारी

घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर सोने का मांगटीका, नथुनी समेत अन्य आभूषण और दानपेटिका चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर जुट गए।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मंदिर की देखरेख करने वाले जयनाथ चौरसिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित
गोंडा।विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर के अवसर पर फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन व
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गोंडा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा वृद्धआश्रम, गोंडा पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को दैनिक उपयोग सामग्री, फल, मिठाई व अन्य सामानों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला औषधि निरीक्षक, गोंडा डॉ. सुकृति वर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी, डी.पी.ए. गोंडा के मंत्री डॉ. सुधीर शुक्ला, फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. कुलदीप मणि त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री डॉ. नौशाद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, जिला अध्यक्ष डॉ. सुमित मोहनवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी डॉ. उल्लास मिश्रा, जिला सह संयोजक श्री निलेश्वर नाथ पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. निरंजन सैनी, जिला महासचिव संदीप यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. राम बाबू व अजय गुप्ता, विनोद सैनी, राकेश वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, फुरकान सलमानी, अयोध्या प्रसाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष व इंचार्ज शाखा गोंडा के जिला अध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि *वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे 2026 की थीम "स्वस्थ भविष्य हेतु फार्मासिस्टों का सशक्त होना"है। यह थीम इस बात को दर्शाती है कि विश्व में जनमानस के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हेतु फार्मासिस्ट की अहम व महत्वपूर्ण भूमिका है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा इस्तांबुल, तुर्की में इसी दिन 25 सितंबर को 1912 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य फार्मास्युटिकल व अन्य दवाओं से सम्बन्धित जागरूकता फैलाना व दवाओं की गुणवत्ता व उससे होने वाले दुष्प्रभाव को कम करना था।
भदोही में तीसरे दिन भी रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट:लोगों की दिनचर्या पर असर, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बदला मौसम*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही जनपद में शुक्रवार को सुबह 7:30 आसमान में छाया बदला व रिमझिम बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया है अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 रहने का अनुमान है ठंड हवाएं चलने से लोगों को ठंडी का एहसास कर रही है बता दे की लगातार जिले में आज तीसरे दिन रिमझिम रिमझिम करके बारिश हो रही है जिससे शिमला हुआ बर्फीली एरिया का एहसास लोगों को हो रहा है आसमान में छाए बादल दिन में अंधेरा बना हुआ है बूढ़े व बच्चों को ठंड लगने से गर्म कपड़े से शरीर ढके हुए हैं। भदोही जिले में बता दें कि बुधवार को रात बारिश शुरू हुई जो गुरुवार को सुबह से लेकर 12:00 तक रिमझिम रिमझिम करके होती रही और रात में भी रिमझिम बारिश होती रही शुक्रवार को सुबह से भी बारिश जारी है आसमान में बादल छाया हुआ है। किसान श्याम सुंदर एवं बहू हथियार की माने तो यह बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगा कहा कि हल्की-हल्की बारिश हो रही है जो धान के पत्तियों से लेकर जड़ों तक पहुंच रही है जिससे धन का पैदावार ठीक-ठाक रहेगा मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज रिमझिम बारिश पूरे दिन होने की संभावना है और मौसम इसी तरह बना रहेगा। लगातार तीसरे दिन रिमझिम बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या विलंब से शुरू हुई जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग रेनकोट पहन कर बाहर निकले और कुछ लोग पूरे दिन घर में बैठकर समय बिताया।
मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण भदोही में इसका असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा।
जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मऊ। सदर तहसील क्षेत्र के रैनी ग्राम सभा को जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। खराब सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
30 घंटे से आफत की बारिश : जनजीवन पटरी से उतरा, शहर से गांव तक जलभराव और बिजली गुल
*तेज हवाओं के साथ लगातार बरसात से सर्द हुआ मौसम, जिला अस्पताल से लेकर हर मोहल्ले में पानी ही पानी


गोंडा। जिले में पिछले 30 घंटों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सर्द हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।शहर में जगह-जगह जलभराव के हालात बन गए हैं। जिला अस्पताल से लेकर शहर के हर मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है।तेज आंधी और बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में कल से ही बिजली संकट गहरा गया है। बिजली न होने से लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लगातार बारिश के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार हाल-फिलहाल बारिश के बंद होने के आसार नहीं हैं, जिससे प्रशासन की चिंता भीa बढ़ गई है। लगातार 30 घंटों की बारिश ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से रोक दिया है।
देवरों ने ससुर के साथ मिलकर सारी संपत्ति अपने नाम कराई, विवाहिता ने लगाया साजिश का आरोप
* बच्चों के विवाद की खुन्नस में अखिलेश चौहान पर साजिश रचने का आरोप, थाने में न्याय की गुहार


गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव में संपत्ति को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी अनीता चौहान ने गांव के ही अखिलेश चौहान और अपने ससुर व देवरों पर साजिश के तहत सारी संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।
अनीता चौहान का आरोप है कि अखिलेश चौहान ने षड्यंत्र करते हुए उनके ससुर और देवरों को बहकाकर सारी संपत्ति दो देवरों के नाम वसीयत करवा दी है, जबकि उनके पति को इस अधिकार से पूरी तरह वंचित कर दिया गया है।पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बच्चों को लेकर अखिलेश चौहान से उनका विवाद हुआ था। तभी से अखिलेश उनसे खुन्नस रखे हुए था। इसी खुन्नस के चलते उसने परिवार के अंदर ही फूट डालकर विवाद खड़ा कर दिया और ससुर को अपने पक्ष में कर सारी जायदाद देवरों के नाम करा दी।इस मामले को लेकर अनीता चौहान शुक्रवार को नवाबगंज थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मऊ गो पालन से समृद्धि की राह, गो आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर
गौसेवा आयोग में मऊ से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

मऊ। गाजीपुर तिराहा स्थित गृहस्थ प्लाजा में गुरुवार को गोवंश संरक्षण, गो पालन को बढ़ावा देने तथा गो आधारित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोष्ठी एवं स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गौसेवा आयोग में मऊ जनपद से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डेय का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। गो पालन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। गोबर और गोमूत्र से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि गोवंश संरक्षण के साथ पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से गो पालन के लिए प्रशिक्षित और जागरूक किया जाना जरूरी है। गो आधारित उत्पादों के लिए प्रशिक्षण, बाजार और उचित प्रोत्साहन उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

इस अवसर पर भानु प्रकाश पाण्डेय ने गो संरक्षण और गो पालन को जन-जन तक पहुंचाने तथा गो आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि, गोसेवा से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।