मऊ दुर्गा मंदिर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, आभूषण व दानपेटिका ले गए चोर
अकोल्ही मुबारकपुर में रात के समय वारदात, सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को हुई जानकारी

घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अकोल्ही मुबारकपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर सोने का मांगटीका, नथुनी समेत अन्य आभूषण और दानपेटिका चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर जुट गए।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

मंदिर की देखरेख करने वाले जयनाथ चौरसिया ने अज्ञात चोरों के खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद करने की मांग की है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित
गोंडा।विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर के अवसर पर फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन व
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन गोंडा के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा वृद्धआश्रम, गोंडा पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी को दैनिक उपयोग सामग्री, फल, मिठाई व अन्य सामानों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में जिला औषधि निरीक्षक, गोंडा डॉ. सुकृति वर्मा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी, डी.पी.ए. गोंडा के मंत्री डॉ. सुधीर शुक्ला, फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. कुलदीप मणि त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री डॉ. नौशाद खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, जिला अध्यक्ष डॉ. सुमित मोहनवाल, मण्डल मीडिया प्रभारी डॉ. उल्लास मिश्रा, जिला सह संयोजक श्री निलेश्वर नाथ पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. निरंजन सैनी, जिला महासचिव संदीप यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. राम बाबू व अजय गुप्ता, विनोद सैनी, राकेश वर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, फुरकान सलमानी, अयोध्या प्रसाद की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष व इंचार्ज शाखा गोंडा के जिला अध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि *वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे 2026 की थीम "स्वस्थ भविष्य हेतु फार्मासिस्टों का सशक्त होना"है। यह थीम इस बात को दर्शाती है कि विश्व में जनमानस के स्वास्थ्य में निरन्तर सुधार हेतु फार्मासिस्ट की अहम व महत्वपूर्ण भूमिका है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत वर्ष 2009 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा इस्तांबुल, तुर्की में इसी दिन 25 सितंबर को 1912 में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन की स्थापना हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य फार्मास्युटिकल व अन्य दवाओं से सम्बन्धित जागरूकता फैलाना व दवाओं की गुणवत्ता व उससे होने वाले दुष्प्रभाव को कम करना था।
भदोही में तीसरे दिन भी रिमझिम बारिश, तापमान में गिरावट:लोगों की दिनचर्या पर असर, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण बदला मौसम*


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। भदोही जनपद में शुक्रवार को सुबह 7:30 आसमान में छाया बदला व रिमझिम बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज किया गया है अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 रहने का अनुमान है ठंड हवाएं चलने से लोगों को ठंडी का एहसास कर रही है बता दे की लगातार जिले में आज तीसरे दिन रिमझिम रिमझिम करके बारिश हो रही है जिससे शिमला हुआ बर्फीली एरिया का एहसास लोगों को हो रहा है आसमान में छाए बादल दिन में अंधेरा बना हुआ है बूढ़े व बच्चों को ठंड लगने से गर्म कपड़े से शरीर ढके हुए हैं। भदोही जिले में बता दें कि बुधवार को रात बारिश शुरू हुई जो गुरुवार को सुबह से लेकर 12:00 तक रिमझिम रिमझिम करके होती रही और रात में भी रिमझिम बारिश होती रही शुक्रवार को सुबह से भी बारिश जारी है आसमान में बादल छाया हुआ है। किसान श्याम सुंदर एवं बहू हथियार की माने तो यह बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगा कहा कि हल्की-हल्की बारिश हो रही है जो धान के पत्तियों से लेकर जड़ों तक पहुंच रही है जिससे धन का पैदावार ठीक-ठाक रहेगा मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज रिमझिम बारिश पूरे दिन होने की संभावना है और मौसम इसी तरह बना रहेगा। लगातार तीसरे दिन रिमझिम बारिश के कारण लोगों की दिनचर्या विलंब से शुरू हुई जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग रेनकोट पहन कर बाहर निकले और कुछ लोग पूरे दिन घर में बैठकर समय बिताया।
मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण भदोही में इसका असर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा।
जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
मऊ। सदर तहसील क्षेत्र के रैनी ग्राम सभा को जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, लेकिन जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। खराब सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
30 घंटे से आफत की बारिश : जनजीवन पटरी से उतरा, शहर से गांव तक जलभराव और बिजली गुल
*तेज हवाओं के साथ लगातार बरसात से सर्द हुआ मौसम, जिला अस्पताल से लेकर हर मोहल्ले में पानी ही पानी


गोंडा। जिले में पिछले 30 घंटों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सर्द हो गया है, लेकिन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर से लेकर गांव तक चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।शहर में जगह-जगह जलभराव के हालात बन गए हैं। जिला अस्पताल से लेकर शहर के हर मोहल्ले और मुख्य मार्गों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है।तेज आंधी और बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में कल से ही बिजली संकट गहरा गया है। बिजली न होने से लोगों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लगातार बारिश के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार हाल-फिलहाल बारिश के बंद होने के आसार नहीं हैं, जिससे प्रशासन की चिंता भीa बढ़ गई है। लगातार 30 घंटों की बारिश ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से रोक दिया है।
देवरों ने ससुर के साथ मिलकर सारी संपत्ति अपने नाम कराई, विवाहिता ने लगाया साजिश का आरोप
* बच्चों के विवाद की खुन्नस में अखिलेश चौहान पर साजिश रचने का आरोप, थाने में न्याय की गुहार


गोंडा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव में संपत्ति को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव निवासी अनीता चौहान ने गांव के ही अखिलेश चौहान और अपने ससुर व देवरों पर साजिश के तहत सारी संपत्ति हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।
अनीता चौहान का आरोप है कि अखिलेश चौहान ने षड्यंत्र करते हुए उनके ससुर और देवरों को बहकाकर सारी संपत्ति दो देवरों के नाम वसीयत करवा दी है, जबकि उनके पति को इस अधिकार से पूरी तरह वंचित कर दिया गया है।पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बच्चों को लेकर अखिलेश चौहान से उनका विवाद हुआ था। तभी से अखिलेश उनसे खुन्नस रखे हुए था। इसी खुन्नस के चलते उसने परिवार के अंदर ही फूट डालकर विवाद खड़ा कर दिया और ससुर को अपने पक्ष में कर सारी जायदाद देवरों के नाम करा दी।इस मामले को लेकर अनीता चौहान शुक्रवार को नवाबगंज थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मऊ गो पालन से समृद्धि की राह, गो आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर
गौसेवा आयोग में मऊ से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत

मऊ। गाजीपुर तिराहा स्थित गृहस्थ प्लाजा में गुरुवार को गोवंश संरक्षण, गो पालन को बढ़ावा देने तथा गो आधारित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोष्ठी एवं स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गौसेवा आयोग में मऊ जनपद से नामित सदस्य भानु प्रकाश पाण्डेय का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। गो पालन को धार्मिक आस्था के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। गोबर और गोमूत्र से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों को बढ़ावा देकर किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि गोवंश संरक्षण के साथ पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से गो पालन के लिए प्रशिक्षित और जागरूक किया जाना जरूरी है। गो आधारित उत्पादों के लिए प्रशिक्षण, बाजार और उचित प्रोत्साहन उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।

इस अवसर पर भानु प्रकाश पाण्डेय ने गो संरक्षण और गो पालन को जन-जन तक पहुंचाने तथा गो आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि, गोसेवा से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मऊ  मुंशीपुरा के ओवरब्रिज के बगल बनी नई सड़क पर सवाल, निर्माण के तुरंत बाद टूटने लगी सड़क
मऊ। जनपद मऊ मुंशीपुरा के ओवरब्रिज के बगल में हाल ही में बनाई गई नई सड़क निर्माण पूरा होते ही टूटने लगी है।

सड़क की सतह जगह-जगह से उखड़ने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
मऊ में 1410 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग, 451 वाहनों का चालान

मऊ। यातायात नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मऊ पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने 28 स्थानों पर 28 टीमें तैनात कर करीब 1410 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 451 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस टीमों ने अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, गलत स्थानों पर वाहन पार्क नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
शहीद भगत सिंह जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड में होगा ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा

बहसूमा (मेरठ)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को बहसूमा के रामलीला ग्राउंड, मंगल बाजार में आयोजित होने वाले ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

कृष्णा ग्रुप मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह की अमर शहादत और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा, उपाध्यक्ष पप्पू चहल, संयोजक अरुण कुमार दिले प्रजापति तथा महामंत्री की जिम्मेदारी वीरेंद्र नागर और गौरव राजवंशी को दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा एवं पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद चहल को सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से उनकी शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बैठक में मनीष अहलावत, दानिश, अमित गोयल, राजू राठी, मोहित, निशु रस्तोगी, मास्टर विकास, दीपक, विष्णु कुमार, अभिषेक गौड़, मोबिन, जॉनी ठाकुर, सचिन सुकड़ी, सुमित चाहल, सुधीर अहलावत, जयवीर रावत, ब्रह्मचारी ओमवीर प्रजापति, बंदर चौहान, पवन गोयल, विजेंद्र गिरी, प्रमोद गर्ग, हरीश गोयल, अमन गोयल, राजू चपराना, राहुल सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों ने कस्बा बहसूमा एवं क्षेत्र के नागरिकों से 28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।