शहीद भगत सिंह जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड में होगा ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा
बहसूमा (मेरठ)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को बहसूमा के रामलीला ग्राउंड, मंगल बाजार में आयोजित होने वाले ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
कृष्णा ग्रुप मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह की अमर शहादत और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा, उपाध्यक्ष पप्पू चहल, संयोजक अरुण कुमार दिले प्रजापति तथा महामंत्री की जिम्मेदारी वीरेंद्र नागर और गौरव राजवंशी को दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा एवं पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद चहल को सौंपी गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से उनकी शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
बैठक में मनीष अहलावत, दानिश, अमित गोयल, राजू राठी, मोहित, निशु रस्तोगी, मास्टर विकास, दीपक, विष्णु कुमार, अभिषेक गौड़, मोबिन, जॉनी ठाकुर, सचिन सुकड़ी, सुमित चाहल, सुधीर अहलावत, जयवीर रावत, ब्रह्मचारी ओमवीर प्रजापति, बंदर चौहान, पवन गोयल, विजेंद्र गिरी, प्रमोद गर्ग, हरीश गोयल, अमन गोयल, राजू चपराना, राहुल सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने कस्बा बहसूमा एवं क्षेत्र के नागरिकों से 28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।
Sep 25 2026, 15:59
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1