मऊ  मुंशीपुरा के ओवरब्रिज के बगल बनी नई सड़क पर सवाल, निर्माण के तुरंत बाद टूटने लगी सड़क
मऊ। जनपद मऊ मुंशीपुरा के ओवरब्रिज के बगल में हाल ही में बनाई गई नई सड़क निर्माण पूरा होते ही टूटने लगी है।

सड़क की सतह जगह-जगह से उखड़ने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
मऊ में 1410 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग, 451 वाहनों का चालान

मऊ। यातायात नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मऊ पुलिस ने गुरुवार को जिलेभर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने 28 स्थानों पर 28 टीमें तैनात कर करीब 1410 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 451 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस टीमों ने अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, गलत स्थानों पर वाहन पार्क नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
शहीद भगत सिंह जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित
28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड में होगा ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने की चर्चा

बहसूमा (मेरठ)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को बहसूमा के रामलीला ग्राउंड, मंगल बाजार में आयोजित होने वाले ‘शहीद भगत सिंह के नाम एक शाम’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार शाम मंगल बाजार स्थित हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को सौंपी गईं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

कृष्णा ग्रुप मुजफ्फरनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह की अमर शहादत और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा, उपाध्यक्ष पप्पू चहल, संयोजक अरुण कुमार दिले प्रजापति तथा महामंत्री की जिम्मेदारी वीरेंद्र नागर और गौरव राजवंशी को दी गई। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम लांबा एवं पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद चहल को सौंपी गई।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन और उनका बलिदान देश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम के माध्यम से उनकी शहादत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

बैठक में मनीष अहलावत, दानिश, अमित गोयल, राजू राठी, मोहित, निशु रस्तोगी, मास्टर विकास, दीपक, विष्णु कुमार, अभिषेक गौड़, मोबिन, जॉनी ठाकुर, सचिन सुकड़ी, सुमित चाहल, सुधीर अहलावत, जयवीर रावत, ब्रह्मचारी ओमवीर प्रजापति, बंदर चौहान, पवन गोयल, विजेंद्र गिरी, प्रमोद गर्ग, हरीश गोयल, अमन गोयल, राजू चपराना, राहुल सूर्यवंशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजकों ने कस्बा बहसूमा एवं क्षेत्र के नागरिकों से 28 सितंबर को रामलीला ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।
परिश्रम संस्था की तरफ से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन
जौनपुर । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर जनसेवा के उद्देश्य से परिश्रम संस्था की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर 24 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे तेजीबाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित है। शिविर का उद्घाटन जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह करेंगे। शिविर में क्षेत्र के लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की जाएगी। नेत्र परीक्षण के बाद जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए जाएंगे। संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक नेत्र जांच और चश्मे की सुविधा पहुंचाना है। कार्यक्रम में श्यामराज सिंह, पूर्व सदस्य जिला पंचायत तथा एडवोकेट अखिलेश चौबे, सचिव, परिश्रम संस्था सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे। संस्था के सचिव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
बिजली चोरों पर प्रवर्तन दल का शिकंजा, 14 हजार वाट की चोरी पकड़ी; दो पर केस दर्ज
मीरजापुर। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल मिर्जापुर ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पड़री क्षेत्र के कम्हारी में चेकिंग के दौरान दो उपभोक्ता 14 हजार वाट से अधिक की बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए।
कार्यालय प्रवर्तन दल के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) यूपीपीसीएल शक्ति भवन, अपर पुलिस अधीक्षक डिस्कॉम वाराणसी व पुलिस उपाधीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुख्य अवर अभियंता अरुण कुमार प्रवर्तन दल मीरजापुर, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह प्रभारी पुलिस प्रवर्तन दल हमराहियान मु.आ. प्रदीप गिरी, मुख्य आरक्षी सिकन्दर सोनकर, आरक्षी राकेश पाल, आरक्षी अमित कुमार कश्यप के साथ थाना पड़री के कम्हारी, देवरी आमघाट में चेकिंग कर रहे थे। जहां जिऊती यादव पुत्र निरहू यादव, निवासी कम्हारी मौके पर परिसर चेक करने पर एलटी पोल से दो कोर की केबल जोड़कर मीटर संख्या P795103 में जोड़ी गई थी। साथ ही एक अतिरिक्त केबल जोड़कर डायरेक्ट 7518 वाट घरेलू बिजली चोरी करते पाया गया। इसी तरह अरुण कुमार पाठक पुत्र कमला शंकर पाठक, निवासी कम्हारी पोल से तीन केबल जोड़कर बिना संयोजन, बिना मीटर के डायरेक्ट 7192 वाट बिजली का उपयोग करते पाया गया। दोनों के खिलाफ धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चोरी का गैस सिलेण्डर, ₹1,150/- नगद व घटना में प्रयुक्त लोहे की रेती बरामद-



गोण्डा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार, शिक्षा क्षेत्र झंझरी, गोण्डा में दिनांक 20/21.09.2026 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय के किचन का कुंडा काटकर ताला तोड़ दिया गया तथा किचन में रखा 01 अदद गैस सिलेण्डर चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 0872/2026 पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही-
पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा था। दिनांक 22.09.2026 को उ0नि0 शुभांशु पाठक, चौकी प्रभारी जेल रोड मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नयापुरवा तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद रंग के बोरे में गैस सिलेण्डर लेकर जाते हुए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी एवं उसके कब्जे में मौजूद बोरे की तलाशी लेने पर 01 अदद लाल रंग का गैस सिलेण्डर एवं 01 अदद लोहे की रेती बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त गैस सिलेण्डर को विद्यालय से चोरी करना तथा घटना में लोहे की रेती का प्रयोग करना बताया गया। जामा तलाशी से ₹1,150/- नगद भी बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी, ट्रैक्टरों का सबार स्त्री पुरुष और बच्चे जयकारे लगाते हुए चल रहें

शमशाबाद फर्रुखाबाद। गांव शुक्रुल्लपुर से ढाई घाट गंगा तत्काल विसर्जन के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टरों के सवाल स्त्री पुरुष और बच्चे गंगा तट पर पहुंचे और अपने गड़बड़ गड़बड़ को विसर्जित किया सभी ने प्रणाम करते हुए अगले बरस गणपति होता जल्दी आ के नारे भी लगा रहे थे। आयोजक ने कहा कि यह पहला प्रयास था अगले बरस इससे बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष अशोक शुक्ला तनु शुक्ला प्रसून अवस्थी  राहुल शुक्ला प्रत्यूष अवस्थी आशुतोष अवस्थी आनंद शुक्ला अंकित शुक्ला मौजूद रहे।
मऊ रामलीला स्थल से कथित अतिक्रमण हटाने की मांग, डीएम को भेजा पत्र
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। श्री दशहरा रामलीला कमेटी मुहम्मदाबाद गोहना ने बनियापार स्थित रामलीला एवं मेला स्थल पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी मऊ को पत्र भेजा है। कमेटी का कहना है कि उक्त स्थान पर करीब 150 वर्षों से रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन होता आ रहा है।

कमेटी के अनुसार, गाटा संख्या 489 और 501 की भूमि पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और रावण के पक्के सिंहासन एवं चबूतरे बने हुए थे, जहां समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में कुछ लोगों ने सिंहासन और चबूतरों को क्षतिग्रस्त कर वहां अतिक्रमण कर लिया था। कमेटी के मुताबिक, प्रशासनिक कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में पुराने स्थान पर रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन कराया गया था।

कमेटी का आरोप है कि इसके बाद दोबारा पक्की दीवार का निर्माण शुरू कराया गया, जिसे उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद रोक दिया गया।

अब कमेटी ने जिलाधिकारी से रामलीला स्थल पर हुए कथित अतिक्रमण को हटवाने तथा आगामी रामलीला और दशहरा मेले के आयोजन के लिए स्थल उपलब्ध कराने की मांग की है।

कमेटी ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है।
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के बाद जूनियर शिक्षक संघ कुड़वार का अधिवेशन, कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
कुड़वार/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कुड़वार ब्लॉक इकाई की ओर से बुधवार को बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सईद अहमद खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना भी शिक्षक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन का उद्देश्य शिक्षक हितों के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करना होना चाहिए।

इसके उपरांत ब्लॉक इकाई के अधिवेशन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी तथा निर्वाचन अधिकारी राजीव मिश्रा और सचिन सिंह के संयोजन में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम पर्यवेक्षक द्वारा पूर्व ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

निर्वाचन के दौरान प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी आवेदन वैध पाए गए। निर्धारित समय तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर राजेश मिश्रा तथा मंत्री पद पर तौहीद अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा के साथ विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन लईक अहमद ने किया सईद अहमद क़े अध्यक्षीय भाषण क़े बाद कार्यक्रम की समापन की घोषणा हुई!राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, मोहम्मद हादी, प्रदीप यादव शिक्षामित्र संगठन के जिला महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुहेल सिद्दीकी, हिफाजत हुसैन, सदर अली, आदि लोगो ने सम्बोधित किया इस मौके पर रमन तिवारी विनय पाण्डेय धीरेन्द्र राव, पंकज यादव, सुरेन्द्र मौर्य सिकंदर वर्मा वीरेंद्र तिवारी टाइगर, ए आर पी बड़ेलाल सिंह श्रीपाल यादव, गोपाल पाण्डेय थाना कुड़वार क़े उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मृदुल त्रिपाठी, देव शंकर मिश्रा अखिलेश यादव, देशराज, जावेद कलीम, आसिफ हैदर, अरविन्द शर्मा, आदि सैंकड़ो शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति रहें
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत याकूतगंज गोशाला में चलाया गया स्वच्छता अभियान*

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड बढ़पुर स्थित याकूतगंज गोशाला में स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोशाला परिसर में श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।स्वच्छता अभियान में ग्रामवासियों, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से गोशाला परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने गोशाला में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा गोवंश के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है तथा गोशालाओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गोशाला परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना तथा गोवंश के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।