बिजली चोरों पर प्रवर्तन दल का शिकंजा, 14 हजार वाट की चोरी पकड़ी; दो पर केस दर्ज
मीरजापुर। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल मिर्जापुर ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पड़री क्षेत्र के कम्हारी में चेकिंग के दौरान दो उपभोक्ता 14 हजार वाट से अधिक की बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए।
कार्यालय प्रवर्तन दल के अनुसार, पुलिस महानिदेशक (सतर्कता) यूपीपीसीएल शक्ति भवन, अपर पुलिस अधीक्षक डिस्कॉम वाराणसी व पुलिस उपाधीक्षक मीरजापुर परिक्षेत्र के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुख्य अवर अभियंता अरुण कुमार प्रवर्तन दल मीरजापुर, उप निरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह प्रभारी पुलिस प्रवर्तन दल हमराहियान मु.आ. प्रदीप गिरी, मुख्य आरक्षी सिकन्दर सोनकर, आरक्षी राकेश पाल, आरक्षी अमित कुमार कश्यप के साथ थाना पड़री के कम्हारी, देवरी आमघाट में चेकिंग कर रहे थे। जहां जिऊती यादव पुत्र निरहू यादव, निवासी कम्हारी मौके पर परिसर चेक करने पर एलटी पोल से दो कोर की केबल जोड़कर मीटर संख्या P795103 में जोड़ी गई थी। साथ ही एक अतिरिक्त केबल जोड़कर डायरेक्ट 7518 वाट घरेलू बिजली चोरी करते पाया गया। इसी तरह अरुण कुमार पाठक पुत्र कमला शंकर पाठक, निवासी कम्हारी पोल से तीन केबल जोड़कर बिना संयोजन, बिना मीटर के डायरेक्ट 7192 वाट बिजली का उपयोग करते पाया गया। दोनों के खिलाफ धारा 135 भारतीय विद्युत अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चोरी का गैस सिलेण्डर, ₹1,150/- नगद व घटना में प्रयुक्त लोहे की रेती बरामद-



गोण्डा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार, शिक्षा क्षेत्र झंझरी, गोण्डा में दिनांक 20/21.09.2026 की रात्रि अज्ञात चोर द्वारा विद्यालय के किचन का कुंडा काटकर ताला तोड़ दिया गया तथा किचन में रखा 01 अदद गैस सिलेण्डर चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 0872/2026 पंजीकृत किया गया था।

कार्यवाही-
पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रयास किया जा रहा था। दिनांक 22.09.2026 को उ0नि0 शुभांशु पाठक, चौकी प्रभारी जेल रोड मय हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नयापुरवा तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद रंग के बोरे में गैस सिलेण्डर लेकर जाते हुए रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी एवं उसके कब्जे में मौजूद बोरे की तलाशी लेने पर 01 अदद लाल रंग का गैस सिलेण्डर एवं 01 अदद लोहे की रेती बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त गैस सिलेण्डर को विद्यालय से चोरी करना तथा घटना में लोहे की रेती का प्रयोग करना बताया गया। जामा तलाशी से ₹1,150/- नगद भी बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस जल्दी, ट्रैक्टरों का सबार स्त्री पुरुष और बच्चे जयकारे लगाते हुए चल रहें

शमशाबाद फर्रुखाबाद। गांव शुक्रुल्लपुर से ढाई घाट गंगा तत्काल विसर्जन के लिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टरों के सवाल स्त्री पुरुष और बच्चे गंगा तट पर पहुंचे और अपने गड़बड़ गड़बड़ को विसर्जित किया सभी ने प्रणाम करते हुए अगले बरस गणपति होता जल्दी आ के नारे भी लगा रहे थे। आयोजक ने कहा कि यह पहला प्रयास था अगले बरस इससे बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष अशोक शुक्ला तनु शुक्ला प्रसून अवस्थी  राहुल शुक्ला प्रत्यूष अवस्थी आशुतोष अवस्थी आनंद शुक्ला अंकित शुक्ला मौजूद रहे।
मऊ रामलीला स्थल से कथित अतिक्रमण हटाने की मांग, डीएम को भेजा पत्र
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। श्री दशहरा रामलीला कमेटी मुहम्मदाबाद गोहना ने बनियापार स्थित रामलीला एवं मेला स्थल पर कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी मऊ को पत्र भेजा है। कमेटी का कहना है कि उक्त स्थान पर करीब 150 वर्षों से रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन होता आ रहा है।

कमेटी के अनुसार, गाटा संख्या 489 और 501 की भूमि पर भगवान श्रीराम, माता जानकी और रावण के पक्के सिंहासन एवं चबूतरे बने हुए थे, जहां समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे।

पत्र में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में कुछ लोगों ने सिंहासन और चबूतरों को क्षतिग्रस्त कर वहां अतिक्रमण कर लिया था। कमेटी के मुताबिक, प्रशासनिक कार्रवाई के बाद वर्ष 2025 में पुराने स्थान पर रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन कराया गया था।

कमेटी का आरोप है कि इसके बाद दोबारा पक्की दीवार का निर्माण शुरू कराया गया, जिसे उपजिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद रोक दिया गया।

अब कमेटी ने जिलाधिकारी से रामलीला स्थल पर हुए कथित अतिक्रमण को हटवाने तथा आगामी रामलीला और दशहरा मेले के आयोजन के लिए स्थल उपलब्ध कराने की मांग की है।

कमेटी ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है।
शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के बाद जूनियर शिक्षक संघ कुड़वार का अधिवेशन, कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
कुड़वार/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की कुड़वार ब्लॉक इकाई की ओर से बुधवार को बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय कुड़वार प्रथम में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक सईद अहमद खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल बच्चों को पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना भी शिक्षक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठन का उद्देश्य शिक्षक हितों के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करना होना चाहिए।

इसके उपरांत ब्लॉक इकाई के अधिवेशन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। पर्यवेक्षक एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी तथा निर्वाचन अधिकारी राजीव मिश्रा और सचिन सिंह के संयोजन में निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम पर्यवेक्षक द्वारा पूर्व ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं मंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।

निर्वाचन के दौरान प्रत्येक पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी आवेदन वैध पाए गए। निर्धारित समय तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।

अध्यक्ष पद पर राजेश मिश्रा तथा मंत्री पद पर तौहीद अहमद समेत अन्य पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जाने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा के साथ विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन लईक अहमद ने किया सईद अहमद क़े अध्यक्षीय भाषण क़े बाद कार्यक्रम की समापन की घोषणा हुई!राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, मोहम्मद हादी, प्रदीप यादव शिक्षामित्र संगठन के जिला महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुहेल सिद्दीकी, हिफाजत हुसैन, सदर अली, आदि लोगो ने सम्बोधित किया इस मौके पर रमन तिवारी विनय पाण्डेय धीरेन्द्र राव, पंकज यादव, सुरेन्द्र मौर्य सिकंदर वर्मा वीरेंद्र तिवारी टाइगर, ए आर पी बड़ेलाल सिंह श्रीपाल यादव, गोपाल पाण्डेय थाना कुड़वार क़े उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह मृदुल त्रिपाठी, देव शंकर मिश्रा अखिलेश यादव, देशराज, जावेद कलीम, आसिफ हैदर, अरविन्द शर्मा, आदि सैंकड़ो शिक्षक शिक्षिका उपस्थिति रहें
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत याकूतगंज गोशाला में चलाया गया स्वच्छता अभियान*

फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड बढ़पुर स्थित याकूतगंज गोशाला में स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोशाला परिसर में श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।स्वच्छता अभियान में ग्रामवासियों, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। सभी ने सामूहिक रूप से गोशाला परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने गोशाला में नियमित साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा गोवंश के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है तथा गोशालाओं को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, गोशाला परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखना तथा गोवंश के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
उड़ान महिला मंच ने मनाया गणेशोत्सव
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

उड़ान महिला मंच अलीगढ़ के तत्वाधान में आज पूजा सेंगर के क़ायम पुर रोड स्थित आवास पर गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया l सर्वप्रथम  श्री गणेश जी की प्रतिमा के  आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l सभी बहनों ने एक से बढ़कर एक भजन गाये
संस्थापक ममता सिंह ने कहा कि हम  प्रत्येक वर्ष  गणेशोत्सव धूमधाम से मनाते हैं गणेश जी को बुद्धि, ज्ञान और  विवेक का देवता माना जाता हैl  सभी बहनों ने गणपति बप्पा मौर्या के जयकारे लगाए,  पूजा सेंगर ने आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया l भारती गौतम, कुसुम चौहान, अनामिका सिंह, सुनीता राठौर, जया सिंह, रंजना सेंगर,  मधु रानी जादौन,  ज्योति शर्मा, सृष्टि सेंगर, आशी गौतम, कशिश सेंगर सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं l
मऊ स्थायी लोक अदालत में तीन पदों पर भर्ती, 3 अक्टूबर तक करें आवेदन
आशुलिपिक व पेशकार के लिए सेवानिवृत्त न्यायालय-कलेक्ट्रेट कर्मचारी पात्र, 5 अक्टूबर को होगा साक्षात्कार

मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ की ओर से स्थायी लोक अदालत में आशुलिपिक, पेशकार एवं चपरासी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि आशुलिपिक और पेशकार के पदों पर जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारियों में से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। नियुक्ति अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होगी।

जारी सूचना के अनुसार आशुलिपिक एवं पेशकार को 9,000 रुपये तथा चपरासी को 7,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 65 वर्ष से कम होना जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ और संबंधित कार्य करने में सक्षम होना आवश्यक है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ में 3 अक्टूबर 2026 को शाम पांच बजे तक स्वयं अथवा डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त आवेदनों के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 5 अक्टूबर 2026 को शाम 4:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ में आयोजित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पात्र एवं इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करने की अपील की है।
मऊ: मंत्री दारा सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट बार में लाइब्रेरी का किया उद्घाटन
मऊ। कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बार एसोसिएशन में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

मंत्री ने लाइब्रेरी को अधिवक्ताओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कानून से संबंधित अध्ययन और संदर्भ सामग्री उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित


*विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान*


*उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 29 सितम्बर से नामांकन*


*विधान परिषद चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना*


*लखनऊ, 22 सितम्बर 2026*  -  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक की 05 तथा खण्ड शिक्षक की 06 सीटों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी तथा 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाएगी।


निर्वाचन के अंतर्गत लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ तथा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद तथा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव को छोड़कर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग के 26 दिसम्बर 2016 के संबंधित निर्देशों के अनुरूप प्रभावी रहेगी।