दिव्यांग शिविर में मुख्य विकास अधिकारी का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद। एस. एन. साध. ट्रस्ट के सौजन्य में दिव्यांग शिविर सुबह से प्रारम्भ हुआ शिविर का मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने पहुंच कर शिविर मे आने पर राकेश साध व चमकेश साध ने शाल उड़ा कर उनका सम्मान किया और पूरे शिविर मे नि शुल्क दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर शिविर का निरीक्षण कराया शिविर की व्यवस्था देख कर मुख्य विकास अधिकारी जी ने ट्रस्ट व ट्रस्टियों की ऐसे नेक कार्यों को अपने नगर में आयोजित करने के लिए बधाई दी और भी सभी प्रबुद्ध वर्गों से ऐसे नेक कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की।
मधु साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन, रोहित गर्ग ने दिल्ली से आकर व्यवस्था की कमान संभाली।
इस शिविर की विशेषता ये है विगत वर्षों की भांति कोई भी दिव्यांग जन केवल अपना आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर आये और तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर निशुल्क शिविर में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
विगत शिवरों की तरह इस बार भी विशेष रूप से जो व्यक्ति कान की समस्या से जूझ रहा है, उसके लिए ENT स्पेशलिस्ट डॉ अनु जी उनका परीक्षण कर उनको कान की मशीन व दवाई लिख रही है जो कि निशुल्क ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।
इसमें मुख्य भूमिका में जयपुर से आई हुई विशेष टीम के सदस्यों द्वारा जो सेवा दी जा राही वह किसी तीर्थ यात्रा करने से कम नहीं है।
इस नेक कार्य में –उदय पाल, , सुजीत वर्मा, विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध और जयपुर की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
आज रजिस्ट्रेशन 180 हुये
आज बाटे गए उपकरणों की संख्या–
ट्राई साइकिल - 08
कृत्रिम हाथ- 07
व्हीलचेयर- 10
छड़ी - 36
कैलिपर- 24
कृतिम पैर- 29
वैशाखी- 28
वॉकर- 18
जूते- 26
कान की मशीन- 68 वितरित की गई।
Sep 23 2026, 18:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1