लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर दूसरे दिन भी जारी रहा आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान
*सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, आम आदमी पार्टी के प्रति जताया विश्वास
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोंडा के मुख्य द्वार पर आम आदमी पार्टी, गोंडा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। अभियान के दौरान महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आम आदमी पार्टी की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।सदस्यता अभियान के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने बातचीत करते हुए अपनी समस्याओं एवं पूर्व के अनुभवों को साझा किया। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में छात्र संगठनों से जुड़कर अपनी समस्याएं संबंधित लोगों के समक्ष रखी थीं, लेकिन उनके अनुसार समस्याओं के समाधान को लेकर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। विद्यार्थियों ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन पर विश्वास करने से पहले वे उसके कार्यों और जमीनी सक्रियता को समझना चाहते हैं।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की पहचान उसके नारों से नहीं, बल्कि जनता और युवाओं के बीच किए गए कार्यों तथा उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए किए गए प्रयासों से होती है।जिलाध्यक्ष ने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं इसी महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और छात्रसंघ चुनाव के दौरान विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने छात्र जीवन में किए गए कार्यों एवं संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी बात पर केवल विश्वास न करें, बल्कि स्वयं उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी उनके छात्र जीवन और महाविद्यालय से जुड़े उनके पुराने कार्यों के बारे में वास्तविक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे महाविद्यालय के अध्यापकों, प्राध्यापकों अथवा प्राचार्य से उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं।अभियान के दौरान अनुराग तिवारी, कमल तिवारी, विशाल मिश्रा, मुस्कान मिश्रा, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सैफ, विशाल वर्मा, शिमम गौतम, पिंटू फातिमा, मुकेश कुमार, अमित मिश्रा, रामू गुप्ता, मिनी मिश्रा, सपना शुक्ला, रोशनी गुप्ता, रोली शुक्ला, निखिल कुमार, अमन गुप्ता, अमित तिवारी, शिवम मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही सैकड़ों अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सदस्यता अभियान में सहभागिता करते हुए पार्टी से जुड़ने में अपनी रुचि व्यक्त की।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा महाविद्यालय एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।आम आदमी पार्टी, गोंडा की ओर से कहा गया कि महाविद्यालयों एवं युवाओं के बीच संवाद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा युवाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित मंचों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
Sep 23 2026, 18:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1