उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित


*विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को होगा मतदान*


*उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, 29 सितम्बर से नामांकन*


*विधान परिषद चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना*


*लखनऊ, 22 सितम्बर 2026*  -  उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक की 05 तथा खण्ड शिक्षक की 06 सीटों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।


निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी तथा 31 अक्टूबर 2026 तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाएगी।


निर्वाचन के अंतर्गत लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ तथा इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद तथा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव को छोड़कर उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग के 26 दिसम्बर 2016 के संबंधित निर्देशों के अनुरूप प्रभावी रहेगी।
पुलिस लाइन सभागार में सांकेतिक दिवस पर दिया गया प्रशिक्षण
फर्रुखाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस" पर पुलिस लाइन फतेहगढ सभागार में पुलिस अ्धीक्षक आरती सिंह ने अधिकारियों की उपस्थिति में जनपदीय पुलिस कर्मियों को एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर के सहयोग से एक दिवसीय सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जनपद  पुलिस समाज के हर वर्ग के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और संवेदनशील वातावरण प्रदान करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे समाज का निर्माण करें जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और अधिकार प्राप्त हों।
6.98 करोड़ से 49 स्कूलों में बनेंगे मूल भवन*

*कुछ जर्जर धवन किए गए हैं। जहां कक्षाओं की कमी है*

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिले के परिषदीय विद्यालयों में भवन व कमरों की कमी से अब बच्चों को परेशानी नहीं होगी। पांच करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से 35 स्कूलों में मूल भवन और 14 में अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। विभाग यह धनराशि चयनित विद्यालयों को भेजने में जुट गया है। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही परिषदीय विद्यालयों में संसाधनों में बढ़ोतरी की जा रही है।

जिले में 885 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें एक लाख 33 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें कई ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या के आधार पर पर्याप्त कमरे नहीं हैं। ऐसे में एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कायाकल्प योजना में विद्यालयों में टाइल्स लगाने के साथ बालक-बालिका शौचालय, चहारदीवारी, पेयजल व अन्य कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन इस योजना में भवन निर्माण नहीं हो पाता है। विद्यालयों में बच्चों को बैठने के लिए भवन की कमी न हो, शासनस्तर से इस पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शासन ने जिले में 45 परिषदीय विद्यालयों में मूल भवन और 14 में एक कक्षीय भवन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर बजट भी जारी कर दिया है। एक-एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष पर 11.51 लाख रुपये खर्च होंगे। इस हिसाब से 14 अतिरिक्त कक्षा कक्ष पर कुल एक करोड़ 69 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह एक-एक मूल भवन पर 15.36 लाख रुपये खर्च होंगे। 35 स्कूलों के मूल भवन पर कुल पांच करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होंगे।



कुछ जर्जर धवन किए गए हैं। जहां कक्षाओं की कमी है , ऐसे विद्यालयों को चिन्हित किया गया है। विद्यालयों को धनराशि भेजी जा रही है। जरुरी प्रकिया पूरी कर जल्दी ही भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

शिवम् पांडेय बेसिक शिक्षा अधिकारी
दिव्यांग शिविर में मुख्य विकास अधिकारी का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद। एस. एन. साध. ट्रस्ट के सौजन्य में दिव्यांग शिविर सुबह से प्रारम्भ हुआ शिविर का  मुख्य विकास अधिकारी  विनोद कुमार गौड़ ने पहुंच कर शिविर मे आने पर राकेश साध व चमकेश साध ने शाल उड़ा कर उनका सम्मान किया और पूरे शिविर मे नि शुल्क दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर शिविर का निरीक्षण कराया शिविर की व्यवस्था देख कर मुख्य विकास अधिकारी जी ने ट्रस्ट व ट्रस्टियों की ऐसे नेक कार्यों को अपने नगर में आयोजित करने के लिए बधाई दी और भी सभी प्रबुद्ध वर्गों से ऐसे नेक कार्यों को बढ़ावा देने की अपील की।

मधु साध, प्रिया साध, रितेश साध, राहुल साध, गुंजा जैन, रोहित गर्ग ने दिल्ली से आकर व्यवस्था की कमान संभाली।

इस शिविर की विशेषता ये है विगत वर्षों की भांति कोई भी दिव्यांग जन केवल अपना आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर आये और तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर निशुल्क शिविर में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

विगत शिवरों की तरह इस बार भी विशेष रूप से जो व्यक्ति कान की समस्या से जूझ रहा है, उसके लिए ENT स्पेशलिस्ट डॉ अनु जी उनका परीक्षण कर उनको कान की मशीन व दवाई लिख रही है जो कि निशुल्क ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।

इसमें मुख्य भूमिका में जयपुर से आई हुई विशेष टीम के सदस्यों द्वारा जो सेवा दी जा राही वह किसी तीर्थ यात्रा करने से कम नहीं है।

इस नेक कार्य में –उदय पाल, , सुजीत वर्मा,  विजय, नितिन, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध, शेखर साध और जयपुर की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

आज रजिस्ट्रेशन 180 हुये

आज बाटे गए उपकरणों की संख्या–
ट्राई साइकिल - 08
कृत्रिम हाथ- 07
व्हीलचेयर- 10
छड़ी - 36
कैलिपर- 24
कृतिम पैर- 29
वैशाखी- 28
वॉकर- 18
जूते- 26
कान की मशीन- 68 वितरित की गई।
मासिक बैठक जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी घूरपुर कार्यालय में हुआ संपन्न
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

आज जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के यमुनापार इकाई की मासिक बैठक जिला कार्यालय घूरपुर में संपन्न हुई। इस मौके पर संगठन विस्तार, आगामी चुनाव, सामाजिक विषयों पर पार्टी के नीति पर चर्चा हुई। इस मौके पर विनय प्रताप सिंह को कोरांव ब्लॉक अध्यक्ष, अजय कुमार जी को शकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद जी को मांडा ब्लॉक अध्यक्ष, विद्या कांत जी को जिला सचिव, अमन पांडे जी को जिला उपसचिव के पद पर नियुक्त किया गया।
मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनीत पति त्रिपाठी ने की, इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस सिंह परिहार, सैनिक प्रकोश अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, जिला महासचिव दुर्गेश पाल, विवेकानंत त्रिपाठी, शुवाम सिंह, शिवांश मिश्रा अमन प्रताप आदि उपस्थित रहे।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चला


पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में दिनांक 23.09.2026 को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनो व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया

इस अभियान के अंतर्गत 28 टीम गठित कर जनपद के 28 स्थानों पर बदल बदलकर लगभग 1490 सदिग्ध वाहनो/व्यक्तियो को चेक किया गया जिसमें यातायात के नियमों का पालन न करने पर 546 वाहनों को विभिन्न धाराओ में चालान व 06 वाहनो को सीज किया गया, साथ ही साथ अन्य लोगों को हिदायत भी दी गयी तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें एवं गलत स्थानो पर पार्किंग नही करे तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें ।
अवैध देशी शराब के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से देशी शराब 90 पाउच मात्रा प्रत्येक पाउच 100 ml बरामद
पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी घोसी  सत्येन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में थाना कोपागंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 23.09.2026 को सैयद बाबा के स्थान के पास जुम्मनपुरा से मु0अ0सं0- 266/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोपागंज जनपद मऊ से संबंधित एक नफर अभियुक्त रामविलास सोनकर पुत्र सीता सोनकर निवासी ग्राम दोस्तपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से अवैध देशी शराब 90 पाउच मात्रा प्रत्येक पाउच 100 ml बरामद हुआ, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया ।  

पंजीकृत अभियोंग
1.मु0अ0सं0- 266/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोपागंज जनपद मऊ ।  
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम 
1. रामविलास सोनकर पुत्र सीता सोनकर निवासी ग्राम दोस्तपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ । 
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
1.दिनांक – 23.09.2026 
2.स्थान – सैयद बाबा के स्थान के पास जुम्मनपुरा । 
बरामदगी का विवरण
1.अवैध देशी शराब 90 पाउच मात्रा प्रत्येक पाउच 100 ml बरामद ।
लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर दूसरे दिन भी जारी रहा आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान
*सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, आम आदमी पार्टी के प्रति जताया विश्वास

गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, गोंडा के मुख्य द्वार पर आम आदमी पार्टी, गोंडा द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी रहा। अभियान के दौरान महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आम आदमी पार्टी की विचारधारा एवं जनहित से जुड़े कार्यों के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।सदस्यता अभियान के दौरान कई छात्र-छात्राओं ने बातचीत करते हुए अपनी समस्याओं एवं पूर्व के अनुभवों को साझा किया। कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में छात्र संगठनों से जुड़कर अपनी समस्याएं संबंधित लोगों के समक्ष रखी थीं, लेकिन उनके अनुसार समस्याओं के समाधान को लेकर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। विद्यार्थियों ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन पर विश्वास करने से पहले वे उसके कार्यों और जमीनी सक्रियता को समझना चाहते हैं।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी, गोंडा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की पहचान उसके नारों से नहीं, बल्कि जनता और युवाओं के बीच किए गए कार्यों तथा उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए किए गए प्रयासों से होती है।जिलाध्यक्ष ने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं इसी महाविद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और छात्रसंघ चुनाव के दौरान विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने छात्र जीवन में किए गए कार्यों एवं संघर्षों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी बात पर केवल विश्वास न करें, बल्कि स्वयं उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी उनके छात्र जीवन और महाविद्यालय से जुड़े उनके पुराने कार्यों के बारे में वास्तविक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो वे महाविद्यालय के अध्यापकों, प्राध्यापकों अथवा प्राचार्य से उनके बारे में जानकारी ले सकते हैं।अभियान के दौरान अनुराग तिवारी, कमल तिवारी, विशाल मिश्रा, मुस्कान मिश्रा, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद सैफ, विशाल वर्मा, शिमम गौतम, पिंटू फातिमा, मुकेश कुमार, अमित मिश्रा, रामू गुप्ता, मिनी मिश्रा, सपना शुक्ला, रोशनी गुप्ता, रोली शुक्ला, निखिल कुमार, अमन गुप्ता, अमित तिवारी, शिवम मिश्रा आदि छात्र-छात्राओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ ही सैकड़ों अन्य छात्र-छात्राओं ने भी सदस्यता अभियान में सहभागिता करते हुए पार्टी से जुड़ने में अपनी रुचि व्यक्त की।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित की बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा महाविद्यालय एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया।आम आदमी पार्टी, गोंडा की ओर से कहा गया कि महाविद्यालयों एवं युवाओं के बीच संवाद का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा युवाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संबंधित मंचों तक पहुंचाने का प्रयास किया।
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
पौधरोपण से रक्तदान तक हुए सेवा के कार्यक्रम

रचना विशेष विद्यालय में कंप्यूटर-प्रिंटर, वृद्धाश्रम में फल-भोजन व ई-रिक्शा की बैटरी और सिटी स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए दी गईं पांच व्हीलचेयर

जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उनके समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए। जन्मदिन के मौके पर पौधरोपण से लेकर जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों और मरीजों की मदद तक कई कार्यक्रम हुए। इस दौरान समर्थकों ने जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई और रक्तदान भी किया। कार्यक्रमों की शुरुआत टीडीएमसी स्कूल बनरहिया बाग, धर्मापुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण से हुई। समर्थकों ने पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए। इसके बाद समर्थक रचना विशेष विद्यालय, महंगूपुर, शीतला चौकियां धाम पहुंचे। यहां विद्यालय के बच्चों के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए गए। बच्चों के साथ केक काटकर भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए। इसके बाद समर्थक वृद्धाश्रम, सैय्यद अलीपुर, सुक्खीपुर पहुंचे। यहां वृद्धजनों को भोजन और फल वितरित किए गए। वृद्धाश्रम के लोगों की आवागमन संबंधी आवश्यकता को देखते हुए उनके ई-रिक्शा के लिए बेहतर गुणवत्ता की बैटरी भी उपलब्ध कराई गई। सेवा कार्यक्रमों की अगली कड़ी में समर्थक सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां वृद्ध और दिव्यांग यात्रियों की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर के लिए पांच व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इसके बाद ईशा हॉस्पिटल में समर्थकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

हर साल जरूरतमंदों के बीच मनाते हैं जन्मदिन

गौरतलब है कि ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन पूरे देशभर में मनाया जाता है, और इसे जरुरतमंदों कों समर्पित करते है, इस अवसर पर उनकी जरूरत के मुताबिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सेवा कार्य किए जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी है। ज्ञान प्रकाश सिंह का मानना है कि जरूरतमंदों के बीच अपना जन्मदिन मनाने से मन को सुकून और आनंद की अनुभूति होती है। उनका कहना है कि जब ईश्वर ने उन्हें दूसरों की मदद करने योग्य बनाया है तो गरीबों और जरूरतमंदों का सहयोग करना उनका भी कर्तव्य है।
समर्थकों द्वारा आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों में भी इसी सोच की झलक दिखाई दी, जहां अलग-अलग जरूरतों के अनुसार लोगों की मदद की गई। इस अवसर पर टीडीएमसी स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, दिलीप सिंह, ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अशोक सोनकर, रमेश सिंह 'रामा' बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, रिशू सिंह, शिवा सिंह, हर्ष सिंह, अजय शुक्ल, मोहम्मद अब्बास, शुभम गुप्ता, अर्जुन राय, प्रेम मिश्र, युवराज शुक्ल, रितिक रघुवंशी, शक्ति शुक्ला, सचिन सिंह, ओम सिंह, समर्थ सिंह, श्रेयस सिंह, अमर सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत में ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रुपेश रघुवंशी "शिवा" ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी: अनिरुद्ध त्रिपाठी बोले- पहले माफियाओं के कारण नहीं मिलता था योजनाओं का लाभ

नितेश श्रीवास्तव

भदोही। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने एक कार्यक्रम में बताया कि पहले पहचान के आधार पर योजनाओं का लाभ मिलने की शिकायतें आती थीं। उन्होंने कहा कि जिले में माफियाओं के प्रभाव के कारण उनके लोग योजनाओं पर कब्जा जमाए रहते थे।

उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीब परिवारों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सहायता पहुंचा रही है।

इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुद्रा, फसल बीमा और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही, प्रदेश की कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, युवा स्वरोजगार, ODOP, पेंशन और कृषक दुर्घटना कल्याण जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद थे। इस मौके पर 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस भी मनाया गया।

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मिलिंद और जिला कार्यक्रम संयोजक/अध्यक्ष सुमन अजय भी उपस्थित रहे।