सहकारी गन्ना विकास समिति की सामान्य निकाय बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा*
*एमडीएस सभागार में जुटे सैकड़ों किसान, ड्रोन व मिट्टी जांच जैसी आधुनिक सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराने का ऐलान*
तुलसीपुर, बलरामपुर।
सहकारी गन्ना विकास समिति तुलसीपुर के तत्वावधान में बुधवार को नगर के एमडीएस सभागार में सामान्य निकाय साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष नीलम सिंह ने की।

कार्यक्रम में क्षेत्रभर से आए सैकड़ों किसानों ने सहभागिता निभाई और अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर विस्तार से चर्चा करते हुए त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
      क्षेत्र में हाल के दिनों में गन्ने की बुवाई में आई कमी पर चिंता जताते हुए भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को आधुनिक और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल के सहयोग से समिति में कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन तकनीक और मिट्टी जांच की अत्याधुनिक मशीनें निशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका उपयोग कर किसान लागत घटाने के साथ अपनी उपज कई गुना बढ़ा सकते हैं।
        इसके अलावा जिन किसानों के पास खुद का ट्रैक्टर नहीं है, उनके लिए बहुत ही कम किराए पर ड्राइवर सहित ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि छोटे किसानों को खेती में बाधा न आए। बैठक में तुलसीपुर क्षेत्र के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों की स्थिति को मजबूत और सुव्यवस्थित करने पर भी गंभीर मंथन किया गया। मंच का संचालन अखिलेश कुमार पांडे ने की।इस अवसर पर चीनी मिल तुलसीपुर के जीएम आशीष प्रताप सिंह, आनंद प्रताप सिंह अन्नू, मनराज सिंह, विश्राम सिंह, बृज गोपाल पांडे, विष्णु देव गुप्ता, अगम चंद्रशेखर सिंह, मोहम्मद अकबाल खान, संजय सिंह,संजीव श्रीवास्तव, राकेश चौधरी सहित समिति के डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद शुक्ला उपाध्यक्ष, रोहित तिवारी, दीपक कुमार, माधवराव चौधरी, जॉब्लेश्वर, हनुमान, राजकुमार, कनीज फातिमा , मीरा सिंह, मंसाराम, उदयभान यादव और भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
बाबा रामदेव ने बृजभूषण सिंह से विवाद किया खत्म,बृजभूषण प्रणाम कर गए
*हम अपनी तरफ से मामला खत्म कर रहे - रामदेव

गोंडा।कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद बुधवार को खत्म हो गया।बाबा रामदेव ने बुधवार अपरान्ह लगभग 3.30 बजे आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दिया।उन्होंने बताया कि आज उनकी बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात हुई।रामदेव के मुताबिक,कुछ सुनी सुनाई बातों और वीडियो के आधार पर बृजभूषण के मन में गलतफहमी हो गई थी, जो अब दूर हो गई है।बाबा रामदेव ने कहा कि किसी व्यक्ति के मन में गलतफहमी हो जाए तो उसे दूर कर देना चाहिए।उन्होंने बृजभूषण सिंह का धन्यवाद भी किया।रामदेव के मुताबिक,मुलाकात के दौरान बृजभूषण ने उन्हें प्रणाम किया और कहा कि हम संत सनातन का हमेशा आदर करते हैं और जो आप देश के लिए काम करते हैं,उसका भी सम्मान करते हैं।रामदेव ने कहा कि वह अपनी तरफ से भी इस विवाद को आज खत्म कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि वह साधू इसी उद्देश्य से बने हैं और किसी विवाद को बढ़ाना नहीं चाहते हैं।उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी एक अन्य विवाद उठा था,जिसे उन्होंने वहीं खत्म कर दिया।बाबा रामदेव ने कहा कि उनका जीवन देशसेवा के बड़े उद्देश्य के लिए है।उन्होंने कहा कि उनके रग रग में भारत माता की सेवा का संकल्प है और अंतिम सांस तक देश की सेवा करना ही उनका संकल्प है।उन्होंने कहा कि सुबह तीन बजे उठने से लेकर रात दस बजे तक भारत माता की सेवा में लगे रहते हैं।विवाद के बीच रामदेव ने पतंजलि उत्पादों पर उठे सवालों का भी जबाब दिया।उन्होंने कहा कि पतंजलि का गाय का घि नकली नहीं है और पतंजलि की कोई दवाई नकली नहीं है।उन्होंने अपने सन्यास को लेकर कहा कि उन्होंने सन्यास नशे के लिए नहीं लिया है और वह प्रमाणिकता के साथ सन्यास का जीवन जीते हैं।यह विवाद हाल के दिनों में पतंजलि के घि की गुणवत्ता को लेकर बृजभूषण सिंह की तरफ से दिए गए बयानों के बाद बढ़ा था।इसके बाद पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ 50 करोड़ रुपए के मानहानि का दावा भी दायर किया था।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का 250 से अधिक लोगों ने किया अवलोकन*
*गोण्डा, 23 सितम्बर 2026* - सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी का आयोजन गोण्डा टाउन हॉल के निकट किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई। कई स्कूली छात्र सहित प्रदर्शनी के दौरान अब तक 250 से अधिक लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में योजनाओं से संबंधित पोस्टर, बैनर, चित्र एवं सूचना सामग्री के माध्यम से आमजन को पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान लोगों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री में विशेष रुचि दिखाई तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे ‘जन सेवा से देश सेवा’ प्रदर्शनी में पहुंचकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्र होने पर संबंधित योजनाओं का लाभ उठाएं।
तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर ब्लॉक में किया प्रदर्शन खंड विकास अधिकारी को सौप विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मनरेगा तकनीकी सहायकों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक पहुंचकर प्रदर्शन किया ।  बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को दिया है।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि मनरेगा / विकसित भारत- गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी सहायकों की जायज मांगों का निराकरण न होने के विरोध में प्रदेश संगठन के आबाहन प्रदर्शन किया। तकनीकी सहायकों ने कहा कि गारंटी और रोजगार एवं मानदेय में 5 वर्षों से तकनीकी सहायकों के निरंतर महंगाई में वृद्धि के बाद भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। जिस संबध्ध में संगठन ने शासन / ग्राम विकास विभाग को कई बार अवगत कराया हैं परन्तु कोई निराकरण न हो सका।
तकनीकी सहायक के मानदेय औसतन 6000 रुपए प्रति माह पेट्रोल में खर्च हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि  आजीविका मिशन (ग्रामीण) भारत सरकार व उत्त्तर प्रदेश की अति महत्वाकांक्षी योजना हैं। जिसमें लाखों करोड़ / अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिलता हैं एवं स्थाई परिसंपत्तियों का सूजन भी होता हैं। जिससें बड़े स्तर पर ग्रामवासी लाभान्वित होते हैं तथा गाँव का विकास होता हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्य में हम तकनीकी सहायक को शोषित और उपक्षित महसूस कर रहे हैं। इसलिए मानदेय बढ़ोतरी - जूनियर इंजीनियर के न्यूनतम वेतनमान रु. 45000/- ( पैंतालिस हजार) प्रति माह के अतिरिक्त यात्रा भत्ता दिया जाए।
थाना को0 नगर पुलिस द्वारा दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

गोण्डा। थाना को0 नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ अली अहमद नाम के लड़के द्वारा दुराचार किया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें थाना को0 नगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 23.09.2026 को वांछित चल आरोपी अभियुक्त अली अहमद पुत्र सज्जन निवासी महराजगंज नई बस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा को मनकापुर बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अतिक्रमण हटाने को लेकर उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक
तुलसीपुर - स्थानीय तहसील सभागार में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक नगर में जाम कि अतिक्रमण हटाने को लेकर उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई।
  बैठक ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने मानक विहीन नाली/नाला निर्माण,सड़कों पर गढ्ढे व सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने कहा कि बाजारों में फल-सब्ज़ी के ठेले वालों द्वारा माइक लगाकर बिक्री किए जाने से पूरे नगर में शोर का साम्राज्य रहता है जिससे व्यापारियों व राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।अरुण देव आर्य में पूर्व में तोड़े गए नालियों पर स्लैब न डालने पर कहा कि विगत बैठक में ई ओ द्वारा कहा गया था कि एक माह के भीतर सभी नालियों पर एकसमान रूप से ढक्कन लगाया जाएगा परन्तु 9 माह बीत जाने पर स्तिथि जस की तस है।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने नगर में पार्किंग सुविधा न होने से दिन भर बाज़ार जाम होने से स्थाई दुकानदारों को परेशानी होती है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में नवरात्रि से पूर्व  अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाएगा इस बारे नगर में उद्घोषणा कर दी गई है आप सभी से भी सहयोग की अपील है अंत में स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शपथ भी दिलाई गई।पंकज सिंह बन्टू, प्रदीप गुप्ता,कुंदन लाल,जय सिंह,सरदार बबलू सिंह,राधेश्याम चौरसिया,राम कुमार गुप्ता,अनिल गुप्ता,अनिल लाट, पंकज कनौडिया,प्रदीप मिश्रा समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
मऊ: खाद्य विभाग की जांच के दौरान जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी से सुरक्षा की मांग
मऊ। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत के बाद कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक मऊ को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज करने और स्वयं व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक, नरेंद्र सिंह ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जनहित से संबंधित शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर की थी। शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मद्धेशिया किराना स्टोर, प्रोपराइटर कांता प्रसाद के प्रतिष्ठान पर जांच की।

नरेंद्र सिंह का आरोप है कि जांच के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में रामेश्वर प्रसाद मद्धेशिया पुत्र कांता प्रसाद मद्धेशिया ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उन्हें कैमरे के सामने जान से मारने की धमकी भी दी गई।

नरेंद्र सिंह के अनुसार, घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने एसपी से वीडियो की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस कार्रवाई और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
मऊ: मंत्री दारा सिंह चौहान के कार्यक्रम में महिलाओं ने जताया विरोध, पीड़ित महिलाओं ने पहुंचकर सुनाई अपनी समस्याएं
मंत्री दारा सिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। महिलाओं का आरोप है कि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है।

पीड़ित महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर अपनी समस्याएं बताईं और कार्रवाई की मांग की।
डीजे पर रोक को लेकर सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने डीएम-एसपी को सौंपा पत्र। शोभायात्रा


डीजे पर रोक को लेकर सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने डीएम-एसपी को सौंपा पत्र।                    
                                        
शोभायात्राओं एवं जुलूसों के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए विस्तृत प्रशासनिक गाइडलाइन जारी करने की मांग।               
                                        
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में शोभायात्राओं एवं जुलूसों के सुचारु,सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ के नेतृत्व में आयोजित सर्वसमाज की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया है।
पत्र में कहा गया है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक अनुयायियों एवं संगठनों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों तथा जनहित,सुरक्षा एवं नगर की शांति-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हिंदू,मुस्लिम,सिख सहित विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं एवं प्रतिष्ठित नागरिकों की बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। संगठनों ने इन निर्णयों के प्रभावी अनुपालन के लिए जिला प्रशासन से शीघ्र विस्तृत प्रशासनिक मार्गदर्शिका जारी करने का अनुरोध किया है।
डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग
सर्वसमाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि बलरामपुर नगर में किसी भी शोभायात्रा अथवा जुलूस के दौरान डीजे का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाए। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में डीजे वाहनों के प्रवेश पर भी प्रभावी रोक लगाने तथा डीजे संचालकों की प्रशासन के स्तर पर बैठक कर उन्हें पूर्व में ही प्रतिबंध की जानकारी देकर अनुपालन के लिए निर्देशित करने की मांग की गई है।
मूर्ति की ऊंचाई अधिकतम 12 फीट करने का प्रस्ताव
पत्र में शोभायात्रा अथवा जुलूस में वाहन सहित स्थापित मूर्ति की कुल ऊंचाई अधिकतम 12 फीट निर्धारित करने की मांग की गई है। निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।
विद्युत तारों को व्यवस्थित करने की मांग
शोभायात्राओं एवं जुलूसों के निर्धारित मार्ग पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही आयोजन से पूर्व विद्युत विभाग द्वारा मार्ग में लटक रहे तारों को आवश्यकतानुसार व्यवस्थित कर 12 फीट से अधिक ऊंचाई पर किए जाने की मांग की गई है,ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही निर्धारित करने का भी अनुरोध किया गया है।
नगर के प्रवेश मार्गों पर निगरानी की मांग
डीजे वाहनों के नगर में प्रवेश को रोकने के लिए प्रमुख प्रवेश मार्गों पर प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इनमें गोंडा रोड स्थित फुलवरिया बाईपास,बहराइच रोड स्थित सेखुईया चौराहा, उतरौला रोड स्थित नहर बालागंज मोड़ एवं महेशभारी चौराहा मोड़ तथा तुलसीपुर रोड स्थित चुंगी नाके से बलरामपुर नगर की ओर आने वाले मार्ग शामिल हैं।
उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग
पत्र में कहा गया है कि यदि कोई डीजे वाहन प्रतिबंधित व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए शोभायात्रा अथवा जुलूस में पाया जाता है तो डीजे मालिक,ऑपरेटर,आयोजक एवं वाहन स्वामी,जो भी लागू हो,उनके विरुद्ध प्रचलित विधि एवं सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमानुसार डीजे जब्ती एवं लागू दंड अथवा चालान की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
पत्र श्री श्री 108 सत्य प्रचारिणी रामलीला कमेटी बलरामपुर,नगर पालिका परिषद बलरामपुर,जय मां दुर्गा महोत्सव केंद्रीय समन्वय समिति,श्री सनातन धर्म सभा,श्री श्री 108 रामलीला संकीर्तन समिति भगवतीगंज,उद्योग व्यापार मंडल बलरामपुर,गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बलरामपुर,जुलूसे मुहम्मदी कमेटी बलरामपुर,सराफा व्यापार मंडल बलरामपुर तथा श्री समय माता मंदिर सेवा समिति सहित विभिन्न संगठनों की ओर से प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर गेल्हापुर महंत बृजानंद जी महाराज,राजकुमार लाल श्रीवास्तव,डीपी सिंह बैस,विजय अग्रवाल,हाजी नब्बन खां,मोहसिन,रमेश पहवा,राम नरेश त्रिपाठी,संजय शर्मा,कृष्ण गोपाल गुप्ता,आरिफ हुसैन,मनोज गुप्ता,अब्दुल वहाब,शुभेंद्र मिश्रा,विकास मिश्रा,अब्दुल बारी,मोहम्मद मोहसिन,विनोद गिरि सहित सभासद एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बर्तन व्यापारी हत्याकांड का मामला पहुंचा यूपी मानवाधिकार आयोग,एसपी से 26 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
*मामले में पहले ही थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित

गोंडा।जिले के परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेक्सड़िया गांव निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी (45) की हत्या का मामला अब उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग पहुँच गया है।मामले में दिल्ली निवासी कृष्णा राजपूत की आनलाइन शिकायत पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा से पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब किया है।शिकायतकर्ता को मंगलवार शाम लगभग 7.30 बजे मैसेज के जरिए आयोग के कार्यवाही की जानकारी प्राप्त हुई।मानवाधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक को 26 नवंबर 2026 तक पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।इस हाई प्रोफाइल मामले की अग ली सुनवाई 27 नवंबर 2026 को तय की गई है।आयोग द्वारा रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।शिकायतकर्ता के अनुसार,9 सितंबर की देर रात बर्तन व्यापारी विनोद साहनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।तभी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा।गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों और शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने और घोर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे।मामले में पुलिस की शुरुआती लापरवाही उजागर होने पर परसपुर थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।शिकायतकर्ता ने बताया कि मैने 15 सितंबर को मानवाधिकार आयोग में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी,जिसे 16 सितंबर को रजिस्टर किया गया था।आयोग द्वारा संज्ञान लिए जाने की जानकारी मंगलवार शाम मैसेज से मिली है।जब भी आयोग बयान के लिए बुलाएगा,मैं पूरा सहयोग करूंगा,ताकि पीड़ित परिवार को न्याय और निष्पक्ष जांच मिल सके।