जनपद सुलतानपुर में डीजे (DJ) एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश*
*सार्वजनिक एडवाइजरी*![]()
*माननीय उच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद में शांति व्यवस्था, लोक सुरक्षा एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीजे संचालकों, आयोजकों एवं आमजन के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं—*
*1. ध्वनि सीमा (Decibel Limits)*--• ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य है।
* आवासीय क्षेत्रों में दिन में 55 एवं रात्रि में 45 डेसिबल से अधिक ध्वनि न हो तथा अत्यधिक तेज आवाज/बेस का प्रयोग न करें।
*2. पूर्व अनुमति अनिवार्य*---• सार्वजनिक कार्यक्रम, शादी-विवाह, जुलूस एवं त्योहारों में डीजे संचालन हेतु सक्षम अधिकारी से आवश्यक लिखित अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
*3. अश्लील एवं भड़काऊ गीतों पर रोक*--• अश्लील, जातिगत, आपत्तिजनक, द्वेष फैलाने वाले अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों का प्रयोग प्रतिबंधित है। उल्लंघन पर आयोजक एवं संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*4. शांत क्षेत्र (Silent Zone)*---• अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, न्यायालयों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास निर्धारित 100 मीटर क्षेत्र में डीजे एवं हॉर्न का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा।
*5. डीजे का आकार एवं वाहन मानक*---• डीजे साउंड सिस्टम एवं उपकरण वाहन की निर्धारित सीमा के भीतर हों तथा वाहन की बॉडी से बाहर न निकले हों। अत्यधिक ऊंचे टावर/बॉक्स एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले सेटअप का प्रयोग न करें।
*6. डीजे प्रतियोगिता पर पूर्ण प्रतिबंध*---• जनपद में किसी भी प्रकार की डीजे प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा। अत्यधिक तेज आवाज में मुकाबला करने अथवा वाहनों को आमने-सामने खड़ा कर ध्वनि बढ़ाने पर आयोजकों एवं संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*कानूनी धाराएं एवं परिणाम*----उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालक, आयोजक अथवा अन्य व्यक्ति के विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी—
ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के उल्लंघन पर नियमानुसार जुर्माना एवं ध्वनि उपकरणों की जब्ती की कार्रवाई की जा सकती है।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 270-292 के अंतर्गत सार्वजनिक उपद्रव संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के अंतर्गत विधिवत जारी आदेश की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 15 के अंतर्गत पर्यावरण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत अवैध/असुरक्षित डीजे सेटअप एवं वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
नियमों के उल्लंघन पर संबंधित डीजे सेटअप, साउंड सिस्टम एवं वाहन को नियमानुसार जब्त किया जा सकता है।
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीजे संचालकों एवं आमजन से निम्नलिखित अपील की जाती है—*
1. डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन निर्धारित ध्वनि सीमा एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप करें।
2. आवाज इतनी तेज न रखें, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों एवं विद्यार्थियों को असुविधा हो।
3. धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों में अश्लील, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ गानों का प्रयोग न करें।
4. यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा का ध्यान रखें तथा सड़क मार्ग को अनावश्यक रूप से अवरुद्ध न करें।
5. अफवाह, विवाद एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
6. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*आपसी सौहार्द बनाए रखें, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित त्योहार मनाएं।*![]()


पुलिस की कई अहम इकाइयों में बदली गई कमान
मीरजापुर। जिले के राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के ग्राम रामपुर-38 में आजादी के बाद से चली आ रही रेलवे आवागमन की समस्या अब ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई है। रामपुर-38 के निकटतम रेलवे स्टेशन लूसा रेलवे स्टेशन है तथा यह क्षेत्र लूसा एवं सतेशगढ़ रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित है। रेलवे अंडरपास नहीं होने के कारण महज करीब 800 मीटर की दूरी पर स्थित बाजार और अस्पताल तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को लगभग 17 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।
रायबरेली। भारत विकास परिषद, रायबरेली के तत्वाधान में आज सिविल लाइंस स्थित सूर्या होटल में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता पूरी तरह से गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर की होनहार छात्रा दृष्टि पांडे के नाम रही। जनपद के तमाम दिग्गजों और प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच, दृष्टि पांडे ने अपनी जादुई आवाज, असाधारण सुर-साधना और कुशल नेतृत्व (लीड) के दम पर प्रतियोगिता का रुख एकतरफा कर दिया।
जलवायु-लचीली बीज प्रणालियों के विकास पर वैज्ञानिकों ने दिया जोर, बुंदेलखंड के लिए तनाव-सहिष्णु किस्मों पर शोध बढ़ाने का आह्वान
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी.
मऊ। जनपद मऊ में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग पर सौरोस के पास बने पुल की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार तमसा नदी पर बने पुल के कई हिस्सों में टूट-फूट दिखाई दे रही है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है।
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा के पूर्व विधायक बाबा दुबे द्वारा पूरे विधानसभा में शुरू की गई जन गण विश्वास पदयात्रा अब पूरे उफान पर दिखाई दे रहा है। पूरी तरह से गैर राजनीतिक इस ऐतिहासिक यात्रा को हर वर्ग और हर जाति के लोगों को खुला समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। बदलापुर थाना अंतर्गत महमदपुर गुलरा गांव में आज गुलरेश्वर महादेव मंदिर से इस यात्रा का शुभारंभ हुआ जो पूरे गांव में हर घर, हर दरवाजे से होते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे के घर समाप्त हुई। ब्राह्मण बस्ती के अलावा निषाद बस्ती, यादव बस्ती, धोबी बस्ती और हरिजन बस्ती में इस यात्रा का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला। अनेक लोगों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब उनके दरवाजे पर किसी बड़े नेता का आगमन हुआ हो। सुबह 9:30 बजे गुलरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे बाबा दुबे ने सबसे पहले भगवान शंकर, मां दुर्गा और हनुमान जी की मूर्ति को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डॉ श्रीपाल पांडे, राम अनंद पांडे, भगवती प्रसाद पांडे, डॉ सुभाष चंद्र पांडे, प्रेम प्रकाश दुबे, शिवपूजन पांडे, प्रवेश पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, दीपक मिश्रा, प्रमोद सनातनी, राजेश तिवारी, संजय तिवारी, विपिन तिवारी, सोनू सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। पदयात्रा के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मंगलेश्वर (मुन्ना );त्रिपाठी, पूर्व प्रधान राहुल तिवारी, संजय यादव आदि पदयात्रा में शामिल हुए। जहां तक इस पदयात्रा का सवाल है, बाबा दुबे अब तक करीब 400 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। वह करीब 40 गांव के लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात कर चुके हैं। बाबा दुबे का मानना है कि पदयात्रा से हर व्यक्ति उनसे जुड़ रहा है और वह हर व्यक्ति के परिसर से जुड़ी समस्याओं से अवगत हो रहे हैं।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में बुढ़वा मंगल पर शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगीं। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मियों के साथ यातायात पुलिस की भी तैनाती रही। जगह-जगह बैरिकेडिंग और बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया।
Sep 22 2026, 18:30
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1