स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय शिव गोविंद सिंह जय हिंद का संक्षिप्त जीवन परिचय

  विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। बारा तहसील जसरा के अंतर्गत मानपुर गांव के शिव गोविंद सिंह जिन्हें जय हिंद उपनाम से जाना जाता था। एक वीर और समर्पित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
जन्म एवं प्रारंभिक जीवन परिचय। स्वर्गीय शिव गोविंद सिंह का जन्म 2 सितंबर 1910 को मानपुर गांव में पिता मानसिंह के घर हुआ था। प्रारंभिक जीवन बचपन से ही देशभक्त की भावना प्रबल थी। अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के कारण अंग्रेजों की प्रति गहरी नफरत थी।
विवाह-पढ़ाई के दौरान ही इनका विवाह इसराई
देवी से हुआ।स्वतंत्रता संग्राम और आजाद हिंद फौज-जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज आई एन आई का गठन किया। तब शिव गोविंद सिंह घर परिवार और पढ़ाई छोड़कर इसमें शामिल हो गए। वह आजाद हिंद फौज की सिपाही बनकर जंग में कूद पड़े। युद्ध के दौरान अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया मुकदमा चलाया गया उन्हें काला पानी की सजा सुनाई गई। हर कष्ट को सहते हुए हुए केवल जय हिंद का नारा बुलंद करते थे। आजादी के बाद जब जेल से रिहा हुए तब वह अपने गांव लौटकर हर बात पर जय हिंद बोलते थे। इसीलिए उनका उपनाम जय हिंद पड़ गया। आजादी के बाद गांव में रहकर समाज की सेवा किया 10 जनवरी 1997 को उनका निधन हो गया। वर्तमान में उनके परिवारजन जय हिंद सेवा ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा कर उनकी देशभक्ति की स्मृति को जीवित रखे हुए हैं।
करछना के भिटारिया में धूमधाम से मना बहुला चौथ पर्व, गौ-पूजन कर महिलाओं ने रखा संतान की लंबी उम्र का व्रत

*ममता सिंह और सुमन सिंह ने किया पारण, चंद्रोदय के साथ संपन्न हुआ हेरंब संकष्टी चतुर्थी व्रत*


प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
करछना क्षेत्र के भिटारिया गांव में सोमवार को बहुला चौथ और हेरंब संकष्टी चतुर्थी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर महिलाओं ने सुबह से ही निर्जल व्रत रखकर गौ माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस दौरान ममता सिंह पत्नी अजय सिंह और सुमन सिंह पत्नी राजेश सिंह ने अपने घर पर कथा का आयोजन किया, जिसमें गांव की कई महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने बहुला चौथ की पौराणिक कथा सुनी और अपनी संतान की मंगल कामना, सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

शाम ढलने के बाद सभी व्रती महिलाएं चंद्रोदय का इंतजार करती रहीं। प्रयागराज में रात करीब 8:52 से 9:18 बजे के बीच चाँद दिखाई देने पर महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया, छलनी से चाँद और पति के दर्शन किए और व्रत का पारण किया।

व्रत संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया और महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। पूरे गांव में भक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा।
भारी बारिश के बावजूद दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना, पुरानी नियमावली व पुराने पैटर्न पर परीक्षा कराने की मांग तेज
सरकार तत्काल निर्णय ले, अन्यथा आमरण अनशन के लिए मजबूर होंगे अभ्यर्थी : अनिल सिंह

प्रयागराज।TGT-PGT भर्ती में पुरानी नियमावली बहाल करने, पुराने पैटर्न के आधार पर परीक्षा कराने तथा रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस धरना स्थल पर युवा मंच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

भारी बारिश के बावजूद आंदोलनरत छात्र-छात्राओं के हौसले में कोई कमी नहीं आई। अभ्यर्थी तिरपाल के टेंट लगाकर लगातार धरना स्थल पर डटे हुए हैं और सरकार से पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि उनकी मांग लंबे समय से सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष रखी जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि छात्रों की मांग पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं की आवाज को गंभीरता से नहीं लेती और पुरानी नियमावली तथा पुराने परीक्षा पैटर्न को बहाल करने के संबंध में तत्काल निर्णय नहीं करती है, तो इसका जवाब युवाओं की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा और आने वाले चुनावी माहौल में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न को बहाल कर तत्काल विज्ञापन जारी किया जाना चाहिए, ताकि लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके। छात्रों ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा और अभ्यर्थी आमरण अनशन जैसे कठोर लोकतांत्रिक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
शिक्षक विधायक मान सिंह  यादव ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर छात्रों की आवाज को सड़क से सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा और अभ्यर्थियों के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

वहीं कांग्रेस के गंगापार जिला अध्यक्ष ने भी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुरानी नियमावली, पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा विज्ञापन जारी करने के संबंध में निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार भाषणों और सभाओं में युवाओं को रोजगार देने की बात करती है, लेकिन यदि भर्ती प्रक्रिया में लगातार नियमों में बदलाव कर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अवसर से वंचित किया जाता है, तो इससे युवाओं में स्वाभाविक रूप से आक्रोश पैदा होता है। सरकार को युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
अशोक सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लगभग सात लाख से अधिक अभ्यर्थी नई नियमावली लागू होने से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सरकार को छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को आवश्यक आदेश-निर्देश देना चाहिए, जिससे अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में अवसर मिल सके और उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार की ओर से ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर अखिलेश वर्मा, अमित पांडेय, प्रदीप सिंह,सतीश सिंह, कपिल वर्मा, बृजेश सिंह, राकेश गुप्ता, अमित शुक्ला, संतोष चौहान,एल के चौधरी, सूर्य केश,रीता केसरवानी, अनीता यादव,रिंकी चौहान, प्यूषिका,शिमला पटेल,दीपा सिंह,अनीता सिंह सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
कौशांबी में बारूद के ढेर में तब्दील हुआ मकान, धमाकों से दहला मनौरी, 11 की मौत, दर्जनों घायल

कई मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान; मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी टीमें, एयरफोर्स ने भी संभाला मोर्चा

प्रयागराज/कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सोमवार दोपहर हुआ पटाखा फैक्टरी विस्फोट पूरे इलाके के लिए ऐसी त्रासदी बन गया, जिसकी भयावह तस्वीरें लंबे समय तक लोगों के जेहन में रहेंगी। मनौरी बाजार के पास महमूदपुर-मोहम्मदपुर इलाके में पटाखा बनाने और रखने के दौरान अचानक आग लगी और देखते ही देखते तेज धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया। एक के बाद एक हुए विस्फोटों ने न सिर्फ फैक्टरी को मलबे में बदल दिया, बल्कि आसपास के कई मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

ताजा रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

अचानक उठा धुआं, फिर गूंजने लगे धमाके

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पटाखा फैक्टरी की ओर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले तेज धमाका हुआ और इसके बाद लगातार विस्फोट होने लगे। पटाखों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। पूरा मनौरी बाजार दहशत में आ गया। लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल के आसपास धुएं का घना गुबार छा गया।

धमाके की चपेट में आए आसपास के मकान

विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि फैक्टरी के आसपास बने कई मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए। कुछ रिपोर्टों में फैक्टरी के आसपास के 5 से 7 मकानों के ढहने की जानकारी सामने आई है, जबकि स्थानीय स्तर पर इससे अधिक मकानों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है।धमाके से आसपास के मकानों के शीशे टूट गए और ईंट-पत्थर दूर तक जा गिरे। इलाके में मलबा, धुआं और जले हुए सामान का ढेर दिखाई देने लगा। लगातार धमाकों के कारण शुरुआत में राहतकर्मियों के लिए घटनास्थल के करीब पहुंचना भी मुश्किल रहा।

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से मातम

हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। फैक्टरी के समीप रहने वाले गया प्रसाद साहू का मकान भी विस्फोट की चपेट में आकर ढह गया। मलबे में गया प्रसाद, उनकी पत्नी उर्मिला और उनके तीन बेटों आदित्य, रवि और छोटू के दबे होने की सूचना मिली।काफी मशक्कत के बाद राहत टीमों ने मलबा हटाकर परिवार के सदस्यों के शव बाहर निकाले। एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मलबे में जिंदगी की तलाश, जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा

हादसे के बाद सबसे बड़ी चुनौती मलबे में दबे लोगों को तलाशना है। पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस और राहत दलों ने जेसीबी तथा अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाना शुरू किया।रेस्क्यू टीमों को आशंका है कि फैक्टरी और आसपास के ढहे मकानों के मलबे में अभी भी लोग फंसे हो सकते हैं। इसी वजह से बचाव अभियान को बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया

विस्फोट में झुलसे और मलबे में दबे लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। कुछ घायलों को वेंटिलेटर पर रखे जाने की भी जानकारी सामने आई है।अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट किया गया है। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच रहे हैं और अपनों की सलामती की जानकारी लेने के लिए परेशान हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही कौशांबी और प्रयागराज प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव अभियान की निगरानी शुरू की।प्रयागराज और कौशांबी से पुलिस बल, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। एयरफोर्स की टीम ने भी राहत-बचाव अभियान में सहयोग किया। घटनास्थल एयरफोर्स स्टेशन के आसपास होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को भी गंभीरता से लिया गया।

एंबुलेंस में देरी के आरोप, घायलों को निजी साधनों से पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। परिजनों के अनुसार, शुरुआती दौर में एंबुलेंस की कमी के कारण कुछ घायलों को चारपाई और स्थानीय वाहनों की मदद से अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा।घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने अस्पतालों में उपचार व्यवस्था की निगरानी भी की।

रिहायशी इलाके में पटाखा निर्माण ने खड़े किए गंभीर सवाल

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल पटाखा फैक्टरी के संचालन को लेकर उठ रहा है। बताया जा रहा है कि पटाखों का निर्माण और भंडारण एक मकान में किया जा रहा था, जबकि आसपास आबादी भी मौजूद थी।

अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि फैक्टरी को पटाखा निर्माण और भंडारण की अनुमति मिली थी या नहीं। अग्निशमन व्यवस्था, विस्फोटक सामग्री रखने के नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच होगी। हादसे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लिया हादसे का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जांच के बाद सामने आएगी हादसे की असली वजह

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही फैक्टरी में आग लगने और विस्फोट होने की वास्तविक वजह की जांच शुरू कर दी गई है।

फैक्टरी में कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मौजूद थी, सुरक्षा मानकों का कितना पालन हुआ और रिहायशी इलाके में इस तरह का कारोबार किसकी अनुमति से चल रहा था—इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे। राहत अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों की अंतिम संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार बेघर - पड़ोसियों ने दिया सहारा

*पीएम आवास के लिए आवेदन के बाद भी नहीं मिला लाभ, प्रधान ने की मदद की मांग*



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है और जगह-जगह जलजमाव से परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच जसरा नई बाजार में सोमवार सुबह एक गरीब परिवार का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार घर से बाहर था, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।

नई बाजार निवासी सीता देवी पत्नी ओमप्रकाश का परिवार लंबे समय से जर्जर कच्चे मकान में रह रहा था। लगातार बारिश और जलजमाव से दीवारों में सीलन आ गई थी। आर्थिक तंगी के कारण मरम्मत नहीं हो पाई थी। सुबह अचानक दीवार गिरी और खपरैल भी ढह गया। अंदर रखा गेहूं-चावल, कपड़े, बर्तन सहित सारा सामान मलबे में दब गया और परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पड़ोसियों ने मानवता दिखाते हुए परिवार को अपने घर में शरण दी और भोजन की व्यवस्था की।

पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, सर्वे और रिपोर्ट भी हो चुकी है, लेकिन लाभ नहीं मिला, इसलिए मजबूरन जर्जर मकान में रहना पड़ रहा था। सूचना पर ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ने मौके का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और पीड़ित परिवार को शीघ्र आवास व आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
BRC घूरपुर में चोरों का तांडव, लाखों के सरकारी उपकरण और अभिलेख चोरी

रविवार रात ताला तोड़कर लैपटॉप, प्रिंटर, बैटरी और DVR ले उड़े, पुलिस जांच में जुटी



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। यमुनानगर तहसील बारा अंतर्गत जसरा विकासखंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) घूरपुर में रविवार रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर लाखों के सरकारी उपकरण और महत्वपूर्ण अभिलेख चोरी कर लिए। घटना का पता सोमवार सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर चला।

कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार 30 अगस्त की रात चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो इनवर्टर-बैटरियां, एक प्रिंटर, एक लैपटॉप, चार्जर, आधार किट उपकरण, GPS डिवाइस और CCTV कैमरों का DVR चुरा ले गए। चोरों ने सेवा पुस्तिका वाली अलमारी सहित तीन अन्य अलमारियों के लॉक भी तोड़ दिए, जिससे अभिलेखों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारियों ने ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश वर्मा ने थाना प्रभारी घूरपुर को पत्र भेजकर FIR दर्ज कर शीघ्र खुलासे की मांग की है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और सुरागों के आधार पर जांच कर रही है।
TGT-PGT पुरानी नियमावली पर सरकार का रुख स्पष्ट, NCTE गाइडलाइन के अनुसार ही भर्ती की बात — युवा मंच ने आंदोलन तेज करने का किया ऐलान
अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी शर्मा से युवा मंच प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, 31 अगस्त को पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर पहुंचने की अपील

प्रयागराज 30/08/2026। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में TGT एवं PGT भर्ती की पुरानी नियमावली बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में रविवार को युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, अमित पांडे एवं दीपा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

बैठक के दौरान TGT-PGT भर्ती में पुरानी नियमावली लागू करने, सामान्य अध्ययन एवं नेगेटिव मार्किंग सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के समक्ष लाखों अभ्यर्थियों की समस्याओं और नई नियमावली के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को प्रमुखता से रखा।

युवा मंच के अनुसार, बैठक में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकार NCTE की गाइडलाइन के अनुसार ही आगे की कार्रवाई करेगी और उनके स्तर से नियमों के विपरीत किसी को अवसर देने का निर्णय नहीं लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भर्ती विज्ञापन नौजवानों को नौकरी देने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी करती है।

इस पर युवा मंच अध्यक्ष सर्वेश सिंह ने कहा कि यदि बेहतर शिक्षा व्यवस्था ही सरकार का उद्देश्य है, तो पिछले कई वर्षों से जिस व्यवस्था के तहत अभ्यर्थी तैयारी करते आए हैं, उस व्यवस्था के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को अचानक बाहर करना भी गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक अवसर दिए बिना नई योग्यता लागू करना लाखों युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

युवा मंच ने कहा कि पुरानी नियमावली और नई नियमावली के बीच हुए बदलावों का सीधा असर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों पर पड़ा है। इसलिए सरकार को मानवीय एवं छात्रहितकारी दृष्टिकोण अपनाते हुए आगामी TGT-PGT 2026 भर्ती में कम से कम एक अंतिम अवसर देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि संगठन अभ्यर्थियों के अधिकार और उनके भविष्य की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पुरानी नियमावली के अनुसार विज्ञापन जारी कराने, सामान्य अध्ययन एवं नेगेटिव मार्किंग सहित अन्य प्रमुख मांगों का समाधान कराना है, तो अब आंदोलन को और मजबूती देने की आवश्यकता है।

उन्होंने सभी TGT-PGT अभ्यर्थियों से 31 अगस्त को प्रातः 11 बजे प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की।

युवा मंच ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य, समान अवसर और छात्रहित की मांग को लेकर है। संगठन ने सरकार से आग्रह किया कि नियमों में हुए बदलावों से प्रभावित अभ्यर्थियों की वास्तविक स्थिति को समझते हुए सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लिया जाए।
नेवारी में क्षत्रिय समाज की बैठक, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार


राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में समाज की एकजुटता और भागीदारी पर चर्चा, घर-घर पहुंचकर दिया जाएगा निमंत्रण

विश्वनाथ प्रताप सिंह
   

प्रयागराज ए विकासखंड  कौंधियारा के अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों एवं प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज की एकजुटता, विकास तथा आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम को भब्य रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज के बुजुर्गों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और संस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए इस तरह के आयोजनों की नितांत आवश्यकता है। आगामी कार्यक्रम में आर्थिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। घर-घर संपर्क क्षेत्र के प्रत्येक क्षत्रिय परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर निमंत्रण पत्र सोपा जाएगा। डिजिटल के माध्यम से दूर दराज रहने वाले सामाजिक बांधों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर , महामंत्री आशीष चौहान, सलाहकार वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, रमन सिंह, जय सिंह, अभय राज सिंह, अतुल सिंह, विनय सिंह, शिवम सिंह, सोनू सिंह नागरिक युवा गढ़मन लोग मौजूद रहे।
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घूरपुर के राहुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की हत्या का खुलासा करते रविवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद किया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव निवासी कन्हैया लाल पासवान उर्फ कंधई पुत्र बलराम पासवान है। गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश और घटना से पहले हुई गाली-गलौज से आहत होकर राहुल की हत्या की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया गया है।

उन्हाेंने बताया कि 29 अगस्त को राहुल के भाई शुभम भारतीय ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर चोट पहुंचाकर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में राहुल और वीरेंद्र भारतीया ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह राहुल से बात नहीं करता था। आरोपित के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे रीवा रोड के किनारे गांव के पास राहुल ने उससे दोबारा गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया। इससे वह आहत हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित घर गया और काफी सोच-विचार के बाद राहुल की हत्या करने का निर्णय लिया। रात में जब राहुल गांव के किनारे बने चबूतरे पर नशे की हालत में लेटा था, तब आरोपित ने मौका पाकर हथौड़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे राहुल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपित ने हथौड़े को बाउंड्रीवाल के अंदर झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस टीम ने आरोपित को 30 अगस्त को रीवा हाईवे मार्ग पर सारंगापुर गांव स्थित कटरा की सीढ़ी के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बाउंड्रीवाल के अंदर झाड़ियों से लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हंडिया मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

*बाबूगंज फूलपुर की टीम बनी विजेता, विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित*


विश्वनाथ प्रताप सिंह

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हंडिया मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रयागराज,ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महानिदेशालय युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में 29 अगस्त को सुबह 10 बजे ग्रामीण स्टेडियम हंडिया में जूनियर वर्ग बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पार्षद दिनेश जायसवाल की उपस्थिति में मैच का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बालक/बालिका वर्ग की लगभग 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंत में बालिका वर्ग में बाबूगंज, फूलपुर की टीम विजेता तथा इंडिया की टीम उपविजेता रही।

विजेता तथा उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने फलदार वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में व्यायाम प्रशिक्षक वेब राहुल कुमार मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण धन्धा, अजय पटेल, कबड्डी कोच रविन्द्र कुमार सिंह, एथलेटिक्स कोच संदीप सोनकर सहित अन्य कोचों ने सहयोग प्रदान किया।