नेवारी में क्षत्रिय समाज की बैठक, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार


राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह की मौजूदगी में समाज की एकजुटता और भागीदारी पर चर्चा, घर-घर पहुंचकर दिया जाएगा निमंत्रण

विश्वनाथ प्रताप सिंह
   

प्रयागराज ए विकासखंड  कौंधियारा के अंतर्गत ग्राम सभा नेवारी में क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों एवं प्रबुद्ध जनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज की एकजुटता, विकास तथा आगामी प्रस्तावित कार्यक्रम को भब्य रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समाज के बुजुर्गों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और संस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए इस तरह के आयोजनों की नितांत आवश्यकता है। आगामी कार्यक्रम में आर्थिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। घर-घर संपर्क क्षेत्र के प्रत्येक क्षत्रिय परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर निमंत्रण पत्र सोपा जाएगा। डिजिटल के माध्यम से दूर दराज रहने वाले सामाजिक बांधों को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर समाज युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष तोमर , महामंत्री आशीष चौहान, सलाहकार वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, रमन सिंह, जय सिंह, अभय राज सिंह, अतुल सिंह, विनय सिंह, शिवम सिंह, सोनू सिंह नागरिक युवा गढ़मन लोग मौजूद रहे।
गाली-गलौज से आहत होकर युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

घूरपुर के राहुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में घूरपुर थाने की पुलिस टीम ने गत दिवस हुई युवक राहुल भारतीय की हत्या का खुलासा करते रविवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद किया।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव निवासी कन्हैया लाल पासवान उर्फ कंधई पुत्र बलराम पासवान है। गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में बताया कि पुरानी रंजिश और घटना से पहले हुई गाली-गलौज से आहत होकर राहुल की हत्या की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद किया गया है।

उन्हाेंने बताया कि 29 अगस्त को राहुल के भाई शुभम भारतीय ने घूरपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति पर चोट पहुंचाकर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में राहुल और वीरेंद्र भारतीया ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद से वह राहुल से बात नहीं करता था। आरोपित के अनुसार, 28 अगस्त की रात करीब नौ बजे रीवा रोड के किनारे गांव के पास राहुल ने उससे दोबारा गाली-गलौज कर उसे अपमानित किया। इससे वह आहत हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित घर गया और काफी सोच-विचार के बाद राहुल की हत्या करने का निर्णय लिया। रात में जब राहुल गांव के किनारे बने चबूतरे पर नशे की हालत में लेटा था, तब आरोपित ने मौका पाकर हथौड़े से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे राहुल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपित ने हथौड़े को बाउंड्रीवाल के अंदर झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस टीम ने आरोपित को 30 अगस्त को रीवा हाईवे मार्ग पर सारंगापुर गांव स्थित कटरा की सीढ़ी के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बाउंड्रीवाल के अंदर झाड़ियों से लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हंडिया मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

*बाबूगंज फूलपुर की टीम बनी विजेता, विजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित*


विश्वनाथ प्रताप सिंह

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हंडिया मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रयागराज,ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महानिदेशालय युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में 29 अगस्त को सुबह 10 बजे ग्रामीण स्टेडियम हंडिया में जूनियर वर्ग बालक/बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं पार्षद दिनेश जायसवाल की उपस्थिति में मैच का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बालक/बालिका वर्ग की लगभग 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंत में बालिका वर्ग में बाबूगंज, फूलपुर की टीम विजेता तथा इंडिया की टीम उपविजेता रही।

विजेता तथा उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, प्रमाण-पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने फलदार वृक्ष लगाए। कार्यक्रम में व्यायाम प्रशिक्षक वेब राहुल कुमार मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण धन्धा, अजय पटेल, कबड्डी कोच रविन्द्र कुमार सिंह, एथलेटिक्स कोच संदीप सोनकर सहित अन्य कोचों ने सहयोग प्रदान किया।
नेपाल में हृदय विदारक घटना से द्रवित होकर सिख समुदाय  ने गुरूद्वारे मे विशेष पाठ-अरदास की।
प्रयागराज 

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


नेपाल में आए भीषण जलप्रलय ने संपूर्ण विश्व को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी में अनगिनत लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई सौ लोग लापता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।भारत ने  कई टन राहत सामग्री,जरूरी दवाएं,भारतीय वायुसेना का विमान नेपाल भेजा है।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार  पतविन्दर सिंह ने गुरूद्वारे मे  अरदास कर वाहेगुरु से हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति, लापता लोगों की सकुशल वापसी और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पाठ के उपरांत सतनाम वाहेगुरु के नाम का जप कर हताहत लोगों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि तबाही का वह मंजर देखकर हृदय कांप उठता है यह संपूर्ण मानवता की पीड़ा है।दुःख की घड़ी में भारत नेपाल के भाई-बहनों के साथ खड़ा है। वाहे गुरू से अरदास है कि दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और प्रभावित परिवारों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
हरिंदर सिंह,परविंदर सिंह, लखविंदर सिंह,नवाजोत सिंह, कुलभूषण सिंह,कुलदीप सिंह हरकिशन सिंह,हरमनजी सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
झमाझम बारिश से उफनाए प्रयागराज के निचले मुहल्ले, सड़कें-चौराहे बने तालाब; राहगीरों को हुई परेशानी

प्रयागराज

SB न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


शाम को हुई झमाझम बारिश से शहर के निचले मुहल्लों में जलभराव हो गया। कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। निचले स्थानों पर पानी घरों में भी पहुंच गया।

पुलिस थाने में भी घुसा पानी
हालांकि बारिश थमने के कुछ घंटों बाद कई मुहल्लों से पानी तेजी से निकलने लगा। जलभराव के दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे। नगर निगम मुख्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, जार्जटाउन थाना, सिविल लाइंस महिला थाना सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में पानी भर जाने से विभागीय लोगों को परेशानी हुई।
कई वाहन बंद हो गए, लोग परेशान जार्जटाउन, टैगोर टाउन, मलाकराज, बैरहना, अल्लापुर, बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, पूरा पड़ाइन, हरवारा, नैनी और झूंसी में बारिश का सबसे अधिक असर देखने को मिला। कई स्थानों पर सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिन्हें लोगों को धक्का देकर निकालना पड़ा।अल्लापुर में घरों के अंदर पहुंचा पानी अल्लापुर और बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम समेत कुछ निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। इससे लोगों की गृहस्थी का सामान भी खराब हो गया। नालियों और नालों की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित होती है। टैगोर टाउन और जार्जटाउन में सड़कें काफी देर तक पानी में डूबी रहीं। बारिश के दौरान मुख्य मार्गों के साथ गलियों में भी पानी भर गया।नगर निगम के अधिकारियों ने किया निरीक्षण नगर निगम के अधिकारियों ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करके नालों और नालियों की स्थिति देखी। जहां पानी अधिक भर गया था, वहां पंप और अन्य संसाधनों के माध्यम से बारिश के पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों पर हुआ जलभराव बारिश के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो गया। म्योहाल चौराह, लोक सेवा आयोग, धोबी घाट, प्रधान डाकघर, आजाद पार्क गेट नंबर एक, पत्रिका चौराहा सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर जलभराव हो गया था। कई स्थानों पर नाले ओर फ्लो हो गए नालों का पानी सड़कों के ऊपर से बहता दिखाई दिया।
रक्षाबंधन के पर्व पर यातायात सब कुशल संपन्न कराने हेतु डी सी पी सी वॉलेन्टियर पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहे।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मार्केट में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज अपर पुलिस आयुक्त यातायात कमिश्नरेट प्रयागराज सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मेजा बृजेश पाठक यमुना नगर प्रयागराज प्रदेश सचिव अपराध निरोधक समिति लखनऊ संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में जिला अपराध निरोधक कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में यातायात सुगम बनाने हेतु पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर उपस्थित रहे सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम सियाराम राकेश कुमार केसरी एस एच ओ अतिरिक्त कुमुद कांत त्रिपाठी एस आई रमेश कुमार मिश्रा एस आई अंकुश कुमार  एस आई निहाल गुप्ता कांस्टेबल बृजेश कुमार
मुक्त विश्वविद्यालय में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया खेल दिवस

प्रयागराज, 29 अगस्त 2026।उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना, आपसी सौहार्द एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
खेल दिवस के अवसर पर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष, महिला, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र वर्गों में किया गया। विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त पैदल चाल, शतरंज एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकशी के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विनय कुमार, कुलसचिव, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्फूर्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर पी. के. स्टालिन, प्रोफेसर संतोष कुमार, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर जे पी यादव,प्रोफेसर दिनेश सिंह सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में समारोह आयोजित करके पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। खेल दिवस के आयोजन से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ तथा विश्वविद्यालय परिवार ने खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
रक्षाबंधन पर CP पीयूष मोर्डिया की ट्रैफिक पुलिस बनी ‘सुरक्षा की ढाल’, एसीपी सुनील सिंह ने खुद भरवाए सड़क के गड्ढे

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों से निकल रही थीं, उस दौरान प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाली।फाफामऊ पुल पर सड़क के बीच बनी दरार और गड्ढे से हादसे का खतरा बना हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही एसीपी ट्रैफिक सुनील कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।एसीपी ट्रैफिक ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। हालांकि, जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में एसीपी ट्रैफिक ने इंतजार करने के बजाय खुद ही सड़क की सुरक्षा व्यवस्था संभालने का निर्णय लिया।ट्रैफिक पुलिस के जवानों की मदद से सड़क पर बने गड्ढे और दरार को भरवाया गया। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया, जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिली और संभावित हादसे का खतरा भी टल गया।ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की खास बात यह रही कि कार्रवाई महज एक गड्ढा भरने तक सीमित नहीं थी। रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में बहनें और परिवार आवागमन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस की कोशिश थी कि कोई भी व्यक्ति रास्ते में हादसे का शिकार न हो और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
प्रयागराज सीपी पीयूष मोर्डिया के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस की यह पहल बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ यातायात नियंत्रित करना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
बाढ़ से खराब हुई फसल से निराश किसान ने मुआवजे का अनोखा तरीका अपनाया, प्रयागराज तहसील प्रशासन-पुलिस के हाथ-पांव फूले
प्रयागराज

विश्वनाथ प्रताप सिंह

जब तक बाढ़ में नष्ट हुई फसल का मुआवजा नहीं मिलेगा, मैं नीचं नहीं उतरुंगा...। ऐसा कहना था बिजली के टॉपर पर चढ़े एक किसान का, जिसने फसल नुकसान के संबंध में प्रार्थनापत्र तहसील प्रशासन काो दिया था, लेकिन अभी तक उसे मुआवजा नहीं मिला। वहां पहुंचे तहसील के अधिकारी और पुलिस ने उसे मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। हालांकि काफी देर तक मान-मनौवल के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं था।करीब 50 बीघा फसल बाढ़ से नष्ट हो गई है मामला यमुनापार में मांडा थाना क्षेत्र के ढिलिया गांव का है। यहां स्थित बिजली टॉवर पर गुरुवार सुबह एक किसान चढ़ गया। यह देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने किसान को नीचे उतरने को कहा तो बाढ़ से नष्ट हुई फसल के मुआवजा दिलाने की मांग की। गांव निवासी सुशील यादव व उनके परिवार की करीब 50 बीघा फसल बाढ़ से नष्ट हो गई है। मुआवजा के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला।परिवार के लोग भी टॉवर से नीचे उतरने का किया अनुरोध सुबह करीब 10 बजे सुशील अपने खेत में पहुंचा। यहीं बगल में लगे बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। लगभग 20 फीट ऊंचाई पर उसे चढ़ा देख ग्रामीणों की नजर पड़ी तो भीड़ जुट गई। स्वजन भी आ गए। सभी ने उनसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेंगे।
किसान को मनाने पहुंचे तहसील के अधिकारी व पुलिस खबर पाकर मांडा पुलिस के साथ ही तहसील के अधिकारी पहुंचे। सुशील से बात करते हुए कहा कि बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा, लेकिन वह कुछ मानने को तैयार नहीं था। सुशील का कहना है कि उसे और उनके परिवार के लोगों को जब तक नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलेगा, वह नीचे नहीं उतरेंगे।
मानपुर गांव में एक सप्ताह से जला पड़ा है ट्रांसफार्मर, भीषण गर्मी-उमस में जीने को मजबूर ग्रामीण

विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज। विकास खंड कोरांव के ग्राम पंचायत मानपुर में विजय बहादुर सिंह, कमलेश्वर सिंह और विष्णुदेव सिंह के घरों के मध्य लगा 10 केवी का ट्रांसफार्मर लगभग एक सप्ताह से जला हुआ पड़ा है। लेकिन विभाग द्वारा इसे बदलने की सुध नहीं ली जा रही है।ट्रांसफार्मर जलने से पूरे मोहल्ले की बिजली गुल है, जिससे ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस में जीवन जीने को लाचार हैं। न तो मोबाइल चार्ज हो पा रहे हैं, न ही बच्चे रात में पढ़ पा रहे हैं। सबसे बड़ी समस्या पानी की हो गई है। बिजली न होने से मोटर नहीं चल रही, जिससे पेयजल का भी अकाल पड़ गया है। अंधेरे के कारण जहरीले जंतुओं के काटने का खतरा अलग से बना हुआ है। पंखा न चलने से मच्छर भी खूब काट रहे जिस कारण लोग बीमार पड़ रहे है

इसको लेकर गांव के विनोद तिवारी, प्रथम तिवारी, मोहन पाल, कृष्ण बहादुर सिंह, कमलेश्वर सिंह आदि ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के जेई से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज और अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।