मुक्त विश्वविद्यालय में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया खेल दिवस
![]()
प्रयागराज, 29 अगस्त 2026।उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना, आपसी सौहार्द एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
खेल दिवस के अवसर पर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष, महिला, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र वर्गों में किया गया। विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त पैदल चाल, शतरंज एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रस्साकशी प्रतियोगिता रही, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रस्साकशी के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल विनय कुमार, कुलसचिव, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्फूर्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर आशुतोष गुप्ता, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर पी. के. स्टालिन, प्रोफेसर संतोष कुमार, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर जे पी यादव,प्रोफेसर दिनेश सिंह सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में समारोह आयोजित करके पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। खेल दिवस के आयोजन से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा एवं सकारात्मक वातावरण का संचार हुआ तथा विश्वविद्यालय परिवार ने खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट परिचय दिया।![]()
![]()


प्रयागराज
रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री संग निःशुल्क यात्रा, मंत्रियों ने बंधवाई राखी
मानपुर मलवे में जान की तलाश जारी है
प्रयागराज
Aug 29 2026, 19:22
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1