प्रयागराज में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, 60+ महिलाओं को आजीवन फ्री बस यात्रा
रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक महिलाओं को सहयात्री संग निःशुल्क यात्रा, मंत्रियों ने बंधवाई राखी


विश्वनाथ प्रताप सिंह न्यूज से


प्रयागराज,60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को जिला पंचायत सभागार में हुआ। साथ ही रक्षाबंधन पर 27 से 29 अगस्त तक माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जल शक्ति स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हर्षिका सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से राखी बंधवाई और साड़ी-मिठाई उपहार में दी।

प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है, 60+ महिलाओं को आधार, वोटर आईडी या परिवहन निगम के स्मार्ट कार्ड से आजीवन निःशुल्क यात्रा मिलेगी। इससे वे तीर्थाटन और रिश्तेदारों से मिल सकेंगी। प्रदेश में करीब 1 करोड़ महिलाएं 60 वर्ष से ऊपर हैं। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान विकास के स्तंभ हैं। प्रयागराज में 640 बसें हैं, 26 इलेक्ट्रिक हैं, 22 और आएंगी।

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि नारी सम्मान सिर्फ नारा नहीं, सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह योजना मातृशक्ति के आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को समर्पित है और प्रतिदिन आजीवन उपलब्ध रहेगी।
शंकरगढ़ में ब्रांड के नाम पर डुप्लीकेट शीट बेचने का बड़ा सिंडिकेट उजागर

JSW कंपनी की तहरीर पर भारत हार्डवेयर पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज ,यमुनानगर तहसील बारा के शंकरगढ़ बाजार में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली माल बेचने का मामला सामने आया है। JSW कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि पीयूष कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर शंकरगढ़ पुलिस ने 24 अगस्त को सदर बाजार स्थित भारत हार्डवेयर प्रो. के संचालक के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई से बाजार में हड़कंप है।

प्रतिनिधि को सूचना मिली थी कि दुकान पर JSW इंद्रधनुष नाम से मिलती-जुलती प्रोफाइल शीट ब्रांडेड बताकर बेची जा रही है। सहयोगी देवेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस बल के साथ दुकान व गोदाम की तलाशी में JSW प्राग 0.40 एमएम मार्किंग वाली शीट का भंडार मिला, जिसे कंपनी ने ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का उल्लंघन बताया।

तहरीर में आरोप है कि बिना लाइसेंस कंपनी के नाम का अवैध इस्तेमाल कर ग्राहकों से धोखाधड़ी और कंपनी की साख को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। आरोपी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय शंकर लाल गुप्ता निवासी सदर बाजार शंकरगढ़ के खिलाफ विवेचना शुरू है। स्थानीय लोगों ने अन्य दुकानों, मिष्ठान, किराना, मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की मांग की है।
तेज मूसलाधार बारिश के कारण ढहा घर  प्रशासन से मदद की मांग
मानपुर मलवे में जान की तलाश जारी है


प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

दो दिन से तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके कारण वर्षों पुराना जर्जर मकान ढह गया। बताया जाता है कि इस मकान में अब  धर्मपाल सिंह व उनके बेटे पंकज सिंह का मकान है।  इस जर्जर मकान में रहते थे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक जमीन में ढस गई तथा दिवाले ढहने लगी। बताया जाता है कि घर में रखा समान नुकसान हो गया।₹एक लाख आभूषण का नुकसान ₹तीन लाख का हुआ। परिजनों ने व क्षेत्रीय लोगों ने अविलम्ब प्रशासन से मुवायजे की मांग करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन का अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।कल्याणकारी सरकार का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार से परिजनों ने  तत्काल मुआवजे की मांग की है। जब कि अभी तक स्थानीय विधायक, सांसद जनप्रतिनिधि  अथवा  प्रशासनिक अम्ले का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासनिक उदासीनता को देखते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
कोरांव लेखपाल संघ चुनाव संपन्न सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

कोरांव तहसील में लेखपाल संघ का चुनाव शांति ढंग से संपन्न हुआ जिसमें सभी पेट उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए किसी के पद पर एक से अधिक नामांकन न आने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सभी सदस्यों को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। संघ के सभी नवनिर्वाचित सदस्य संगठनों को मजबूत करने और राजस्व कार्यो में तेजी लाने का संकल्प लिया। लेखपाल संघ अध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित अनुज कुमार उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी मंत्री अतुल कुमार तिवारी उप मंत्री शुभम कुमार मिश्रा कोटा अध्यक्ष जान प्रकाश सिंह ऑडिटर जय सिंह गौड़ सभागार में कुलदीप यादव जिला मंत्री प्रेक्षक राजकुमार पांडे जिला उपमंत्री निर्वाचन अधिकारी धवल पांडे तहसील अध्यक्ष नेहा सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर तहसील की सभी लेखपाल राजस्व निरीक्षक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे
अमर बलिदानी शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी के सम्मान में हम सब  तथा देशभक्त मैदान में*

*सर्व समाज की अतिमहत्वपूर्ण बैठक*

*स्थान: शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर, प्रयागराज*

*दिनांक : 9 सितंबर, बुधवार*

समय : सायं 4:00 बजे से

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


अमर बलिदानी शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी के गौरवशाली बलिदान, राष्ट्रभक्ति एवं उनकी स्मृति को  बनाए रखने के उद्देश्य से सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।


आप सभी *सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं सर्व समाज के बंधुओं से सादर आग्रह* है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह जी के सम्मान एवं गौरव की इस मुहिम को अपना समर्थन प्रदान करें।
आइए, एकजुट हों।

*शहीदों के सम्मान के लिए।*
*उनकी गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए।*
*राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करने के लिए।*
आप सब की उपस्थिति शहीदों के सम्मान के लिए अवश्यक है।
तेज मूसलाधार बारिश के कारण ढहा घर  प्रशासन से मदद की मांग
मानपुर मलवे में जान की तलाश जारी हैचीफ विश्वनाथ प्रताप सिंहप्रयागराज , दो दिन से तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिसके कारण वर्षों पुराना जर्जर मकान ढह गया। बताया जाता है कि इस मकान में अब  धर्मपाल सिंह व उनके बेटे पंकज सिंह का मकान है।  इस जर्जर मकान में रहते थे मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक जमीन में ढस गई तथा दिवाले ढहने लगी। बताया जाता है कि घर में रखा समान नुकसान हो गया।₹एक लाख आभूषण का नुकसान ₹तीन लाख का हुआ। परिजनों ने व क्षेत्रीय लोगों ने अविलम्ब प्रशासन से मुवायजे की मांग करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन का अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।कल्याणकारी सरकार का दावा करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार से परिजनों ने  तत्काल मुआवजे की मांग की है। जब कि अभी तक स्थानीय विधायक, सांसद जनप्रतिनिधि  अथवा  प्रशासनिक अम्ले का कोई भी व्यक्ति नहीं पहुंचा है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासनिक उदासीनता को देखते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
अमर बलिदानी शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी के सम्मान में हम सब  तथा देशभक्त मैदान में
*सर्व समाज की अतिमहत्वपूर्ण बैठक*

*स्थान: शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर, प्रयागराज*

*दिनांक : 9 सितंबर, बुधवार*

समय : सायं 4:00 बजे से

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


अमर बलिदानी शहीद ठाकुर रोशन सिंह जी के गौरवशाली बलिदान, राष्ट्रभक्ति एवं उनकी स्मृति को  बनाए रखने के उद्देश्य से सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।


आप सभी *सम्मानित नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं सर्व समाज के बंधुओं से सादर आग्रह* है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर बलिदानी ठाकुर रोशन सिंह जी के सम्मान एवं गौरव की इस मुहिम को अपना समर्थन प्रदान करें।
आइए, एकजुट हों।

*शहीदों के सम्मान के लिए।*
*उनकी गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए।*
*राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करने के लिए।*
आप सब की उपस्थिति शहीदों के सम्मान के लिए अवश्यक है।
धूमनगंज मे वकीलों ने किया हंगामा, जाम लगाया : महिला वकील के भाई से मारपीट पर जताया विरोध

प्रयागराज

SB न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

धूमनगंज इलाके में देर रात जमकर हंगामा हुआ। वकीलों के बीच मारपीट के बाद चक्काजाम कर विरोध जताया गया। आरोप है कि हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता के भाई से सरेराह मारपीट की गई। रिपोर्ट न लिखने के बाद वकीलों ने पहुंच चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मशक्कत कर भीड़ को शांत कराया ओर रास्ता खुलवाया। आरोप है कि महिला अधिवक्ता के भाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज के बाद जब वकील मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस जांच में उलझाए रही। इसी से गुस्साए वकील जमा हुए और चक्काजाम कर दिया। हालांकि देर रात पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को शांत कराके तहरीर ले ली..।
बेलन नदी के बाढ़ से भारी तबाही, पुलों के टूटने से UP-MP के कई गांवों का संपर्क टूटा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


बेलन नदी में आई बाढ़ से जनपद के यमुनापार स्थित कोरांव क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। कई पुलों, पुलिया व रपटा के क्षतिग्रस्त होने से सिर्फ तहसील क्षेत्र के गांव ही नहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भी कई गांवों का संपर्क टूट गया है। तहसील प्रशासन ने जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए पत्र भेजा है।

देवघाट पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन रोका गया
बाढ़ और बारिश से कोरांव में देवघाट पुल, भोगन रपटा, एवं हरदिहा भगवानपुर रपटा पर कई दिन तक पानी भरा था। देवघाट गांव के मजरा नई बस्ती के चारो ओर पानी घिर गया था, जिसका अब भी संपर्क टूटा है। यहां बीच में नाला है, जिसकी पुलिया काफी नीचे है। इस पर पुल बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने डीएम को पत्र भेजा है। देवघाट पुल अत्यधिक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका निरीक्षण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ने किया है। इस पर आवागमन रोक दिया गया है।

हाटा के निकट पुल-सड़क क्षतिग्रस्त
यहां पुलिस के माध्यम से बैरिकेडिंग करा दी गई है। इस पुल की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता जताई गई है। सोनबरसा धनावल रोड हाटा के पास पुल और सड़क पानी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुल पर भी आवागमन प्रभावित है। पूरादत्तू गांव से कल्याणपुर मार्ग पर निर्मित कच्ची सड़क में पड़ी पाइप अत्यधिक तेज पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। मिट्टी का कटान होने के कारण आवागमन बाधित है।बांसघाट में पुलिया टूटने से आवागमन बंद बांसघाट गांव में पुलिया टूटने से आवागमन बंद है। भगेसर मेंमैलहा-भगेसर संपर्क मार्ग में तेज बहाव होने के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आवागमन बाधित है। इस पुलिया व सड़क की भी शीघ्र मरम्मत की जरुरत है। एसडीएम कोरांव टी.प्रसाद ने इस बाबत डीएम के साथ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को भी पत्र भेजा है
दलित आदिवासी पिछड़े समाज के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ बहुजन समाज के लोगो ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
एफआईआर ना दर्ज होने पर बहुजन समाज के सैकड़ों लोगो तहसील कोरांव में किया धरना दिया



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , कोरांव क्षेत्र के कुछ जातिवादी, सामंती मानसिकता वाले कुछ सवर्ण समाज द्वारा पिछले 20 अगस्त को एससी,एसटी,ओबीसी मुर्दाबाद, संविधान मुर्दाबाद का नारा दिया था उसके खिलाफ क्षेत्र बहुजन समाज के लोगो ने थाना कोरांव में नामजद तहरीर दिया था लेकिन एफ आई आर ना दर्ज होने से नाराज बहुजन समाज के लोगो ने तहसील कोरांव में सैकड़ों की संख्या में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोरांव को सौंपा । और लोगो ने बताया कि सवर्ण से समाज के द्वारा बहुजनो की आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे कोरांव के बहुजन समाज की बीच में काफी रोष व्याप्त है लेकिन पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने के बजाए हिलाहवाली कर रही है अगर जल्द ही एफ आई आर दर्ज कर ठोस कार्यवाही नही होते तो हम लोग हजारों की संख्या में अनिश्चित कालीन धरना देने का काम करेगें।
आज धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लल्लन सिंह पटेल,राधेश्याम यादव,रविन्द्र जैसल,दिनेश चौधरी,पवन सिंघल, अखिलेश कुशवाहा,एड ओम प्रकाश कुशवाहा, एड अशोक कुशवाहा, मंगलदेव कोल,अभयराज पटेल, अजय कुशवाहा, लक्ष्मीकांत पटेल, ओम प्रकाश, एड उमाकांत कुशवाहा,एड सिवदानी पाल, एड संत पाल, एड, प्रकाश वर्मा,कमलेश गौतम, अमित जैसल, जगदीश कोल,  जय प्रकाश कोल, शिवजनक पासी, राधेश्याम कुशवाहा, कृष्ण कांत बौद्ध, विनय चौधरी , कृपा शंकर पटेल, शिवम राव, देवेंद्र पटेल, समीर रावत, अभय सिंह , अमरेंद्र वर्मा, संतोष सिंह, आलोक कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा, लवलेश  गौतम, मनोज कुशवाहा, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे