धूमनगंज मे वकीलों ने किया हंगामा, जाम लगाया : महिला वकील के भाई से मारपीट पर जताया विरोध

प्रयागराज

SB न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

धूमनगंज इलाके में देर रात जमकर हंगामा हुआ। वकीलों के बीच मारपीट के बाद चक्काजाम कर विरोध जताया गया। आरोप है कि हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता के भाई से सरेराह मारपीट की गई। रिपोर्ट न लिखने के बाद वकीलों ने पहुंच चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मशक्कत कर भीड़ को शांत कराया ओर रास्ता खुलवाया। आरोप है कि महिला अधिवक्ता के भाई को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इलाज के बाद जब वकील मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस जांच में उलझाए रही। इसी से गुस्साए वकील जमा हुए और चक्काजाम कर दिया। हालांकि देर रात पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को शांत कराके तहरीर ले ली..।
बेलन नदी के बाढ़ से भारी तबाही, पुलों के टूटने से UP-MP के कई गांवों का संपर्क टूटा
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह


बेलन नदी में आई बाढ़ से जनपद के यमुनापार स्थित कोरांव क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। कई पुलों, पुलिया व रपटा के क्षतिग्रस्त होने से सिर्फ तहसील क्षेत्र के गांव ही नहीं, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भी कई गांवों का संपर्क टूट गया है। तहसील प्रशासन ने जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए पत्र भेजा है।

देवघाट पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन रोका गया
बाढ़ और बारिश से कोरांव में देवघाट पुल, भोगन रपटा, एवं हरदिहा भगवानपुर रपटा पर कई दिन तक पानी भरा था। देवघाट गांव के मजरा नई बस्ती के चारो ओर पानी घिर गया था, जिसका अब भी संपर्क टूटा है। यहां बीच में नाला है, जिसकी पुलिया काफी नीचे है। इस पर पुल बनाने के लिए तहसील प्रशासन ने डीएम को पत्र भेजा है। देवघाट पुल अत्यधिक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका निरीक्षण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता ने किया है। इस पर आवागमन रोक दिया गया है।

हाटा के निकट पुल-सड़क क्षतिग्रस्त
यहां पुलिस के माध्यम से बैरिकेडिंग करा दी गई है। इस पुल की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता जताई गई है। सोनबरसा धनावल रोड हाटा के पास पुल और सड़क पानी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुल पर भी आवागमन प्रभावित है। पूरादत्तू गांव से कल्याणपुर मार्ग पर निर्मित कच्ची सड़क में पड़ी पाइप अत्यधिक तेज पानी के बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। मिट्टी का कटान होने के कारण आवागमन बाधित है।बांसघाट में पुलिया टूटने से आवागमन बंद बांसघाट गांव में पुलिया टूटने से आवागमन बंद है। भगेसर मेंमैलहा-भगेसर संपर्क मार्ग में तेज बहाव होने के कारण पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आवागमन बाधित है। इस पुलिया व सड़क की भी शीघ्र मरम्मत की जरुरत है। एसडीएम कोरांव टी.प्रसाद ने इस बाबत डीएम के साथ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को भी पत्र भेजा है
दलित आदिवासी पिछड़े समाज के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के खिलाफ बहुजन समाज के लोगो ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
एफआईआर ना दर्ज होने पर बहुजन समाज के सैकड़ों लोगो तहसील कोरांव में किया धरना दिया



विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , कोरांव क्षेत्र के कुछ जातिवादी, सामंती मानसिकता वाले कुछ सवर्ण समाज द्वारा पिछले 20 अगस्त को एससी,एसटी,ओबीसी मुर्दाबाद, संविधान मुर्दाबाद का नारा दिया था उसके खिलाफ क्षेत्र बहुजन समाज के लोगो ने थाना कोरांव में नामजद तहरीर दिया था लेकिन एफ आई आर ना दर्ज होने से नाराज बहुजन समाज के लोगो ने तहसील कोरांव में सैकड़ों की संख्या में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कोरांव को सौंपा । और लोगो ने बताया कि सवर्ण से समाज के द्वारा बहुजनो की आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे कोरांव के बहुजन समाज की बीच में काफी रोष व्याप्त है लेकिन पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने के बजाए हिलाहवाली कर रही है अगर जल्द ही एफ आई आर दर्ज कर ठोस कार्यवाही नही होते तो हम लोग हजारों की संख्या में अनिश्चित कालीन धरना देने का काम करेगें।
आज धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लल्लन सिंह पटेल,राधेश्याम यादव,रविन्द्र जैसल,दिनेश चौधरी,पवन सिंघल, अखिलेश कुशवाहा,एड ओम प्रकाश कुशवाहा, एड अशोक कुशवाहा, मंगलदेव कोल,अभयराज पटेल, अजय कुशवाहा, लक्ष्मीकांत पटेल, ओम प्रकाश, एड उमाकांत कुशवाहा,एड सिवदानी पाल, एड संत पाल, एड, प्रकाश वर्मा,कमलेश गौतम, अमित जैसल, जगदीश कोल,  जय प्रकाश कोल, शिवजनक पासी, राधेश्याम कुशवाहा, कृष्ण कांत बौद्ध, विनय चौधरी , कृपा शंकर पटेल, शिवम राव, देवेंद्र पटेल, समीर रावत, अभय सिंह , अमरेंद्र वर्मा, संतोष सिंह, आलोक कुशवाहा,दिनेश कुशवाहा, लवलेश  गौतम, मनोज कुशवाहा, आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे
क्षत्रिय एकता परिषद राष्ट्रिय अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने अपिल किये क्षेत्रीय विधायक वाचस्पति जी

विश्वनाथ प्रताप सिंह

ग्राम मझियारी आमद चायल में 1 किलोमीटर सड़क एवं 500 मीटर नाली निर्माण कराए जाने के संबंध में।


    प्रयागराज,    ग्राम मझियारी आमद चायल, विकास खंड जसरा, तहसील बारा, जनपद प्रयागराज में सड़क एवं जल निकासी की गंभीर समस्या है। गाँव में लगभग 1 किलोमीटर सड़क की स्थिति खराब है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इसी प्रकार गाँव में लगभग 500 मीटर नाली का निर्माण आवश्यक है। नाली की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश एवं घरों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है तथा सड़क भी लगातार खराब होती जा रही है।  अतः आपसे  निवेदन है कि जनहित में संबंधित विभाग को निर्देशित कर 1 किलोमीटर सड़क एवं 500 मीटर नाली का निर्माण/मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की कृपा करें, जिससे समस्त ग्रामवासियों को आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से राहत मिल सके।
SRN अस्पताल में 40 वर्षीय मरीज की किडनी से निकलीं 37 पथरियां

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में एक जटिल ऑपरेशन किया गया, जिसमें 40 वर्षीय मरीज की बाईं किडनी से 37 पथरियां निकाली गईं। ऑपरेशन दो घंटे से अधिक समय तक चला। पथरियां निकालने के लिए डॉक्टरों ने किडनी को बीच से अलग कर प्रक्रिया पूरी की।

स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में 40 वर्षीय मरीज की बाईं किडनी में बड़ी संख्या में पथरियां होने पर ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज की किडनी से कुल 37 पथरियां निकाली गईं।

इस ऑपरेशन को पूरा करने में दो घंटे से अधिक का समय लगा। जटिल प्रक्रिया के दौरान किडनी को बीच से अलग किया गया, जिसके बाद उसमें मौजूद पथरियों को बाहर निकाला गया।

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम ने सावधानीपूर्वक प्रक्रिया को पूरा किया। किडनी के अंदर मौजूद पथरियों को निकालने के बाद मरीज के उपचार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।यह मामला इसलिए भी खास है क्योंकि एक ही किडनी से 37 पथरियां निकाले जाने की बात सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मरीज की उम्र 40 वर्ष है और पथरियां बाईं किडनी में थीं।
त्योहारों से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी, कमिश्नर ने सुरक्षा, जुलूस और जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश
प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बारावफात को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने बारावफात समेत अन्य जुलूसों के मार्गों का थाना प्रभारियों को स्वयं भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आयोजन समितियों और अंजुमन कमेटियों के साथ समन्वय बैठकें करने को कहा गया। डीजे और लाउडस्पीकर संचालकों को निर्धारित डेसीबल सीमा का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि CCTV और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

रक्षाबंधन को देखते हुए प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा और चेन स्नैचिंग रोकने पर विशेष सतर्कता रहेगी। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने, निजी वाहनों में अवैध हूटर-सायरन के खिलाफ कार्रवाई और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन के निर्देश दिए गए।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों और प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही जनशिकायतों, महिला अपराधों और 60 से 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
त्योहारों से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी, कमिश्नर ने सुरक्षा, जुलूस और जनसुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश


विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज , आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बारावफात को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए।

रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने बारावफात समेत अन्य जुलूसों के मार्गों का थाना प्रभारियों को स्वयं भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। आयोजन समितियों और अंजुमन कमेटियों के साथ समन्वय बैठकें करने को कहा गया। डीजे और लाउडस्पीकर संचालकों को निर्धारित डेसीबल सीमा का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि CCTV और सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी।

रक्षाबंधन को देखते हुए प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा और चेन स्नैचिंग रोकने पर विशेष सतर्कता रहेगी। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने, निजी वाहनों में अवैध हूटर-सायरन के खिलाफ कार्रवाई और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन के निर्देश दिए गए।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों और प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही जनशिकायतों, महिला अपराधों और 60 से 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुरानी नियमावली से TGT-PGT भर्ती की मांग पर युवा मंच का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन
अपर शिक्षा निदेशक ने कल शासन को प्रस्ताव भेजने का दिया आश्वासन - अनिल सिंह


विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज, युवा मंच के बैनर तले रविवार दोपहर लगभग 12 बजे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से TGT-PGT भर्ती की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया। भारी बरसात के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।

दोपहर करीब 2 बजे जानकारी मिली कि कोर्ट केस के मामले में शिक्षा निदेशक प्रयागराज आए हैं, अभ्यर्थियों ने उनसे मुलाकात की। निदेशक ने बताया कि अपर शिक्षा निदेशक से जवाब मांगा गया है, जवाब मिलते ही मामला शासन को भेजा जाएगा।

इसके बाद युवा मंच के प्रतिनिधि अपर शिक्षा निदेशक कामता राम पाल के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी कर तत्काल पत्र भेजने की मांग की। अपर निदेशक ने आश्वासन दिया कि कल हर हाल में पत्र शासन को भेज दिया जाएगा और पुरानी नियमावली पर कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।

युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2025 के गजट से नियमों में बदलाव से प्रदेश के 7 लाख से अधिक अभ्यर्थी वंचित हो रहे हैं। आयोग द्वारा सामान्य अध्ययन, माइनस मार्किंग जैसे नए प्रावधान जोड़ने से भर्ती और जटिल होगी और समय से पूरी होना मुश्किल है।

मांग की गई कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर तत्काल पुरानी नियमावली से विज्ञापन जारी हो। प्रवक्ता पदों पर बिना बीएड को अवसर, प्राविधिक कला, हिंदी, अंग्रेजी, संगीत की योग्यता विसंगतियां भी पुरानी नियमावली से ही दूर होंगी, नहीं तो भर्ती कानूनी विवाद में फंसेगी।

आंदोलन में बृजेश सिंह, अमित पांड्या, एलके चौधरी, दीपा सिंह, सलिल मौर्य, राकेश अग्रहरि, कमलाकर सिंह, अमरजीत, सुरजीत, मुकेश सिंह, आनंद मिश्रा, अंकित यादव, पारुल, अनीता, आरती, प्रमोद दुबे, गौरव यादव सहित सैकड़ों अभ्यर्थी मौजूद रहे।
सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पुलिस और समाजसेवियों ने संभाली व्यवस्था*


विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज , सावन माह के अंतिम सोमवार पर आज श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ संतोष कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट यमुनानगर प्रयागराज सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मेजा ब्रजेश पाठक जमुना नगर प्रयागराज के आदेश के क्रम में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गण को थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के आदेशानुसार थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ड्यूटी पर उपस्थित रहे शिवालय संस्कृत महा विद्यालय कोराव शिवालय शोभनाथ शिवालय देवघाट शिवालय महुआव आदि जिसमें सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम संयुक्त सचिव संगम लाल जायसवाल संगठन मंत्री सफात अली शाह चिदानंद मिश्रा राकेश कुमार केसरी संतोष कुमार जायसवाल चंद्र प्रकाश सिंह धीरज कुमार अजय कुमार सुदीप कुमार कौशलेश कुमार चंद्रमा प्रसाद गुप्ता एस आई रमेश कुमार मिश्रा कांस्टेबल बृजेश कुमार इत्यादि ड्यूटी पर उपस्थित रहे।
लेटे हनुमानजी की चौखट को छूकर लौटीं गंगा, प्रयागराज में घटा नदियों का जलस्तर
बांध स्थित लेटे हनुमानजी की चौखट तक पहुंची गंगा रविवार को लौट गईं। बड़े हनुमानजी को गंगा स्नान कराए जाने की मंदिर की पूरी तैयारो हो गई थी।


विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज , फिलहाल वर्षा होने पर अभी जल स्तर के फिर बढ़ने की संभावना है। यमुना का जल स्तर शनिवार से कम हो ही रहा था। रविवार से गंगा का भी पानी कम होने लगा। रविवार रात गंगा का जल स्तर दो सेमी तो यमुना 12 सेमी पानी कम हो गया।

रविवार रात गंगा का जलस्तर 81.26 मीटर तथा यमुना का जलस्तर 80.42 मीटर रिकार्ड किया गया। छतनाग में गंगा का जल स्तर 13 सेमी कम होने से 79.90 मीटर दर्ज किया गया। बक्शी बांध एसटीपी से भी छह सेमी पानी कम हो गया।

पहाड़ों पर हुई वर्षा के चलते गंगा और यमुना का जल स्तर तेजी से बढ़ा था। लगभग एक हफ्ते तक दोनों नदियों में पानी बढ़ा था। इससे तटीय इलाके के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही थी। जल स्तर कम होने से इन क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस की ली है।

सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के एक्सईएन डीएन शुक्ला ने बताया कि कानपुर बैराज से भी पानी कम छोड़ा जा रहा है। शनिवार को तीन लाख क्यूसेक तो रविवार को यह दो लाख क्यूसेक हो गया, जिसका असर गंगा में पड़ा। केन, बेतवा और चंबल नदियों का भी पानी तेजी से घटने लगा है, जिसके चलते यमुना का पानी कम होने लगा। बारिश होने पर ही अब नदियों का जल स्तर बढ़ सकेगा।